World Social Media Day क्यों मनाया जाता है और कब मनाया जाता है | विश्व सोशल मीडिया दिवस उद्देश्य और सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान क्या है ?

विश्व सोशल मीडिया दिवस | Social media divas kab manaya jata hai | social media day kab manaya jata hai | Vishva social-media divas kab manaya jata hai :- हर दिन सोशल मीडिया पर लोग अपना ज्यादा विक्त बिताते हैं लेकिन साल में एक दिन ऐसा आता है जब हम मदर्स डे, फादर्स डे और लेबर डे जैसे दिन खास तौर पर सेलिब्रेट करते हैं। ठीक उसी तरह आज सोशल मीडिया को सेलिब्रेट करने का दिन है यानी ‘ग्लोबल सोशल मीडिया डे’ है। तो चलिए जानते है Social Media Day के बारे में।

सोशल मीडिया आज हर किसी की जिंदगी का अटूट हिस्सा बन गया है। आज के दौर में सोशल मीडिया ने एक दूसरे से जुड़ने का तरीका बदल दिया है। सोशल मीडिया ने ना सिर्फ लोगों को अपनी बात रखने का स्वतंत्र मंच दिया है बल्कि ये सारी भौगोलिक सीमाओं को लांघते हुए दुनिया भर के लोगों को एक दूसरे से जोड़ता है।

Social Media Day

विश्व सोशल मीडिया दिवस कब मनाया जाता है (social media day kab manaya jata hai)

तो चलिए आपको बतादे की Social Media Day कब मनाया जाता है – सोशल मीडिया डे हर साल 30 जून को मनाया जाता है। सोशल मीडिया के जरिए हम दूर से दूर बैठे लोगों के साथ इंटरेक्ट कर सकते हैं। अपना ऑपीनियन रख सकते हैं, इसलिए आज सोशल मीडिया आज हमारी जिंदगी का एक हिस्सा बन गया है।

Social Media Day Dates :

YearDateDay
2021June 30Wednesday
2022June 30Thursday
2023June 30Friday
2024June 30Sunday
2025June 30Monday

विश्व सोशल मीडिया दिवस की शुरुआत कब हुई (Social media divas kab manaya jata hai)

विश्व सोशल मीडिया दिवस 30 जून, 2010 को मैशेबल द्वारा शुरू किया गया था। यह दिन सोशल मीडिया के प्रभाव को पहचानने और इसे मनाने के लिए दुनिया को एक साथ लाने के तरीके के रूप में पैदा हुआ था। हर कोई हर दिन सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता है; इस तरह हम दुनिया भर के लोगों से सरल और तेज़ तरीके से जुड़ते हैं।

Mashable को विभिन्न संस्कृतियों, आंदोलनों और फैंडम को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करने के लिए जाना जाता है, यही वजह है कि वे इसे मनाने के लिए एक दिन चाहते थे। लोग हर साल #SMDay हैशटैग का उपयोग करते हैं, और यह वर्ष आपके शामिल होने का समय है!

सबसे लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग सेवाएं (Most popular social networking services)

अब हम आपको उन सभी सोशल मीडिया सर्विसेज के बारे में बताने जा रहे है जोकि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल और पसंद की जाती है।

No.NameCountry Monthly active usersOther metrics
1.FacebookUnited States2.797 billion1.84 billion daily active users
2.YouTubeUnited States2.291 billion
3.WhatsAppUnited States2 billionHad 1 billion DAU when had 1.3 billion MAU
4.MessengerUnited States1.3 billion
5.InstagramUnited States1.287 billion500 million daily story users
6.WeChatChina1.225 billion
7.TikTokChina732 million
8.DouyinChina600 million
9.QQChina595 million267 million daily active users
10.TelegramUnited Arab Emirates550 million
11.SnapchatUnited States528 million265 million daily active users
12.WeiboChina521 million241 million daily active users
13.QzoneChina517 million
14.KuaishouChina481 million
15.PinterestUnited States459 million98 million U.S. monthly active users

कब लांच हुई सबसे बढ़िया सोशल मीडिया ऐप्स ?

अब हम आपको आपकी मनपसंदीदा ऐप्स की लांच डेट बताने जा रहे है जिन्हे आप दिन में कई बार इस्तेमाल करते होंगे जैसे की फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम।

  • Flickr – February 10, 2004
  • Twitter – July 15, 2006
  • Snapchat – September, 2011
  • YouTube – February 14, 2005
  • Tumblr – February 12, 2007
  • TikTok – November, 2016
  • Yahoo! 360° – March 16, 2005
  • Instagram – July 5, 2010
  • LinkedIn – May 5, 2003
  • Facebook – February 4, 2004
  • Google+ – June 28, 2011

सोशल मीडिया के फ़ायदे (benefits of social media)

सोशल मीडिया के इस्तेमाल करने के बहुत से फायदे है जिनमे से कुछ को में आपको निचे बताने वाला हु। सोशल मीडिया को लोग कई तरह से इस्तेमाल कर रहे है कई इसकी मदद से पैसा कमा रहे है तो कई बस मनोरंजन के लिए इस्तेमाल कर रहे है।

  • देश और विदेश में सोशल मीडिया के द्वारा आप नये-नये दोस्त बन सकते है।
  • सोशल मीडिया का इस्तेमाल विज्ञपनों के लिए किया जाता है जिसे एक टारगेट ऑडिशन को नज़र में ऱखकर अपने प्रोडक्ट को प्रमोट कर सकते हैं।
  • सोशल मीडिया पर विज्ञापन करना बाकी अन्य स्थानों से ज्यादा फायदेमंद रहता हैं।
  • सोशल मीडिया के द्वारा आप हमेशा अपने दोस्तों के साथ जुड़े रहते है।
  • इसके द्वारा हम अपने विचार दुसरों के साथ शेयर कर सकते है।
  • इसके द्वारा हम अपने डॉक्यूमेंट को दूसरों को भेज सकते है जैसे टेक्स्ट , फ़ोटो, वीडियो आदि।
  • सोशल मीडिया की मदद से हम दोस्तों के साथ चैटिंग कर सकते है।
  • इसके द्वारा अपने बिज़नेस को फैलाया और बढ़ाया जा सकता है।
  • इसके द्वारा हम शिक्षा प्राप्त कर सकते है और दूसरों के साथ अपने ज्ञान को सांझा कर सकते है।
  • इसके द्वारा हम ग्रुप संवाद और चैटिंग कर सकते है।
  • इसके द्वारा आप इंटरनेट की दुनिया मे फेमस बन सकते है।
  • सोशल मीडिया द्वारा आप घर बैठे पैसे कमा सकते है।
  • सोशल मीडिया द्वारा आप दूसरे लोगों की मद्त कर सकते है।
  • सोशल मीडिया द्वारा आप जागरूकता फैला सकते है।

सोशल मीडिया के नुकसान (Disadvantages of Social Media)

जैसे की हमने आपको ऊपर सोशल मीडिया के बहुत से फायदे बताये है लेकिन फायदे होने के साथ साथ सोशल मीडिया के नुकसान भी बहुत से है जैसे की :-

  • सोशल मीडिया पर आपको कभी-कभी गलत जानकारी भी मिल जाती है जिसपे आप आसानी से भरोसा कर लेते है।
  • सोशल मीडिया द्वारा हैकिंग की जाती है, जिससे आपको नुकसान भी हो सकता है।
  • सोशल मीडिया द्वारा धोखाधड़ी होती हैं।
  • सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से आपका पर्सनल डाटा लीक हो सकता है।
  • सोशल मीडिया की आपको लत भी लग सकती है, जिससे आपका बहुत समय भी बर्बाद हो सकता है।

आज आपने क्या सीखा

तो अब आप जान गए होंगे कि World Social Media क्यों मनाया जाता है और कब मनाया जाता है। विश्व सोशल मीडिया दिवस उद्देश्य, इतिहास और सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान क्या है ?

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की आप हमसे टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते है।

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद

ये भी पढ़े –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *