World Refugee Day क्यों मनाया जाता है और कब मनाया जाता है | विश्व शरणार्थी दिवस उद्देश्य, थीम और महत्व क्या है ?

World refugee day in hindi | विश्व शरणार्थी दिवस कब मनाया जाता है, विश्व शरणार्थी दिवस 2022 की थीम | World refugee day kab manaya jata hai | vishva sharanarthi divas kab manaya jata hai | World refugee day 2022 theme :-

क्या आपको पता है की World Refugee Day क्यों मनाया जाता है और कब मनाया जाता है ? विश्व शरणार्थी दिवस का उद्देश्य, महत्व और थीम क्या है। अगर आप विश्व शरणार्थी दिवस से जुडी जानकारी लेना चाहते है तो हमारा आर्टिकल को पूरा और ध्यान से पढ़े।

दुनिया में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनके रहने का कोई एक ठिकाना नहीं है वे एक जगह से दूसरे जगह पर भटकते रहते हैं। वर्ल्ड रिफ्यूजी डे को वर्ल्ड शरणार्थी डे कहा जाता है। रिफ्यूजी या शरणार्थी उन्हें कहा जाता है जिन्हें युद्ध, प्रताड़ना, आपदा, बाढ़, संघर्ष, महामारी, पलायन, हिंसा इन सबमें से किसी भी वजह से एक जगह को छोड़कर दूसरी जगह पर जाने को मजबूर होना पड़ता है। 

World Refugee Day

म्यांमार, लीबिया, सीरिया, अफ़ग़ानिस्तान, मलेशिया, यूनान और अधिकांश अफ़्रीकी देशों से हर साल लाखों नागरिक दूसरे देशों में शरणार्थी के रूप में शरण लेते हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2017 में रिकॉर्ड 6.85 करोड़ (68.5 मिलियन) लोग विस्थापन के लिए मजबूर हुए जो कि साल 2016 से 29 लाख ज्यादा थे।

शरणार्थी कौन होते हैं (Sharanarthi kaun hai)

अगर आप जानना चाहते है की शरणार्थी कौन होते है तो आपको बतादे की शरणार्थी वे लोग हैं जो युद्ध, हिंसा, संघर्ष या उत्पीड़न से भाग गए हैं और दूसरे देश में सुरक्षा खोजने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए हैं।

विश्व शरणार्थी दिवस कब मनाया जाता है (World refugee day kab manaya jata hai)

आपको बतादे की विश्व शरणार्थी दिवस कब मनाया जाता है – World Refugee Day यानी की विश्व शरणार्थी दिवस हर साल 20 जून को मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर में शरणार्थियों की मदद की जाती है। साथ ही उनकी स्थिति के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने विश्व शरणार्थी दिवस के अवसर पर शरणार्थियों और उनके समुदायों के लिए समर्थन का आग्रह किया है। बता दें पूरी दुनिया में 8 करोड़ महिलाएं, बच्चे और पुरुष शरणार्थी के तौर पर अपना जीवन बिता रहे हैं।

YearDateDay
2021June 20Sunday
2022June 20Monday
2023June 20Tuesday
2024June 20Thursday
2025June 20Friday

विश्व शरणार्थी दिवस का इतिहास (Vishva sharanarthi divas kab manaya jata hai)

दुनिया भर में 20 जून को वर्ल्ड रिफ्यूजी डे के तौर पर मनाया जाता है, लेकिन पहले यह इस दिन नहीं मनाया जाता था। 4 जून 2000 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसे मनाने की घोषणा की। इसे मनाने के लिए 17 जून तारीख तय की गयी, जिसके बाद यह दिन 17 की बजाय 20 जून को मनाया जाने लगा। तब से ही हर साल यह दिन 20 जून को मनाया जाने लगा।

इस दिन को मनाने का मुख्य कारण लोगों में जागरुकता फैलानी है कि कोई भी इंसान अमान्य नहीं होता फिर चाहे वह किसी भी देश का हो। एकता और समंवय की भावना रखते हुए हमें सभी को मान्यता देनी चाहिए। म्यांमार, लीबिया, सीरिया, अफगानिस्तान, मलेशिया, यूनान और अधिकांश अफ़्रीकी देशों से हर साल लाखों नागरिक दूसरे देशों में शरणार्थी के रूप में शरण लेते हैं। संयुक्त राष्ट्र की संस्था युएनएचसीआर रिफ्यूजी लोगों की सहायता करती है।

विश्व शरणार्थी दिवस का उद्देश्य

आपको बतादे की यह दिवस उन लोगों के साहस, शक्ति और संकल्प के प्रति सम्मान जताने के लिए माना जाता है जो हिंसा, संघर्ष, युद्ध और प्रताड़ना के चलते अपना घर और देश छोड़ने को मजबूर हो गए हैं या यूं कहें जो लोग अपना देश छोड़कर बाहर भागने को मजबूर हो गए हैं।

शरणार्थियों की परिस्थितियों पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है ताकि इस समस्या का हल निकाला जा सके।

विश्व शरणार्थी दिवस 2022 की थीम (World refugee day 2022 theme)

हर साल की तरह इस साल भी World Refugee Day की थीम रखी गयी है और इस साल यानि की 2022 की थीम है “Together we can achieve anything”।

YearsTheme
वर्ष 2022 का थीमTogether we heal, learn and shine
वर्ष 2021 का थीमTogether we can achieve anything (हम सब मिलकर कुछ भी हासिल कर सकते हैं)
वर्ष 2020 का थीमEvery Actions Counts (हर क्रिया मायने रखती है)
वर्ष 2019 का थीमTake A Step on World Refugee Day (शरणार्थियों से हमारा वैश्विक रिश्ता है)
वर्ष 2018 का थीमNow More Than Ever, We Need to Stand with Refugees (अब से कहीं ज्यादा, हमें शरणार्थियों के साथ खड़े होने की जरूरत है)
वर्ष 2017 का थीमEmbracing Refugees to celebrate our Common Humanity (शरणार्थियों को हमारी आम मानवता का जश्न मनाने के लिए गले लगाओ)
वर्ष 2016 का थीमWe stand together with refugees (हम शरणार्थियों के साथ मिलकर खड़े हैं”)
वर्ष 2015 का थीमWith courage let us all combine (साहस के साथ, हम सभी को गठबंधन करते हैं)
वर्ष 2014 का थीमMigrants and Refugees: Towards a Better World (प्रवासियों और शरणार्थियों: एक बेहतर दुनिया के लिए)
वर्ष 2013 का थीमTake 1 minute to support a family forced to flee (पलायन करने को मजबूर किसी परिवार की 1 मिनट के लिए सहायता करें।)
वर्ष 2012 का थीम1 family torn apart by war is too many (युद्ध के अलावा एक परिवार फटा हुआ बहुत अधिक है)
वर्ष 2011 का थीमOne Refugee without Hope Is Too Many (आशा के बिना एक शरणार्थी बहुत अधिक है)
वर्ष 2010 का थीम1 refugee forced to flee is too many (एक शरणार्थी फिसलने के लिए मजबूर होना बहुत अधिक है)
वर्ष 2009 का थीमHome (घर है)

विश्व शरणार्थी दिवस कैसे मनाया जाता है?

बहुत सारे अंतर्राष्ट्रीय संगठन और NGO’s इस अवसर पर अनेक गतिविधियाँ आयोजित करता है जैसे की :-

  • शरणार्थी स्थलों के हालात का जाएज़ा लेते है।
  • शरणार्थियों और उनकी समस्याओं से संबंधित फिल्मों का प्रदर्शन।
  • जो शरणार्थियों किसी कारणवश गिरफ्तार हो गये हैं उसकी आज़ादी के लिए विरोध प्रदर्शन भी करते है।
  • जेल में बंद शरणार्थियों के लिए सही चिकित्सकीय सुविधा और नैतिक समर्थन उपलब्ध कराने के लिए रैलियाँ निकलते है।
  • विश्व शरणार्थी दिवस दुनिया भर के शरणार्थियों के दुखों और तकलीफों को दुनिया से रूबरू करने का दिन है।

आज आपने क्या सीखा

तो अब आप जान गए होंगे कि World Refugee Day क्यों मनाया जाता है और कब मनाया जाता है। विश्व शरणार्थी दिवस 2022 इतिहास, महत्व और उद्देश्य ?

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की आप हमसे टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते है।

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद

ये भी पढ़े –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *