World red cross day 2021 theme in hindi, विश्व रेडक्रॉस दिवस 2021 की थीम | विश्व रेडक्रास दिवस कब मनाया जाता है :- विश्व रेडक्रास दिवस(World Red Cross Day) हर साल 8 मई को मनाया जाता है। आज हम World Red Cross Day के बारे में सारी जानकारी जानेंगे जैसे विश्व रेडक्रास दिवस क्यों मनाया जाता है, सबसे पहले कब मनाया गया था और विश्व रेडक्रास दिवस के संस्थापक कौन आदि।
मानवीय जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा के मिशन के साथ साल 1863 में स्थापित संगठन रेड क्रॉस अपने वॉलेंटियर वर्क यानी स्वयंसेवा के लिए जाना जाता है। यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसका मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा(Geneva) में है। इस संस्था को साल 1917, 1944 और 1963 में नोबेल शांति पुरस्कार भी मिल चुका है।
लगभग 150 वर्षों से पूरे विश्व में रेडक्रॉस के स्वंय सेवक असहाय एवं पीड़ित मानवता की सहायता के लिए काम करते आ रहे हैं। इसके अलावा यह संस्था ब्लड बैंक से लेकर विभिन्न तरह की स्वास्थ्य और समाजसेवाओं में अपनी भूमिका निभाता है। आपको ये जानकर ख़ुशी होगी की दुनिया भर के लगभग 210 देश इस संस्था से जुड़े हुए हैं। रेड क्रास सोसायटी के 7 प्रमुख सिद्धांत हैं :- निष्पक्षता, मानवता, स्वतंत्रता, तटस्थता, एकता, स्वैच्छिक, सार्वभौमिकता। तो चलिए अब विश्व रेडक्रास दिवस के बारे में details में जानते है।

विश्व रेड क्रॉस दिवस कब मनाया जाता है (World Red Cross Day kab manaya jata hai)
यह दिवस 8 मई को हेनरी डुनेंट की जयंती पर मनाया जाता है, जो रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक थे। यह दिवस रेडक्रॉस के संस्थापक और शान्ति के लिए पहले नोबल पुरस्कार विजेता जीन हेनरी ड्यूनैंट के जन्म दिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसकी स्थापना हेनरी ड्यूडेंट ने की थी, जिनका जन्म आठ मई को ही हुआ था। इसलिए हर साल आठ मई को रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है। इसका मैन काम जो युद्ध के समय बीमार और जख्मी लोगों की देखभाल करने के लिए बनाया गया था। इसका मुख्य कार्य मानव सेवा है।
विश्व रेड क्रॉस दिवस का विचार कैसे आया (World Red Cross Day kyu manaya jata hai)
स्विटजरलैंड के एक उद्यमी थे जॉन हेनरी डिनैंट। 1859 में वह फ्रांस के सम्राट नेपोलियन तृतीय(Emperor Napoleon III) की तलाश में गए थे। उन दिनों अल्जीरिया पर फ्रांस का कब्जा था। डिनैंट को उम्मीद थी कि अल्जीरिया में व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने में नेपोलियन उनकी मदद करेंगे। लेकिन डिनैंट को सम्राट नेपोलियन से मिलने का मौका नहीं मिला।
उसके बाद वह इटली गए जहां उन्होंने सोल्फेरिनो का युद्ध देखा। एक ही दिन में उस युद्ध में 40,000 से ज्यादा सैनिक मारे गए और घायल हुए। किसी भी सेना के पास घायल सैनिकों की देखभाल के लिए चिकित्सा कोर नहीं थी। डिनैंट ने स्वंयसेवकों के एक समूह को संगठित किया। उनलोगों ने घायलों तक खाना और पानी पहुंचाया। घायलों का उपचार किया और उनके परिवार के लोगों को पत्र लिखा। इस घटना के 3 साल बाद डिनैंट ने अपने इस दुखद अनुभव को एक किताब के रूप में प्रकाशित किया। किताब का नाम था ‘अ मेमरी ऑफ सोल्फेरिनो’। उन्होंने युद्ध के भयावह दृश्य के बारे में पुस्तक में लिखा था। उन्होंने बताया कि कैसे युद्ध में अपने अंगों को गंवाने वाले लोग कराह रहे थे। उनको मरने के लिए छोड़ दिया गया था। पुस्तक के अंत में उन्होंने एक स्थायी अंतरराष्ट्रीय सोसायटी की स्थापना का सुझाव दिया था। ऐसी सोसायटी जो युद्ध में घायल लोगों का इलाज कर सके। ऐसी सोसायटी जो हर नागरिकता के लोगों के लिए काम करे। उनके इस सुझाव पर अगले ही साल अमल किया गया।
विश्व रेड क्रॉस दिवस की स्थापना कब हुई थी (World Red Cross Day ki shuruwat kab hui)
यह दिवस 8 मई को हेनरी डुनेंट की जयंती पर मनाया जाता है, जो रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक थे. यह दिवस रेडक्रॉस के संस्थापक और शान्ति के लिए पहले नोबल पुरस्कार विजेता जीन हेनरी ड्यूनैंट के जन्म दिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसकी स्थापना हेनरी ड्यूडेंट ने की थी, जिनका जन्म आठ मई को ही हुआ था। इसलिए हर साल आठ मई को रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है।
हेनरी डुनंट ने साल 1863 में, स्विट्जरलैंड के जिनेवा में रेड क्रॉस कमेटी इंटरनेशनल की स्थापना की। उस कमिटी में स्विटजरलैंड के पांच नागरिक शामिल थे।
अक्टूबर 1863 में कमिटी की ओर से एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 16 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की जिसमें कई उपयुक्त प्रस्तावों और सिद्धांतों को अपनाया गया। इसी सम्मेलन में कमिटी के लिए एक अंतरराष्ट्रीय प्रतीक चिह्न का भी चयन किया गया। उस मौके पर दुनिया के सभी राष्ट्रों से ऐसे voluntary organizations की स्थापना की अपील की गई जो युद्ध के समय बीमार और जख्मी लोगों की देखभाल कर सके। इन यूनिटों को National Red Cross Societies के नाम से जाना गया। बाकी पांच सदस्यों वाली कमिटी को शुरू में International Committee for Relief to the Wounded के नाम से जाना गया। बाद में इसका नाम इंटरनैशनल कमिटी ऑफ द रेड क्रॉस हो गया।
भारत में रेड क्रॉस की स्थापना (World Red Cross Day ki bharat me shuruwat)
दुनिया के लगभग 210 देश इस संस्था से जुड़े हुए हैं। भारत में रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना साल 1920 में पार्लियामेंट्री एक्ट के अनुसार की गई। भारत में रेडक्रॉस सोसाइटी की 700 से भी अधिक शाखाएं हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी के सिद्धांतों को मान्यता साल 1934 में 15वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मिली, जिसके बाद इसे दुनियाभर में लागू किया गया।
रेड क्रॉस सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य (Objective of Red Cross Day)
रेड क्रॉस सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य युद्ध या विपदा के समय होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना है। युद्ध के दौरान घायल सैनिकों की मदद करना और उनका इलाज करना इसके प्रमुख उद्देश्यों में रहा है, जबकि यह संस्था ब्लड बैंक से लेकर विभिन्न तरह की स्वास्थ्य और समाजसेवाओं में अपनी भूमिका निभा रही है। मानव सेवा को मूल कार्य मानने वाली यह संस्था महामारी जैसी आपदा में भी पीड़ितों की सहायता करती है। सफेद पट्टी पर लाल रंग का क्रॉस का चिह्न इस संस्था का निशान है, जिसका गलत इस्तेमाल करने पर जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है और यहां तक कि दोषी व्यक्ति की संपत्ति भी ज़ब्त की जा सकती है।
विश्व रेडक्रॉस दिवस 2022 की थीम (World red cross day 2022 theme in hindi)
इस वर्ष (2022) का theme Be Human Kind है।
FAQs
2020 की theme स्वयंसेवकों, कर्मचारियों और Covid-19 को जवाब देने वाले सभी लोगों के लिए #Keepclapping है।
भारत में रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना साल 1920 में पार्लियामेंट्री एक्ट के अनुसार की गई। भारत में रेडक्रॉस सोसाइटी की 700 से भी अधिक शाखाएं हैं।
रेड क्रॉस सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य युद्ध या विपदा के समय होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना है। युद्ध के दौरान घायल सैनिकों की मदद करना और उनका इलाज करना इसके प्रमुख उद्देश्यों में रहा है, जबकि यह संस्था ब्लड बैंक से लेकर विभिन्न तरह की स्वास्थ्य और समाजसेवाओं में अपनी भूमिका निभा रही है।
यह दिवस 8 मई को हेनरी डुनेंट की जयंती पर मनाया जाता है, जो रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक थे। यह दिवस रेडक्रॉस के संस्थापक और शान्ति के लिए पहले नोबल पुरस्कार विजेता जीन हेनरी ड्यूनैंट के जन्म दिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसकी स्थापना हेनरी ड्यूडेंट ने की थी, जिनका जन्म आठ मई को ही हुआ था।
Read Also :
- मदर्स डे क्यों मनाया जाता है ?
- परशुराम जयंती क्यों और कब मनाई जाती है ?
- अभिभावक दिवस क्यों, कब और कैसे मनाया जाता है?
- विशव साइकिल दिवस कब मनाया जाता है ?

I am Arya Tyagi, Owner of the GopiRasoi.com. I am also completed my graduation in Computer Engineering from Meerut (UP). I am passionate about Blogging & Digital Marketing.