World population day kab manaya jata hai | Vishva jansankhya divas kab manaya jata hai | विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है | विश्व जनसंख्या दिवस निबंध :- दुनिया भर में बढ़ती जनसंख्या के प्रति लोगों को जागररूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य यह है कि विश्व के हर एक व्यक्ति बढ़ती जनसंख्या की ओर ध्यान दे और जनसंख्या को रोकने में अपनी भूमिका निभाए।
जनसंख्या मानव संसाधन के तौर पर किसी भी देश के लिए उपयोगी हो सकती है लेकिन लगातार अनियंत्रित रूप से जनसंख्या में बढ़ोतरी उसी देश के लिए संकट का सबब भी बन सकती है। खेती के लिए घटती जमीन, गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी और भुखमरी जैसी समस्याएं अनियंत्रित बढ़ती जनसंख्या की ही देन हैं।
इसी के लिए हर साल 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई ताकि लोगों की बेतहाशा बढ़ती जनसंख्या पर थोड़ा ब्रेक लगाया जा सके।

विश्व जनसंख्या दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिनमें जनसंख्या वृद्धि की वजह से होने वाले खतरों के प्रति लोगों को आगाह किया जाता है। विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न समाजिक कार्यक्रमों व सभाओं का संचालन, प्रतियोगिताओं का आयोजन, रोड शो, नुक्कड़ नाटक अन्य कई तरीके शामिल हैं। वर्तमान में चीन और भारत दुनिया के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश हैं।
विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है (Vishva jansankhya divas kab manaya jata hai)
तो अब हम आपको बतादे की World Population Day कब है – तो हार साल की तरह इस साल भी विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई 2021 रविवार को मनाया जायेगा।
Year | Date | Day |
---|---|---|
2022 | July 11 | Monday |
2021 | July 11 | Sunday |
2022 | July 11 | Monday |
2023 | July 11 | Tuesday |
2024 | July 11 | Thursday |
2025 | July 11 | Friday |
World Population Day का इतिहास
11 जुलाई को सालाना पूरे विश्व में विश्व जनसंख्या दिवस के रुप में एक महान कार्यक्रम मनाया जाता है। पूरे विश्व में जनसंख्या मुद्दे की ओर लोगों की जागरुकता को बढ़ाने के लिये इसे मनाया जाता है।
इस दिन का निर्धारण 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की तत्कालीन गवर्निंग काउंसिल द्वारा किया गया था। इस दिन को मनाने का सुझाव डॉक्टर केसी जैक्रियाह (Dr KC Zachariah) ने दिया था जिन्होंने दुनिया को विश्व की जनसंख्या के 5 बिलियन तक पहुचने का आंकड़ा बताया था।
वर्ष 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के संचालक परिषद के फैसले के अनुसार, ये अनुशंसित किया गया था कि हर साल 11 जुलाई को वैश्विक तौर पर आम लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने के लिये विश्व जनसंख्या दिवस के रुप में मनाना चाहिये तथा जनसंख्या मुद्दे का सामना करने के लिये वास्तविक समाधान पता करना चाहिये। जनसंख्या मुद्दे के महत्व की ओर लोगों का जरुरी ध्यान केन्द्रित करने के लिये इसकी शुरुआत की गयी थी।
दिसंबर 1990 में रिजोल्यूशन 45/216 से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जनसंख्या के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य के साथ विश्व जनसंख्या दिवस मनाया और इसमें पर्यावरण और इसके समग्र विकास के मुद्दों को भी शामिल किया गया।
विश्व जनसंख्या दिवस 2022 की थीम क्या है ?
हर साल की तरह इस साल भी World Population Day की थीम रखी गयी है और इस साल यानि की 2020 की थीम है ““A world of 8 billion: Towards a resilient future for all – Harnessing opportunities and ensuring rights and choices for all”. ””8 बिलियन की दुनिया: सभी के लिए एक लचीला भविष्य की ओर – अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना।””।
वर्ष 2022 का थीम | “A world of 8 billion: Towards a resilient future for all – Harnessing opportunities and ensuring rights and choices for all.” |
वर्ष 2021 का थीम | Rights and Choices are the answer: Whether baby boom or bust, the solution to shifting fertility rates lies in prioritizing the reproductive health and rights of all people |
वर्ष 2020 का थीम | COVID-19 महामारी के दौरान महिलाओं और लड़कियों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और कमजोरियों को सुरक्षित रखना |
वर्ष 2019 का थीम | फैमिली प्लानिंग: इम्पावरिंग पीपल, डिवेलपिंग नेशन्स |
वर्ष 2018 का थीम | परिवार नियोजन एक मानव अधिकार है |
वर्ष 2017 का थीम | परिवार नियोजन: लोगों को सशक्त बनाना, राष्ट्र विकसित करना |
वर्ष 2016 का थीम | किशोर लड़कियों में निवेश |
वर्ष 2015 का थीम | आपातकाल में अतिसंवेदनशील जनसंख्या |
वर्ष 2014 का थीम | जनसंख्या प्रचलन और संबंधित मुद्दे पर चिंता के लिये एक समय” और “युवा लोगों में निवेश करना |
वर्ष 2013 का थीम | किशोर पन में गर्भावस्था पर ध्यान |
वर्ष 2012 का थीम | जननीय स्वास्थ्य सेवा के लिये विश्वव्यापी पहुँच |
वर्ष 2011 का थीम | 7 बिलीयन कार्य |
विश्व जनसंख्या दिवस का महत्व
विश्व जनसंख्या पर एक विशेष दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य उन मुद्दों पर प्रकाश डालना है जो पृथ्वी पर जनसंख्या में निरंतर वृद्धि के साथ उत्पन्न हो सकते हैं। यह जागरूकता फैलाने के लिए है कि अगर हम पृथ्वी पर बहुत अधिक लोगों का बोझ डालते हैं, तो यह पर्यावरण को नुकसान पहुंचा सकता है।
विश्व जनसंख्या दिवस परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, मानवाधिकार, गरीबी, मातृ स्वास्थ्य, और स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भी मनाया जाता है, और उन सभी स्वास्थ्य समस्याओ जो दुनिया भर में बच्चे पैदा करने वाली महिलाये सामना करती है। दुनिया भर में गर्भवती महिलाओं की मृत्यु दर में बढ़ोतरी हो रही हैं, ये देखा गया हैं कि प्रति दिन लगभग 800 महिलाएँ बच्चे को जन्म देते समय मरती हैं।
विश्व जनसंख्या दिवस कैसे मनाया जाता है ?
यह दिवस युवा महिलाओं और पुरुषों सभी के लिए होता है, जिससे समाज के हर वर्ग में जनसंख्या वृद्धि के प्रति जागरूकता लाई जा सके। बढ़ती जनसंख्या के मुद्दों पर एक साथ कार्य करने के लिये बड़ी संख्या में लोगों के ध्यानाकर्षण के लिये विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित किया जाता है जैसे की सेमिनार, चर्चा, शैक्षिक प्रतियोगिता, शैक्षणिक जानकारी सत्र, निबंध लेखन प्रतियोगिता, विभिन्न विषयों पर लोक प्रतियोगिता, पोस्टर वितरण, गायन, खेल क्रियाएँ, भाषण, कविता, चित्रकारी, नारें, विषय और संदेश वितरण, कार्यशाला, लेक्चर, बहस, गोलमोज चर्चा, प्रेस कॉन्प्रेंस के द्वारा खबर फैलाना, टीवी और न्यूज चैनल, रेडियो और टीवी पर जनसंख्या संबंधी कार्यक्रम आदि कुछ क्रियाएँ इसमें शामिल हैं।
इस तरह के आयोजन में भाग लेकर लोगों में जनसंख्या और इससे जुड़े विभिन्न मुद्दों जैसे बढ़ती जनसंख्या, जननी और बच्चे का स्वास्थ्य, गरीबी, मानवाधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार से सुरक्षा और निरोध के उपयोग पर जागरुकता लायी जा सकती हैं।
बालिका शिक्षा,बाल विवाहभी काफी महत्वपूर्ण और आवश्यक मुद्दे हैं, इन्हें भी विश्व जनसंख्या दिवस के जागरूकता अभियान में शामिल किया जा सकता हैं।
10 अधिक जनसंख्या वाले देशों के नाम
यह जनसंख्या के हिसाब से देशों की सूची है, साथ ही इस सूची में देश की कुल जनसंख्या के साथ-साथ विश्व की कुल जनसंख्या में उसका हिस्सा भी दिया गया है। विश्व की वर्तमान जनसंख्या 7.69 अरब है।
स्थान | देश / क्षेत्र | जनसंख्या | विश्व जनसंख्या का % |
---|---|---|---|
1 | चीन | 1,41,34,60,000 | 18.37% |
2 | भारत | 1,35,10,00,000 | 17.56% |
3 | संयुक्त राज्य अमेरिका | 34,12,81,000 | 4.44% |
4 | इंडोनेशिया | 229,965,000 | 2.99% |
5 | पाकिस्तान | 21,41,07,000 | 2.78% |
6 | ब्राजील | 21,27,99,000 | 2.77% |
7 | बांग्लादेश | 162,221,000 | 2.11% |
8 | नाईजीरिया | 154,729,000 | 2.01% |
9 | रूस | 14,15,69,000 | 1.84% |
10 | मेक्सिको | 126,577,691 | 1.65% |
भारत में बढती जनसंख्या को सरकार कैसे रोक सकती है ?
कुछ वर्ष पहले तक जनसंख्या वृद्धि की दर को बढ़ाने का लक्ष्य होता था किन्तु अब जनसंख्या वृद्धि की दर को कम करना लक्ष्य है। भारत विश्व का दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है, ऐसे में जनसंख्या पर रोक लगाना कितना आवश्यक है यह हम सब जानते हैं।
भारत में जनसंख्या अधिक होने का एक कारण यह भी है की अभी भी लोग जागरूक नहीं है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार सर्वप्रथम लोगों में जन चेतना पैदा करे। इसके साथ ही लोगों को शिक्षित करने पर ध्यान दे। सरकार जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून भी बना सकती है और इसका कड़ाई से पालन करवाकर जनसंख्या नियंत्रित कर सकती है।
बढती जनसंख्या पर रोक लगाने के लिए सरकार चाहे तो कोई ऐसा नियम बना सकती है या कानून लागु कर सकती है जिसकी मदद से भारत में जनसंख्या को कंट्रोल किया जा सके।
विश्व जनसंख्या दिवस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
- 7.69 बिलियन – विश्व की वर्तमान जनसंख्या।
- 1,41,34,60,000- दुनिया में किसी देश की सबसे अधिक जनसंख्या दर – चीन।
- 1,35,10,00,000- दुनिया में किसी देश की दूसरी सबसे बड़ी जनसंख्या दर – भारत।
- 1800 – वह वर्ष जब दुनिया की आबादी एक अरब तक पहुंच गई।
- 200 – जनसंख्या को फिर से दोगुना होने में अनुमानित वर्षों की संख्या।
- 2057 – वर्ष संयुक्त राष्ट्र विश्व जनसंख्या को 10 अरब तक पहुंचने का अनुमान लगाता है।
- 31% – विश्व जनसंख्या का प्रतिशत जो ईसाई हैं।
- 23% – विश्व जनसंख्या का प्रतिशत जो मुस्लिम हैं।
- 90 बिलियन टन – हर साल पृथ्वी से निकाले जाने वाले संसाधनों की संख्या।
- यह सुनने में थोड़ा अजीब लगे कि दुनिया में युवाओं से ज्यादा संख्या बुजुर्गों की है। जो कि साल 2050 तक और बढ़ेगी। यानी की युवाओं से ज्यादा आपको बुजुर्ग देखने को मिलेंगे।
- आप जानते है कि नाइजीरिया की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। वैसे तो जनसंख्या के हिसाब से यह 7वें स्थान में है लेकिन 2050 तक अमेरिका को पीछे छोड़कर ये तीसरे नंबर का काबिज हो जाएगा।
- क्या आप जानते है कि हर सेकंड में 4 बच्चे जन्म लेते हैं और उनसे में 2 मर जाते है। यानी कि 2 जिंदा रहते है और 2 की मौत हो जाती है।
विश्व जनसंख्या दिवस (World population day kab manaya jata hai) ~ Video
आज आपने क्या सीखा
तो अब आप जान गए होंगे कि World Population Day क्यों मनाया जाता है और कब मनाया जाता है | विश्व जनसंख्या दिवस निबंध, महत्व, स्पीच और थीम क्या है ?
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की आप हमसे टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते है।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद
ये भी पढ़े –
- पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है ?
- अमेरिका की जनसँख्या कितनी हैं ?
- National Doctors Day क्यों मनाया जाता है ?
- World Social Media Day क्यों मनाया जाता है ?

I am Arya Tyagi, Owner of the GopiRasoi.com. I am also completed my graduation in Computer Engineering from Meerut (UP). I am passionate about Blogging & Digital Marketing.