World Oceans Day क्यों मनाया जाता है और कब मनाया जाता है | विश्व महासागर दिवस उद्देश्य, थीम और महत्व क्या है ?

विश्व महासागर दिवस कब मनाया जाता है | world ocean day kab manaya jata hai | विश्व महासागर दिवस 2022 की थीम क्या है | world ocean day kab hota hai :- क्या आपको पता है की World Oceans Day क्यों मनाया जाता है और कब मनाया जाता है ? विश्व महासागर दिवस का उद्देश्य, महत्व और थीम क्या है। अगर आप विश्व महासागर दिवस से जुडी जानकारी लेना चाहते है तो हमारा आर्टिकल को पूरा और ध्यान से पढ़े।

समुद्र के महत्व और उनकी वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। विश्व महासागर दिवस के खास मौके पर लोग समुद्र तट की सफाई और इससे जुड़े अन्य आयोजनों में भाग लेते हैं।

अधिकांश ऑक्सीजन, हवा, भोजन समुद्र प्रदान करते हैं, इसके साथ ही हमारी जलवायु को भी स्थिर रखने में मदद करते हैं। वहीं मानवीय घटनाओं के वजह से समुद्री वातावरण को खतरों का सामना करना पड़ रहा है। विश्व महासागर दिवस का मकसद समुद्र की साफ-सफाई के प्रति जागरूकता फैलाना है।

World Oceans Day

एक रिसर्च के अनुसार 80 वर्षों में मछलियों की आबादी में औसतन 4.1 प्रतिशत की गिरावट आई है। 1930 से 2010 के बीच 1.4 मिलियन मीट्रिक टन मछली खो चुकी हैं। ऐसी स्थिति में हमारा सबका फर्ज है कि समुद्र को और उसके वातावरण को बचाया जाए।

विश्व महासागर दिवस कब मनाया जाता है (world ocean day kab manaya jata hai)

आपको बताते चले की World Oceans Day दुनिया भर में हर साल 08 जून को मनाया जाता है। हमारे जीवन में समुद्र का अहम हिस्सा है। इस खास दिन पर हमारे जीवन में महासागरों द्वारा निभाई गई भूमिका के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। विश्व महासागर दिवस का मकसद समुद्र की साफ-सफाई के प्रति जागरूकता फैलाना है।

महासागरों में गिरने वाले प्लास्टिक प्रदूषण के वजह से महासागर धीरे-धीरे प्रदूषित होते जा रहे हैं। इससे समुद्री जीवों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वे गलती से प्लास्टिक को अपना भोजन समझ लेते हैं जिससे उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। महासागरों को साफ रखना या करना किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है बल्कि हम सबको इस पर काम करना होगा।

YearDateDay
2022June 8Wednesday
2023June 8Thursday
2024June 8Saturday
2025June 8Sunday
2026June 8Monday

World Oceans Day का इतिहास / World Oceans Day की शुरुवात कब हुई ?

तो आपको बतादे की World Oceans Day की शुरुवात कब हुई – कनाडा सरकार ने साल 1992 में रियो डी जनेरियो में आयोजित पृथ्वी सम्मेलन के दौरान विश्व महासागर दिवस की स्थापना का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली ने दिसंबर 2008 में इसे मंजूरी दी। तभी से UN द्वारा हर साल 8 जून को पूरे विश्व में विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) मनाया जाता है।

World Oceans Day का महत्व

दुनिया की लगभग 30 प्रतिशत आबादी तटीय इलाकों में रहती है 70 प्रतिशत आबादी जल में रहती है। दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था को भी गति प्रदान करने में महासागरों का योगदान भी है। विशाल महासागर से पेट्रोलियम के साथ ही अनेक संसाधन भी प्राप्त होते हैं।

इसके अलावा मौसम में आनेवाले बदलाव और जलवायु परिवर्तन की जानकारी प्रदान करने में भी महासागरों का अहम योगदान होता है। एक अनुमान के मुताबिक, तकरीबन 10 लाख जीवों की प्रजातियों का घर समंदर हैं।

जिस दर से हम अपने महासागरों को प्रदूषित कर रहे हैं यह काफी चिंताजनक है। इस खास दिन पर समुद्री जीवन को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को समाप्त करने की आवश्यकता है। विश्व महासागर दिवस पर लोग साथ आते हैं और समुद्र की सुरक्षा को लेकर चर्चा करते हैं ताकी हमारी आने वाली पीढ़ी महासागरों के महत्व को समझ सकें और वह इन्हें बचाने में अपना योगदान दे सकें।

World Oceans Day मनाने का उद्देश्य

World Oceans Day का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके जीवन में महासागरों के महत्व के बारे में बताना है। इसके अतिरिक्त महासागर से जुड़े पहलुओं, जैसे -खाद्य सुरक्षा, जैव-विविधता, पारिस्थितिक संतुलन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग, जलवायु परिवर्तन आदि पर प्रकाश डालना है।

विश्व महासागर दिवस 2022 की थीम क्या है (World Oceans Day theme 2022)

हर साल की तरह इस साल भी World Oceans Day की थीम रखी गयी है और इस साल यानि की 2022 की थीम है “Revitalization: Collective Action for the Ocean” यानि की “पुनरोद्धार: महासागर के लिए सामूहिक कार्रवाई”।

YearsTheme
वर्ष 2022 का थीमRevitalization: Collective Action for the Ocean
वर्ष 2021 का थीमLife and Livelihoods
वर्ष 2020 का थीमInnovation for a Sustainable Ocean
वर्ष 2019 का थीमGender and Oceans
वर्ष 2018 का थीमClean our Ocean
वर्ष 2017 का थीमOur Oceans, Our Future
वर्ष 2016 का थीमHealthy Oceans, Healthy Planet
वर्ष 2015 का थीमHealthy Oceans, Healthy Planet
वर्ष 2014 का थीमOcean Sustainability: Together let’s ensure oceans can sustain us into the future
वर्ष 2013 का थीमOceans & People
वर्ष 2012 का थीमUNCLOS @ 30
वर्ष 2011 का थीमOur Oceans: greening our future
वर्ष 2010 का थीमOur Oceans: Opportunities and Challenges
वर्ष 2009 का थीमOur Oceans, Our Responsibilities

समुद्र से जुड़े कुछ मजेदार तथ्य

  • पृथ्वी का 71% हिस्सा महासागर ने कवर किया है।
  • आपको बतादे की पूरी दुनिया की 50% ऑक्सीजन का उत्पादन महासागर से होता है।
  • पृथ्वी के पांच प्रतिशत से भी कम महासागरों की खोज की गई है।
  • एक महासागर की औसत गहराई 12,200 फीट होती है।
  • दुनिया के सभी museums की तुलना में समुद्र के नीचे अधिक ऐतिहासिक कलाकृतियाँ हैं।
  • Pacific Ocean दुनिया का सबसे बड़ा महासागर है और इसमें लगभग 25,000 द्वीप हैं।
  • पृथ्वी पर अधिकांश जीवन जलीय है।
  • महासागर न केवल हमारे ecosystem में ही नहीं बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं क्योंकि महासागर ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में $ 352 बिलियन का योगदान दिया और 3.1 मिलियन नौकरी भी हैं।

आज आपने क्या सीखा

तो अब आप जान गए होंगे कि World Oceans Day क्यों मनाया जाता है और कब मनाया जाता है ? विश्व महासागर दिवस का उद्देश्य, महत्व और थीम क्या है।

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की आप हमसे टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते है।

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद

ये भी पढ़े –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *