विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2021 थीम | World hepatitis day kab manaya jata hai | हेपेटाइटिस दिवस कब मनाया जाता है | World hepatitis day in hindi | विश्व हेपेटाइटिस दिवस :- हर साल 28 जुलाई को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा “विश्व हेपेटाइटिस दिवस” मनाया जाता है और इस साल भी 2021 में 28 जुलाई को विश्व हेपाटायटिस डे मनाएगी। हेपाटायटिस भी एक वायरस संक्रमित बीमारी है, जिसके इलाज को लेकर आज भी दुनिया पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहती।
हेपाटायटिस लीवर के संक्रमण से जुड़ी बीमारी है। लीवर में सूजन की वजह से hepatitis होता है। आज दुनिया में हेपाटायटिस एक आम बीमारी हो चुकी है। हेपेटाइटिस होने पर ये शरीर में कई तरह अन्य दिक्कतों का भी कारण बनती है। हाल ही में आए विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक पुरुषों में हेपेटाइटिस का असर उनकी फर्टिलिटी पर पड़ता है।
भारत में भी इस बीमारी से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हैं। दुनिया में कुल हेपाटायटिस मरीजों में से आधे करीब 11 देशों में हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक आज की तारीख में दुनिया में करीब 40 करोड़ लोग इस वायरल जनित बीमारी से संक्रमित हैं। उचित इलाज के अभाव में इंसान का लीवर फेल हो सकता है या फिर वह कैंसर से पीड़ित हो सकता है।
विश्व हेपेटाइटिस दिवस के लिए 28 जुलाई की तारीख का चयन इसलिए किया गया था, क्योंकि इस दिन नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ बारुख ब्लंबरबर्ग का जन्मदिन है, जिन्होंने हेपेटाइटिस बी वायरस (एचबीवी) की खोज की तथा वायरस के लिए नैदानिक परीक्षण तथा टीका विकसित किया था। तो चलिए और जानते है हेपेटाइटिस दिवस के बारे में बिना देरी किये।

हेपेटाइटिस वायरस पांच प्रकार- हेपेटाइटिस A, B, C, D and E का होता है। इनमें से हेपेटाइटिस बी और सी क्रोनिक संक्रमण हैं, जिसमें लंबे समय तक, कभी-कभी वर्षों या दशकों तक लक्षण नहीं दिखाई देते है, और जो लीवर कैंसर का मूल कारण है। विश्व में वायरल हेपेटाइटिस बी एवं सी से 32.5 करोड़ लोग संक्रमित हैं,जिससे प्रतिवर्ष 1.34 मिलियन लोगो की मृत्यु हो जाती हैं।
World hepatitis day kab manaya jata hai (हेपेटाइटिस दिवस कब मनाया जाता है)
तो जैसे की हमने आपको ऊपर भी बताया की World Hepatitis Day(विश्व हेपेटाइटिस दिवस) हर साल 28 जुलाई को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में 36 करोड़ से ज्यादा लोग हेपेटाइटिस के गंभीर वायरस से संक्रमित हैं। भारत में 4 करोड़ लोग इस वायरस के संक्रमण से घिरे हुए हैं। ये सभी हेपेटाइटिस बी के वायरस से इंफेक्टेड है।
Year | Date | Day |
---|---|---|
2021 | July 28 | Wednesday |
2022 | July 28 | Thursday |
2023 | July 28 | Friday |
2024 | July 28 | Sunday |
2025 | July 28 | Monday |
हेपेटाइटिस बीमारी क्या होती है (What is hepatitis disease)
हेपेटाइटिस ग्रीक शब्द ‘हेपर’ और ‘आईटिस’ से बना है। ‘हेपर’ का अर्थ होता है ‘यकृत(लिवर)’ और ‘आईटिस’ का अर्थ है सूजन। हेपेटाइटिस के पांच प्रकार के होते हैं हेपेटाइटिस- ए, बी, सी, डी और ई।
हेपेटाइटिस बीमारी किसी वायरस या बैक्टीरिया के इंफेक्शन, ज्यादा दवा खाने या फिर अल्कोहल के अत्यधिक सेवन से लोगों को अपनी चपेट में ले लेती है। इस बीमारी के ज्यादातर मामले गर्मी व मॉनसून के दिनों में बढ़ जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में जीवाणु ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। बता दें कि ये बीमारी के कारण लिवर सेल्स धीरे-धीरे डैमेज होने लगते हैं।
हेपेटाइटिस वायरस के काऱण होने वाली यह एक संक्रामक बीमारी है जो मनुष्य के साथ बंदरों की प्रजाति के लीवर को भी संक्रमित करती है, जिसके वजह से लीवर में सूजन और जलन पैदा होती है।
हेपेटाइटिस बी का वायरस शरीर में मौजूद तरल पदार्थ जैसे कि ब्लड के जरिये पूरे शरीर में पहुंचता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक ताजा आंकलन के अनुसार भारत में अभी हेपेटाइटिस बी से पीड़ित लोगों की संख्या 4 करोड़ के आसपास है।
विश्व हेपेटाइटिस दिवस का उद्देश्य
विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाए जाने का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस के लिए जागरूक करना है। लोगों में जागरुकता न होने के कारण लोग सही समय पर हेपेटाइटिस का टीका नहीं लगवाते हैं, जिसके कारण यह बीमारी बढ़ती जाती है।
विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2022 थीम (World Hepatitis Day Theme)
हर साल की तरह इस साल भी World Hepatitis Day की थीम रखी गयी है और इस साल यानि की 2022 की थीम है “Bringing hepatitis care closer to you” हेपेटाइटिस देखभाल को अपने करीब लाना ”।
Year | Theme |
---|---|
वर्ष 2022 का थीम | Bringing hepatitis care closer to you |
वर्ष 2021 का थीम | Hepatitis can’t wait |
वर्ष 2020 का थीम | Hepatitis Free Future |
वर्ष 2019 का थीम | Invest in eliminating hepatitis. |
वर्ष 2018 का थीम | Test. Treat. Hepatitis. |
वर्ष 2017 का थीम | Eliminate Hepatities. |
वर्ष 2016 का थीम | Know Hepatitis-Act now. |
वर्ष 2015 का थीम | Prevention of viral Hepatitis. Act now. |
वर्ष 2014 का थीम | Hepatitis: Think Again |
वर्ष 2013 का थीम | More must be done to stop this silent killer. |
वर्ष 2012 का थीम | It’s closer than you think. |
वर्ष 2011 का थीम | Hepatitis affects everyone, everywhere. Know it. Confront it. Confront her. |
हेपेटाइटिस बीमारी के लक्षण (Symptoms of Hepatitis Disease)
आमतौर पर हेपेटाइटिस बीमारी के लक्षण 15 से 180 दिनों के बाद दिखाई देते हैं। संक्रमण गंभीर होने पर – बुखार, निमोनिया, भूख न लगना, उलटी होना, पेट में दर्द, दिल घबराना, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना, सिर दर्द, वजन कम होना , चक्कर आना, यूरिन का रंग पीला हो जाना, खुजली रहना, त्वचा , आँखों के सफ़ेद भाग, जीभ का रंग पीला पड़ जाना , लिवर का आकार बढ़ना और महिलाओं में मासिक धर्म का गड़बड होना इत्यादि। पेटाइटिस बीमारी से पीड़ित लोगों को पीलिया होने का खतरा अधिक रहता है।
हेपेटाइटिस बीमारी से ऐसे करें बचाव (How to prevent hepatitis disease)
इस बीमारी से बचने के लिए शाकाकारी आहार, हरी पातेदार सब्जियां, ब्राउन राइस विटामिन सी युक्त पदार्थ, सूखे खजूर, पपीता , नारियल पानी , बादाम , इलायची का सेवन करना चाहिए। हेपेटाइटिस से बचाव हेतु मसालेदार और तली-भुनी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। साथ ही, शराब का सेवन करने से बचें, मांसाहारी खानों से भी दूरी बना लेनी चाहिए। इस बीमारी के लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बच्चों को समय से हेपेटाइटिस का टीका लगवाएं। डाइट में पालक, आलू, केला, अंगूर, इलायची और खजूर जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स को शामिल करें।
राष्ट्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य सर्वेक्षण (2015-16) के अनुसार उत्तर प्रदेश में 12-23 माह के 52.8 प्रतिशत बच्चों को हेपेटाइटिस बी के टीके की तीन डोज़ मिलती हैं । राष्ट्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य सर्वेक्षण (2015-16) के अनुसार लखनऊ में 12-23 माह के 61.1 प्रतिशत बच्चों को हेपेटाइटिस बी के टीके की तीन डोज़ मिलती हैं ।
यह बीमारी मानसून में अधिक फैलती है, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। इसलिए इस मौसम में तैलीय, मांसाहारी, मसालेदार और भारी खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए।
आज आपने क्या सीखा
तो अब आप जान गए होंगे कि World Hepatitis Day क्यों मनाया जाता है और कब मनाया जाता है | विश्व हेपेटाइटिस दिवस थीम, लक्षण, बचाव और उद्देश्य ?
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की आप हमसे टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते है।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद
ये भी पढ़े –
- National Moon Day क्यों मनाया जाता है ?
- World Population Day क्यों मनाया जाता है ?
- World Chocolate day क्यों मनाया जाता है ?
- World UFO Day 2021 क्यों मनाया जाता है ?
