पर्यावरण दिवस | विश्व पर्यावरण दिवस | Paryavaran divas kab manaya jata hai | Vishwa paryavaran diwas | विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है :- क्या आपको पता है की विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है और कब, कैसे मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस से जुडी सारी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में देने वाले है।
हम इंसानों और पर्यावरण के बीच बहुत गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। हमें प्रकृति के साथ तालमेल बिठाना ही होगा। विश्व में लगातार वातावरण दूषित होते जा रहा है, जिसका गहरा प्रभाव हमारे जीवन में पड़ रहा है।
विश्व पर्यावरण दिवस या वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे को आप प्राकृति मां के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने का दिन कह सकते हैं। इस दिन को मनाने की बड़ी वजह यह है कि लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया जा सकते। मनुष्य भी तो पर्यावरण और पृथ्वी का एक हिस्सा ही हैं। प्रकृति के बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं।

विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है (Paryavaran divas kab manaya jata ha)
तो हम आपको बतादे की विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है – विश्व पर्यावरण दिवस हर साल पुरे विश्व में 05 जून को मनाया जाता है। यह दुनिया में हर साल मनाए जाने वाले सबसे बड़े इवेंट्स में से एक है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है।
यह दुनिया में हर साल मनाए जाने वाले सबसे बड़े इवेंट्स में से एक है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है।
दुनिया भर में वनों की कटाई, बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग, अपव्यय और भोजन, प्रदूषण इत्यादि जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर ध्यान देना आवश्यक है।
एलेन मैकआर्थर फाउंडेशन (Ellen McArthur Foundation) द्वारा 2015 में किए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि दुनिया में अब तक लगभग 6.3 बिलियन टन प्लास्टिक कचरा उत्पन्न हुआ है, और इसका लगभग 90% कम से कम 500 वर्षों तक विघटित(decompose) नहीं होगा।
वैज्ञानिकों के अनुसार मिट्टी, नल का पानी, बोतलबंद पानी, बीयर और यहां तक कि जिस हवा में हम सांस लेते हैं, उसमें माइक्रो-प्लास्टिक या छोटे टुकड़े पाए गए हैं।
इन दिनों हर जगह पेड़ पोधे लगाये जाते हैं, और पर्यावरण से सम्बंधित बहुत से कार्य किये जाते हैं। जिसमे 5 जून का विशेष महत्त्व होता है।
Year | Date | Day |
---|---|---|
2021 | June 5 | Saturday |
2022 | June 5 | Sunday |
2023 | June 5 | Monday |
2024 | June 5 | Wednesday |
2025 | June 5 | Thursday |
विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है (Paryavaran divas kyu manaya jata ha)
बड़े पर्यावरण मुद्दें जैसे भोजन की बरबादी और नुकसान, वनों की कटाई, ग्लोबल वार्मिंग का बढ़ना इत्यादि को बताने के लिये विश्व पर्यावरण दिवस वार्षिक उत्सव को मनाने की शुरुआत की गयी थी।
जैसा कि बीते कई सालों से हम देखते, सुनते और पढ़ते आ रहे हैं विश्व में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या विकराल होती जा रही है। इंसानों ने अपनी सुविधाओं के लिए संसाधनों का निर्माण किया, जिससे पर्यावरण पर बुरा असर हुआ। इस बुरे असर से होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए और लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
विश्व पर्यावरण दिवस को मनाए जाने के पीछे उद्देश्य है पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना।
आधिकारिक नाम | संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यावरण दिवस |
---|---|
अन्य नाम | Eco Day, World Environment Day, WED |
प्रकार | अंतरराष्ट्रीय |
उद्देश्य | पूरे विश्व को पर्यावरण की सुरक्षा क्यों करनी चाहिए, इसे समझाने हेतु। |
अनुष्ठान | पर्यावरण की सुरक्षा |
तिथि | 5 जून |
First time | 1974 जून 5 |
विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास (World Environment Day meaning in hindi)
वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र(United Nations) द्वारा मानव पर्यावरण विषय पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन किया गया था। इसी चर्चा के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस का सुझाव भी दिया गया और इसके दो साल बाद, 5 जून 1974 से इसे मनाना भी शुरू कर दिया गया।
1987 में इसके केंद्र को बदलते रहने का सुझाव सामने आया और उसके बाद से ही इसके आयोजन के लिए अलग अलग देशों को चुना जाता है। इसमें हर साल 143 से अधिक देश हिस्सा लेते हैं और इसमें कई सरकारी, सामाजिक और व्यावसायिक लोग पर्यावरण की सुरक्षा, समस्या आदि विषय पर बात करते हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व (Vishva paryavaran divas importance)
पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस पुरे विश्व के लिए महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता हैं। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है।
2022 विश्व पर्यावरण दिवस थीम क्या है (Vishva paryavaran divas theme)
विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम है – “Only One Earth” इकोसिस्टम रेस्टोरेशन के यहां कई मतलब हो सकते है : पेड़ उगाना, शहर को हरा-भरा करना, बागों को फिर से बनाना, आहार बदलना या नदियों और तटों की सफाई करना।
हम आपको यह भी बताने वाले है की पिछले सालो में विश्व पर्यावरण दिवस की क्या थीम थी :-
Year | Theme | Host city |
---|---|---|
वर्ष 2021 का थीम | Only One Earth | Sweden |
वर्ष 2021 का थीम | Ecosystem Restoration | Pakistan |
वर्ष 2020 का थीम | Time for Nature | Colombia |
वर्ष 2019 का थीम | Beat Air Pollution | China |
वर्ष 2018 का थीम | Beat Plastic Pollution | New Delhi, India |
वर्ष 2017 का थीम | Connecting people with nature | Ottawa, Canada |
वर्ष 2016 का थीम | Zero Tolerance for the Illegal Wildlife trade | Luanda, Angola |
वर्ष 2015 का थीम | Seven Billion Dreams. One Planet. Consume with Care. | Rome, Italy |
वर्ष 2014 का थीम | Raise your voice, not the sea level | Bridgetown, Barbados |
वर्ष 2013 का थीम | Think.Eat.Save. Reduce Your Foodprint | Ulaanbaatar, Mongolia |
वर्ष 2012 का थीम | Green Economy | Brasilia, Brazil |
विश्व पर्यावरण दिवस पर क्या करे ?
आप विश्व पर्यावरण दिवस पर शपथ ले सकते है की इधर उधर कूड़ा न फेके, पेड़-पौधे लगाए और बिजली का अनावश्यक उपयोग न करे :-
- वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा पेड़-पौधों के संरक्षण में सहयोग करें।
- तालाब, नदी को प्रदूषित करने से बचे, जल का दुरुपयोग नहीं करें।
- बिजली का अनावश्यक उपयोग नहीं करें, इस्तेमाल के बाद बल्ब, पंखे या अन्य उपकरणों को बंद कर दे।
- कूड़ा-कचरा को डस्टबीन में फेकें इधर उधर कचरा न फेंके, इससे प्रदूषण नहीं होगा।
- प्लास्टिक/पॉलिथिन का उपयोग बंद करें, उसके बदले कागज के बने झोले या थैले का उपयोग करें और दुसरो को भी प्रेरित करे।
- पशु-पक्षियों के प्रति दया भाव रखें।
- नजदीकी कामों के लिए साइकिल का उपयोग करें जिससे प्रदूषण कम होगा और बहुत मात्रा में पैट्रॉल और डीज़ल बचेगा।
सबसे जरूरी बात यह है कि आज हर मनुष्य को अपने स्तर पर पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए प्रयास करना चाहिए। क्योकि पर्यावरण प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या से मुक्त होना, किसी एक व्यक्ति या समूह के बस की बात नहीं है। इस समस्या पर काबू किसी नियम या कानून को लागू करके नहीं पाया जा सकता। हम सबको इसे गंभीरता से लेना चाइये और साथ मिलके पर्यावरण को सुरक्षित और सवस्थ रखने की शपथ लेनी चाइये।
आज आपने क्या सीखा
तो अब आप जान गए होंगे कि विश्व पर्यावरण दिवस कब है, विश्व पर्यावरण दिवस सबसे पहले कब मनाया गया था और World Environment Day का इतिहास, उदेश्य, थीम और महत्व क्या है ?
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की आप हमसे टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते है।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद
FAQs
हर साल 2.12 billion tons कचरा dumped कर दिया जाता है।
50 million tons
90 billion tons
1974 जून 5 को पहला पर्यावरण दिवस मनाया गया था।
विश्व पर्यावरण दिवस को मनाए जाने के पीछे उद्देश्य है पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना।
ये भी पढ़े –
- विश्व रेडक्रास दिवस क्यों मनाया जाता है ?
- मदर्स डे क्यों मनाया जाता है ?
- पृथ्वी दिवस-कब और क्यों मनाया जाता है?
- Parents Day क्यों, कब और कैसे मनाया जाता है?

I am Arya Tyagi, Owner of the GopiRasoi.com. I am also completed my graduation in Computer Engineering from Meerut (UP). I am passionate about Blogging & Digital Marketing.