World Elder Abuse Awareness Day क्यों मनाया जाता है और कब मनाया जाता है | वर्ल्ड एल्डर एब्यूज अवेयरनेस डे 2022 इतिहास और महत्व

World Elder Abuse Awareness Day in Hindi | वर्ल्ड एल्डर एब्यूज अवेयरनेस डे 2022 – क्या आप जानना चाहते है की वर्ल्ड एल्डर एब्यूज अवेयरनेस डे क्यों और कब मनाया जाता है ? तो आपको बतादे की बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्‍यवहार की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दुनिया भर में World Elder Abuse Awareness Day 15 जून को मनाया जाता है।

एक सर्वे के अनुसार 29 फीसद लोग मानते हैं कि वह अपने बुजुर्गों को घर में रखने के बजाय वृद्धाश्रम में रखना पसंद करेंगे। सर्वेक्षण में 20 शहरों के कुल 2090 लोगों को शामिल किया गया। इन लोगों में 30 से 50 साल की उम्र वाले बेटे, बहू, बेटियां और दामाद शामिल थे।

World Elder Abuse Awareness Day

युवाओं को एक बात बड़ी गहराई से बैठा लेनी होगी कि उन्हें भी समय के इस चक्र के गुजरना होगा। युवाओं को बुजुर्गों की सेवा के संस्कार को बनाए रखना होगा। साथ ही आने वाली पीढ़ी को बताना होगा कि बुजुर्ग बोझ नहीं हैं। आदर, सम्मान और सेवा उनका अधिकार है, इससे उन्हें वंचित नहीं किया जा सकता है।

वर्ल्ड एल्डर एब्यूज अवेयरनेस डे कब मनाया जाता है (World Elder Abuse Awareness Day kab manaya jata hai)

तो चलिए जानते है की वर्ल्ड एल्डर एब्यूज अवेयरनेस डे कब मनाया जाता है – वर्ल्ड एल्डर एब्यूज अवेयरनेस डे हर साल 15 जून को मनाया जाता है। यह दिन दुर्व्यवहार और पीड़ित बुजुर्गों के लिए आवाज उठाने के लिए मनाया जाता है यानि बुजुर्ग के साथ होने वाले दुर्व्यवहार के बारे में जागरूकता फैलाने का विश्व दिवस (WEAAD) मनाया जाता है।

YearDateDay
2021June 15Tuesday
2022June 15Wednesday
2023June 15Thursday
2024June 15Saturday
2025June 15Sunday

वर्ल्ड एल्डर एब्यूज अवेयरनेस डे का इतिहास

वर्ल्ड एल्डर एब्यूज अवेयरनेस डे (WEAAD), 15 जून, 2006 को इंटरनेशनल नेटवर्क फॉर द प्रिवेंशन ऑफ एल्डर एब्यूज और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन द्वारा शुरू की गई एक वार्षिक पहल है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 2011 में संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव 66/127 को अपनाकर इस दिन को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई थी।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, लगभग 06 में से 01 पुराने लोग कुछ प्रकार के दुरुपयोग का अनुभव करते हैं। कोई शक नहीं कि बड़े दुरुपयोग से गंभीर शारीरिक चोटें और दीर्घकालिक मनोवैज्ञानिक परिणाम हो सकते हैं। यह एक वैश्विक सामाजिक मुद्दा है जो दुनिया भर के लाखों वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य और मानव अधिकारों को प्रभावित करता है।

शोध से पता चलता है कि 4 से 6 प्रतिशत बुजुर्ग किसी न किसी तरह के दुर्व्यवहार से पीड़ित होते हैं, जिनमें से अधिकांश की रिपोर्ट नहीं की जाती है। यह दिन यह सुनिश्चित करने के लिए है कि हम अपने बड़ों पर ध्यान केंद्रित करें, यह सुनिश्चित करें कि वे उच्च गुणवत्ता और सम्मान का जीवन जीते हैं।

एक चौथाई बुजुर्ग अकेले रहने को मजबूर

मां-बाप ही अपने बच्चो को काबिल बनाते है लेकिन जब बुढ़ापे में ये ही बच्चे मां-बाप को उनके हाल पर अकेला छोड़ देते हैं। एक रिसर्च के अनुसार देश के 20 राज्यों के 10 हजार बुजुर्गों पर एक सर्वेक्षण किया था।

इसकी रिपोर्ट डराने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक, 23.44 फीसद यानी देश का का हर चौथा बुजुर्ग देश में अकेला रहने को मजबूर है। रिपोर्ट कहती है कि 21.38 फीसद बुजुर्ग गांवों में जबकि 25.3 फीसद शहरों में अकेले रह रहे हैं।

Elder Abuse : याद रखने योग्य मुख्य तथ्य

  • लगभग 6 में से 1 वृद्ध व्यक्ति किसी न किसी प्रकार के दुर्व्यवहार का सामना करता है।
  • दुर्व्यवहार की समस्या से गंभीर शारीरिक चोट लग सकती है और दीर्घकालिक मनोवैज्ञानिक परिणाम हो सकते हैं।
  • विभिन्न देशों में तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी का अनुभव हो रहा है, इसलिए बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार की समस्या बढ़ने की भविष्यवाणी की गई है।
  • 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की जनसंख्या 2015 में 900 मिलियन से 2050 में लगभग 2 बिलियन से अधिक होगी।
  • बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं ज्यादातर उस घर में होती हैं जहां वे रहता है।
  • दुरुपयोग का सबसे आम रूप वित्तीय शोषण और जबरन वसूली है।
  • 10 में से 9 बुजुर्गो के साथ दुर्व्यवहार करने वाले रिश्तेदार हैं।

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस 2019 हर साल 15 जून को मनाया जाता है ताकि उन समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके जिन्हे बड़े लोगो को सामना करना पड़ता है। हम सभी को अपने बड़ों के बारे में सोचना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए। वास्तव में उनकी वजह से ही हम दुनिया में आए है और वे भी समाज का हिस्सा है। हमें उनकी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए, आखिरकार उन्हें भी गरिमा के साथ जीने का अधिकार है और यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी जरूरतों को पूरा करें और जब भी और जहां भी आवश्यक हो, समर्थन प्रदान करें।

आज आपने क्या सीखा

तो अब आप जान गए होंगे कि World Elder Abuse Awareness Day क्यों मनाया जाता है और कब मनाया जाता है। वर्ल्ड एल्डर एब्यूज अवेयरनेस डे 2022 इतिहास, महत्व और उद्देश्य ?

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की आप हमसे टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते है।

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद

ये भी पढ़े –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *