World Development Information Day कब और क्यों मनाया जाता है | विश्व विकास सूचना दिवस इतिहास और उदेश्य ?

World development information day in hindi | Vishva vikas suchna divas kab manaya jata hai | विश्व विकास सूचना दिवस :- विश्व विकास सूचना दिवस प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से विकास की समस्याओं और उन्हें हल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की जरुरत की ओर विश्व जनमत का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

World Development Information Day

विश्व विकास सूचना दिवस कब मनाया जाता है (Vishva vikas suchna divas kab manaya jata hai)

तो चलिए अब हम आपको बतादे की विश्व विकास सूचना दिवस कब मनाया जाता है – World Development Information Day यानि की विश्व विकास सूचना दिवस हर साल पूरी दुनिया में 24 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र का स्थापना दिवस भी है।

विश्व विकास सूचना दिवस का इतिहास (World development information day in hindii)

1972 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के साथ एक विश्व विकास सूचना दिवस स्थापित करने का निर्णय लिया। महासभा का उद्देश्य हर साल विश्व जनमत का ध्यान विकास की समस्याओं और अंतर्राष्ट्रीय को मजबूत करने की आवश्यकता की ओर आकर्षित करना था।

विश्व विकास सूचना दिवस की शुरुआत 1972 में हुआ था। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विकास समस्याओं के प्रति दुनिया का ध्यान आकर्षित करने और उन्हें हल करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की जरूरत समझी।

विश्व विकास सूचना दिवस का उदेश्य (World Development Information Day Objective)

अगर आप जानना चाहते है की विश्व विकास सूचना दिवस का उदेश्य क्या है – तो आपको बतादे की यह दिवस प्रतिवर्ष विकास की समस्याओं को हल करने, अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने और विश्व जनमत का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

विश्व में विकास सूचना दिवस पर कार्यक्रम (Events on World Development Information Day)

इस दिन को अलग-अलग देश में विभिन्न तरीकों से मनाते हैं, लेकिन सभी का उद्देश्य लोगों को व्यापार एवं विकास सम्बंधी समस्याओं की सूचना देना और उनका समाधान तलाशना तथा इसमें अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर बल देना ही होता है।

  • दक्षिण अफ्रीका में इस खास दिन पर विभिन्न क्षेत्रों के कुशलता प्राप्त लोग एक स्थान पर एकत्र होते हैं।
  • सेमिनार, संगोष्ठियां तथा अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।
  • सरकार तथा व्यापार एवं विकास से जुड़े संगठन इस खास दिन पर मीडिया में विज्ञापन के जरिये कई सूचनाएं लोगों तक पहुंचाते हैं।
  • मोबाइल, इंटरनेट एवं अन्य संचार क्रांति ने इसके आयाम को विस्तृत कर दिया है और अब इनके माध्यम से लोगों तक त्वरित सूचनाएं पहुंचाई जाने लगी हैं।

विश्व विकास सूचना दिवस के 17 लक्ष्य (17 Sustainable Goals of World Development Information Day)

तो चलिए अब हम आपको विश्व विकास सूचना दिवस के 17 लक्ष्य के बारे में बताने वाले है।

  • निर्धनता नहीं रहे।
  • कोई भूखा न रहे।
  • अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण।
  • सभी को गुणवत्ता युक्त शिक्षा।
  • लैंगिक समानता हो।
  • सभी को स्वच्छ जल और स्वच्छता मिले।
  • सभी को सस्ती ऊर्जा मिले।
  • सभ्य कार्य और आर्थिक विकास हो।
  • सभी देश में उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढांचा विकसित हो।
  • हर जगह कम असमानता हो।
  • सतत शहर, और समुदाय का विकास हो।
  • जिम्मेदारी से खपत और उत्पादन हो।
  • सभी मिल कर जलवायु परिवर्तन की लड़ाई लड़े।
  • महासागरों और समुद्री संसाधनों का संरक्षण और सतत उपयोग।
  • स्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र के सतत उपयोग को सुरक्षित और बढ़ावा देना।
  • शांतिपूर्ण समाजों को बढ़ावा देना और न्याय तक पहुंच प्रदान करना।
  • कार्यान्वयन के साधनों को मजबूत करना और सतत विकास के लिए वैश्विक भागीदारी को पुनर्जीवित करना।

आज आपने क्या सीखा

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की आप हमसे टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते है।

Join us on Telegram

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद

ये भी पढ़े –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *