Chocolate day kab hai | Chocolate day kab manaya jata hai | Chocolate day kab hota hai | Vishva chocolate divas kab manaya jata hai, विश्व चॉकलेट दिवस कब मनाया जाता है :- चॉकलेट के बारे में आपको कुछ बताने की जरूरत तो नहीं है क्यूंकि इसको हर कोई जानता है चाहे छोटा बच्चा हो या फिर कोई बड़ा हो। हर किसी को चॉकलेट पसंद आती है। चॉकलेट को किसी को भी उपहार में देने से सभी तरह के अवसाद, ग़लतफ़हमी और दुःख दूर हो जाते है। वैसे तो एक दूसरे को चॉकलेट देने का कोई निश्चित दिन या समय नहीं होता है इसलिए लोग साल भर चॉकलेट खरीदते, खाते हैं और गिफ्ट भी करते हैं।
लेकिन क्या आपको पता है की जिस तरह Parents Day, Earth Day, Mothers Day और Doctors Day मनाया जाता है ठीक साल में एक दिन चॉकलेट डे भी मनाया जाता है और इसलिए आज हम आपको चॉकलेट डे से जुडी सारी जानकारी देने वाले है।

चॉकलेट ऐसी चीज है जो हर समय आसानी से मिल जाती है इसका कोई मौसम नहीं होता। आइए जानते हैं की चॉकलेट कैसे बनाया जाता है और यह इतना स्वादिष्ट क्यों होता है। चॉकलेट एक खास तरह के बीजों से बनाया जाता है। कोको पेड़ के फल को तोड़कर उनके बीज निकाल कर उन्हें सुखा कर और फर्मेंट किया जाता है ताकि वह और स्वादिष्ट हो जाए।
इन बीज को कोको बींस कहते हैं। इसके बाद इसे सुखाया जाता है, साफ किया जाता है और रोस्ट किया जाता है। जिससे इसके बाहर का हिस्सा निकालने में आसानी होती है। फिर तो हमारे पास रेह जाता है वह होता है प्योर चॉकलेट। जो प्योर चॉकलेट लिक्विड फॉर्म में होता है उसे चॉकलेट लिकर नाम से जाना जाता है। इस चॉकलेट लिकर मैं कोको बटर मिलाकर तीन तरह की चॉकलेट बनाए जाते हैं डार्क चॉकलेट ,व्हाइट चॉकलेट, और मिल्क चॉकलेट।
विश्व चॉकलेट दिवस कब मनाया जाता है (Chocolate day kab manaya jata hai)
तो आपको बतादे की चॉकलेट डे कब मनाया जाता है ? – चॉकलेट डे हर साल 07 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिवस को वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है। चॉकलेट डे सभी का पसंदीदा दिन होता है क्योंकि हर कोई अपने प्रियजन, दोस्त, वैलेंटाईन आदि के लिये चॉकलेट का डिब्बा पाना और देना पसंद करता है। ज्यादातर ये देश के युवाओं द्वारा एक-दूसरे को चॉकलेट देकर मनाया जाता है।
Year | Date | Day |
---|---|---|
2021 | July 7 | Wednesday |
2022 | July 7 | Thursday |
2023 | July 7 | Friday |
2024 | July 7 | Sunday |
2025 | July 7 | Monday |
World Chocolate day का इतिहास
चॉकलेट डे मनाने के पीछे कोई इतिहास या कहानी नहीं जुड़ी है। लेकिन यह माना जाता है कि चॉकलेट बनाने की शुरूआत अमेरिका और मैक्सिको में हुई थी। उसके बाद स्पेन और फिर धीरे धीरे इटली और फ्रांस में भी चॉकलेट बनाया जाने गया।
चॉकलेट दुनियाभर में बहुत लोकप्रिय है, ऐसी चर्चा भी है कि इसे यूरोप में पहली बार 7 जुलाई, 1550 को शुरू किया गया था। इसके बाद 1995 में फ़्रांस द्वारा चॉकलेट दिवस की शुरुआत की गयी थी। चॉकलेट का निर्माण दूध, अखरोट, किशमिश और विभिन्न तरह के खाद्य पदार्थ को चीनी और कोको पाउडर के साथ मिलाकर किया जाता है।
चॉकलेट के प्रकार
- डार्क चॉकलेट में कोको ज्यादा मात्रा में होता है और चीनी कम मात्रा में जिस वजह से यह कम मीठा होता है।
- वाइट चॉकलेट में चीनी, मिल्क पाउडर, कंडेंस मिल्क ज्यादा मात्रा में होता है जिससे यह ज्यादा मीठा और स्वादिष्ट होता है।
- मिल्क चॉकलेट में दूध और चीनी ज्यादा मात्रा में होता है जिससे यह भी स्वादिष्ट होता है
अधिकतर सभी लोगो को चॉकलेट पसंद आती है। एक रिसर्च के अनुसार 10 में से 09 लोगो चॉकलेट पसंद आती है। और पसंद आये भी क्यू न चॉकलेट है ही आखिर इतनी स्वाद लेकिन स्वाद होने के साथ-साथ इसे खाने के फायदे भी बहुत से है।
चॉकलेट खाने के फायदे (Chocolate khane ke phayde)
अब हम आपको चॉकलेट खाने के फायदे बताने जा रहे है। हार्ट से लेकर वज़न कम करने तक, हर कहीं इसका असर देखा जा सकता है। चॉकलेट खाने के बहुत से फायदे होते है जैसे की :-
- चॉकलेट खाने से तनाव कम होता है।
- चॉकलेट खाने से हमारा हार्ट हेअल्थी रहता है।
- चॉकलेट खाने से हमारा मूड अच्छा होता है।
- चॉकलेट खाने से हमे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
- चॉकलेट खाने से हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।
- खासी कम करने में भी चॉकलेट मददगार माना जाता है।
- चॉकलेट हमारी एनर्जी बूस्ट करता है।
- कैंसर से बचाव के लिए डार्क चॉकलेट सहायक हो सकती है।
- चॉकलेट का सेवन आंखों को भी स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है।
चॉकलेट खाने के नुकसान (Chocolate khane ke nuksan)
चॉकलेट खाने के फायदे के साथ-साथ इसके नुकसान भी होते है। इसलिए फायदे जानने के बाद लोग ज्यादा इसका सेवन न करने लगें, इसलिए यहां हम चॉकलेट खाने के नुकसान की भी जानकारी दे रहे हैं। ज्यादा मात्रा में चॉकलेट खाने के नुकसान बहुत से है जैसे की :-
- अनिद्रा
- सिरदर्द या माइग्रेन
- सिर चकराना
- डिहाइड्रेशन
- चिंता
- असहज महसूस होना
- वजन बढ़ना
- हृदय की गति तेज होना
- चॉकलेट खाने से सीने में जलन की समस्या भी हो सकती है।
- चॉकलेट के अधिक सेवन से कील-मुंहासों की समस्या हो सकती है।
आज आपने क्या सीखा
तो अब आप जान गए होंगे कि World Chocolate day क्यों मनाया जाता है और कब मनाया जाता है | विश्व चॉकलेट दिवस का इतिहास और खाने के फायदे और नुकसान
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की आप हमसे टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते है।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद
ये भी पढ़े –
- International Yoga Day क्यों मनाया जाता है ?
- मदर्स डे क्यों मनाया जाता है ?
- पृथ्वी दिवस-कब और क्यों मनाया जाता है?
- Parents Day क्यों, कब और कैसे मनाया जाता है?

I am Arya Tyagi, Owner of the GopiRasoi.com. I am also completed my graduation in Computer Engineering from Meerut (UP). I am passionate about Blogging & Digital Marketing.