विश्व रक्तदाता दिवस 2022 का थीम क्या है | World blood donor day theme 2022 in hindi | विश्व रक्त दिवस कब मनाया जाता है, वर्ल्ड ब्लड डोनर डे :- क्या आपको पता है की विश्व रक्त दाता दिवस क्यों, कब और कैसे मनाया जाता है ? विश्व रक्त दाता दिवस 2022 थीम, महत्व, इतिहास फायदे और नुकसान क्या है ? विश्व रक्त दाता दिवस से जुडी सारी जानकारी जानने के लिए हमारे आर्टिकल को पूरा और ध्यान से पढ़े।
विश्व रक्त दाता दिवस को मनाने के पीछे उद्देश्य रक्तदान को बढ़ावा देना है। इस दिन यानी विश्व रक्तदाता दिवस के दिन रक्तदान करने के लिए लोगों के लिए कई जगह कैंप भी लगाए जाते हैं। विश्व रक्तदान दिवस सबसे पहली बार साल 2004 में मनाया गया था।

विश्व रक्त दाता दिवस को मनाया जाता है ताकि, रक्तदान के बारे में लोगो में जागरूकता बढ़े और उन सभी लोगों को धन्यवाद देने के लिए, जिन्होंने आपने जीवन में कभी रक्तदान किया है और अनेको कीमती जीवन को बचाया है। इस माध्यम ने लोगों को रक्तदान करने के लिए भी प्रोत्साहित किया ताकि वे अपना योगदान किसी और के जीवन बचाने में दे सकें।
विश्व रक्त दाता दिवस कब मनाया जाता है (World blood donor day kab manaya jata hai)
तो चलिए आपको बतादे की विश्व रक्त दाता दिवस कब मनाया जाता है – World Blood Donor Day हर साल 12 जून को मनाया जाता है। इस साल भी ये 14 जून सोमवार को मनाया जायेगा।
रक्त दान करने वाले व्यक्तियों को धन्यवाद देने और उन लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए जिन्होंने अभी तक रक्त दान नहीं किया है, इसलिए विश्व रक्त दाता दिवस मनाया जाता है।
Year | Date | Day |
---|---|---|
2021 | June 14 | Monday |
2022 | June 14 | Tuesday |
2023 | June 14 | Wednesday |
2024 | June 14 | Friday |
2025 | June 14 | Saturday |
विश्व रक्त दाता दिवस का इतिहास (World Blood Donor day kyu manaya jata hai)
जैसा की हमने आपको बताया की हर साल 14 जून को विश्व रक्त दाता दिवस मनाया जाता है, इसे 14 जून 1868 में पैदा हुए कार्ल लैंडस्टेनर के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है।
वर्ष 2004 में “विश्व स्वास्थ्य संगठन, अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस संघ तथा रेड क्रिसेंट समाज” के द्वारा 14 जून को वार्षिक तौर पर मनाने के लिये पहली बार इसकी शुरुआत और स्थापना हुयी। इसका मुख्या कारण था कि रक्त जैसी जरुरी चीज के लिए लोगों को पैसा खर्च न करना पड़े और आसानी से मुश्किल परिस्थिति में रक्त उपलब्ध हो सके।
रक्त दाता इस दिन एक मुख्य भूमिका में होता है क्योंकि वो जरुरतमंद व्यक्ति को जीवन बचाने वाला रक्त दान करते हैं। साथ ही यह भी सदस्यों का उद्देश्य था कि दुनिया भर में सभी देश प्रेरित हो, और पर्याप्त रक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए, स्वैच्छिक, सुरक्षित और अवैतनिक रक्त दान को बढ़ावा मिले।
कार्ल लैंडस्टीनर कौन थे (Karl Landsteiner kaun the)
ऑस्ट्रियाई जीवविज्ञानी और चिकित्सक, कार्ल लैंडस्टीनर (Karl Landsteiner) का जन्मदिन 14 जून को मनाया जाता है, जिसे आधुनिक ब्लड ट्रांसफ्यूजन (blood transfusion) का “संस्थापक” माना जाता है। लैंडस्टाइनर ने 1901 में ABO blood groups की खोज की और blood groups के वर्गीकरण की आधुनिक प्रणाली विकसित की। बतादे की इस खोज के लिए ही कार्ल लैंडस्टाईन को नोबल पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था।
फिर 1937 में, अलेक्जेंडर एस. वीनर (Alexander S. Wiener), के साथ मिलकर रीसस कारक (Rhesus factor) की पहचान की। इस प्रकार चिकित्सकों को एक रोगी के जीवन को खतरे में डाले बिना रक्त को स्थानांतरित करने में सक्षम बनाया गया।
विश्व रक्तदान दिवस 2022 थीम (World blood donor day theme 2022 in hindi)
हर साल विश्व रक्त दाता दिवस दिवस मनाने के लिए अलग अलग थीम रखी जाती है। इस साल यानि की 2022 के लिए “Give blood. Share life (खून दो। जीवन साझा करें)” थीम रखी गयी है।
Years | Theme |
---|---|
वर्ष 2022 का थीम | Give blood. Share life |
वर्ष 2021 का थीम | “Give blood and keep the world beating” |
वर्ष 2020 का थीम | “Safe Blood Saves Lives” |
वर्ष 2019 का थीम | “Safe Blood for All” |
वर्ष 2018 का थीम | “Be there for someone else. Give blood. Share life” |
वर्ष 2017 का थीम | “Give Blood. Give Now. Give Often” |
वर्ष 2016 का थीम | “Blood connects us all” |
वर्ष 2015 का थीम | “Thank you for saving my life” |
विश्व रक्त दाता दिवस का महत्व
इलाज के दौरान अक्सर सुरक्षित रक्त महत्वपूर्ण होता है। यह जीवन को बचाने वाली चिकित्सीय जरूरतों में से एक है। सभी प्रकार की आपात स्थितियों (प्राकृतिक आपदा, दुर्घटना, सशस्त्र संघर्ष आदि) के दौरान घायलों के इलाज के लिए रक्त भी अहम है। इसलिए रक्त के महत्व को और लोगों तक रक्तदान के महत्व को पहुचाने और जागरूक करने के लिए विश्व रक्त दाता दिवस मनाया जाता है।
रक्त दान करने वाले व्यक्तियों को धन्यवाद देने और उन लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए जिन्होंने अभी तक रक्त दान नहीं किया है।
ब्लड ग्रुप की जानकारी (blood group information)
ब्लड को आठ वर्गों में बाटा गया है जो कि है:- O+,O-, A+, B+, AB+, A-, B-, AB-. किसी भी व्यक्ति को रक्त लेने और देने से पहले इस बात की जानकारी जरूर होनी चाहिए कि कौन से ब्लड ग्रुप के व्यक्ति किस ब्लड ग्रुप को अपना रक्त दे सकते है। हमने आपको निचे बताया है की कौन से ब्लड ग्रुप के व्यक्ति किस ब्लड ग्रुप को अपना रक्त दे सकते है:-
रक्त समूह | किस रक्त समूह के व्यक्ति को अपना रक्त दे सकते है |
A+ | A+ और AB+ |
A- | A+, A-, AB+ और AB- |
B+ | B+ और AB+ |
B- | B+, B-, AB+ और AB- |
O+ | O-, A+, B+ और AB+ |
O- | O+,O-, A+, B+, AB+, A-, B-, AB- अर्थात यह किसी भी रक्त समूह के लिए है |
AB+ | AB+ |
AB- | AB+ और AB- दोनों को |
रक्तदान करने के फायदे (Benefits of donating blood)
रक्तदान करने के बहुत से फायदे हम आपको बताने वाले है :-
- डॉक्टर्स का मानना है की रक्तदान करने से खून पतला हो जाता है जोकी की हदय के लिए अच्छा होता है।
- रक्तदान करने से हार्ट अटैक होने की संभावना भी कम हो जाती है।
- रक्तदान करने से तनाव कम होता है।
- रक्तदान करने से लिवर की सेहत भी सुधरती है और मोटापा भी कम होता है।
- एक नई रिसर्च के अनुसार रक्तदान करने से कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा भी कम हो जाता है।
- रक्तदान एक तरीका है बेसिक हेल्थ चेकउप के लिए।
रक्तदान करने के नुकसान
आपको रक्तदान करने से थोड़ी परेशानी भी हो सकती है। ये कुछ हल्के साइड इफेक्ट्स है और ये हर किसी को नहीं होते है। रक्तदान करने के नुकसान इस प्रकार है :-
- रक्तदान करने से आपको थोड़ी ठंड महसुस हो सकती है।
- रक्तदान करने से आपको थोड़ा पसीना आ सकता है।
- रक्तदान करने से कुछ समय के लिए आपका जी मिचला सकता है।
- चक्कर आना।
- रक्तदान करने से बहुत कम लोगो को उलटी की समस्या का अनुभव भी हो सकता है।
क्यों जरूरी है रक्तदान ?
- रक्तदान करने से एक व्यक्ति किसी दुसरी व्यक्ति की जान बचा सकता है।
- देश में हर साल लगभग 250 सीसी की 04 करोड़ यूनिट ब्लड की जरूरत पड़ती है लेकिन कुल 500,000 यूनिट ब्लड ही मिल पाता है।
- ब्लड को किसी और प्रकार से नहीं बनाया जा सकता है।
- हमारे शरीर में वजन का 07% हिस्सा खून का होता है।
- रिसर्च के मुताकिब 25% से ज्यादा लोगो को अपने जीवन में ब्लड की जरूरत पड़ती है।
रक्तदान कौन कर सकता है (Who can donate blood in Hindi)
अगर आप सोचते है की रक्तदान कोई भी कर सकता है तो आपको बतादे की ऐसा नहीं है। तो चलिए आपको बतादे की रक्तदान कौन कौन कर सकता है :-
- अगर किसी व्यक्ति की उम्र 18 से 65 के बिच की है तो वो रक्तदान कर सकता है।
- रक्तदान करने के लिए व्यक्ति का वजन कम से कम 50 किलो होना चाइये।
- रक्तदाता को HIV, Hepatitis B या C जैसे रोग न हुए हों।
- अगर आपको सर्दी, फ्लू, गले में खराश, सर्दी-खराश, पेट में कीड़े है तो आप रक्तदान नहीं कर सकते है।
- रक्त दान करने के लिए न्यूनतम हीमोग्लोबिन स्तर को पूरा करना जरूरी है। इसके लिए दान स्थल पर टेस्ट किया जाता है।
- 48 घंटे पहले अगर एल्कोहल का सेवन किया है तो रक्तदान नहीं कर सकते।
विश्व रक्त दिवस कब मनाया जाता है ~ Video
आज आपने क्या सीखा
तो अब आप जान गए होंगे कि World Blood Donor Day क्यों, कब और कैसे मनाया जाता है ? विश्व रक्त दाता दिवस 2022 थीम, महत्व, इतिहास फायदे और नुकसान क्या है और कौन कौन रक्तदान कर सकते है।
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की आप हमसे टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते है।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद
ये भी पढ़े –
- World Day Against Child Labour क्यों मनाया जाता है
- National Cancer Survivors Day क्यों मनाया जाता है ?
- World Oceans Day क्यों मनाया जाता है ?
- Parents Day क्यों, कब और कैसे मनाया जाता है?

I am Arya Tyagi, Owner of the GopiRasoi.com. I am also completed my graduation in Computer Engineering from Meerut (UP). I am passionate about Blogging & Digital Marketing.