विशव साइकिल दिवस 2022 कब और क्यों मनाया जाता है | World Bicycle Day 2022 in Hindi

विश्व साइकिल दिवस 2022 | World bicycle day 2022 in Hindi | वर्ल्ड बाइसिकल डे 202 थीम | Cycle divas kab manaya jata hai | World bicycle day kab hai, विश्व साइकिल दिवस कब मनाया जाता है :- क्या आप जानना चाहते है की World Bicycle Day 2022 कब है और क्यों मनाया जाता है। साईकिल चलाने के फायदे क्या है और साईकिल सबसे पहले किसने बनाई। विशव साईकिल दिवस से जुडी सारी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में देने वाले है।

भारतीय परिपेक्ष्य में एक वाहन के रूप में साइकिल का अहम स्थान है। स्कूल, कॉलेज से लेकर ऑफिस तक जाने के लिए साइकिल पसंदीदा सवारी होती है। साइकिल चलाना हमारे सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही, पर्यावरण के लिए भी अच्छा है।

हमारे भारत देश में आपको अधिकतर हर घर में साइकिल आसानी से मिल जाएगी। शायद आपको पता हो की सबसे ज्यादा साइकिल चीन में बनती है और उसके बाद भारत देश में। तो चलिए हम आपको विश्व साइकिल दिवस के बारे में सारी जानकारी देते है।

World Bicycle Day

हर साल तीन जून को अंतर्राष्ट्रीय विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। लोगों को प्रेरित किया जाता है कि आसपास की दूरी तय करने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करें।

खासकर शहरों में कम दूरी तय करने के लिए बाइक या डीजल-पेट्रोल आधारित अन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल किया जाए तो हर दिन हजारों लीटर पेट्रोल की खपत कम होगी और शहर का प्रदूषण स्तर भी कम होगा। आइए, जानते हैं इस खास दिवस के इतिहास और साइकिल चलाने के फायदों के बारे में:

विश्व साइकिल दिवस कब मनाया जाता है (Cycle divas kab manaya jata hai)

आज के 2 दशक पहले तक साईकिल (World Bicycle Day )यातायात का सबसे मुख्य साधन था लेकन धीरे-धीरे लोग में इसका इतेमाल कम होता गया। जसके बाद United Nations ने साईकिल दिवस मनाने का फैसला किया।

कहा गया है कि शहरवासी अपने आसपास की दूरी तय करने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करें, तो इससे प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पेट्रोल की खपत कम होगी। वहीं शहर का प्रदूषण स्तर भी कम होगा।

पहला आधिकारिक विश्व साईकिल दिवस 3 जून, 2018 को मनाया गया था। यह दिवस परिवहन के एक सरल, कफायती, भरोसेमंद और पर्यावरण की सुरक्षा को प्रोत्साहित करने के लए मनाया जाता है।

YearDateDay
2021June 3Thursday
2022June 3Friday
2023June 3Saturday
2024June 3Monday
2025June 3Tuesday

विश्व साइकिल दिवस 2022 (World bicycle day 2022 in Hindi)

यूरोपीय देशों में साइकिल के प्रयोग का विचार लोगों के दिमाग में 18वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में ही आ चुका था, लेकिन इसे मूर्तरूप सर्वप्रथम सन् 1816 में पेरिस के एक कारीगर ने दिया। उस यंत्र को हॉबी हॉर्स (काठ का घोड़ा) कहते थे।

पैर से घुमाए जानेवाले क्रैंकों (पैडल) युक्त पहिए का आविष्कार सन् 1865 ई. में पैरिस निवासी लालेमें (Lallement) ने किया। इस यंत्र को वेलॉसिपीड (velociped) कहते थे। इसपर चढ़नेवाले को बेहद थकावट हो जाती थी। फिर इसे हाड़तोड (bone shaker) भी कहने लगे।

साईकिल सवारी लोकप्रिय हो जाने के कारण, इसकी बढ़ती माँग को देखकर इंग्लैंड, फ्रांस और अमेरिका के यंत्रनिर्माताओं ने इसमें अनेक महत्वपूर्ण सुधार कर सन् 1872 में एक सुंदर रूप दे दिया। इसमें क्रैंकों के अतिरिक्त गोली के वेयरिंग और ब्रेक भी लगाए गए थे।

भारत में साइकिल का इतिहास

साल 1947 में भारत को आजादी मिलने के बाद यातायात का मुख्य साधन साईकिल रही। खासतौर पर साल 1960 से 1990 तक भारत में हर घर में साईकिल मौजूद थी और बहुत से घरो में आज भी मौजूद है। गांवों में किसान साप्ताहिक मंडियों तक सब्जी और दूसरी फसलों को साइकिल से ही ले जाते थे। डाक विभाग का तो पूरा तंत्र ही साइकिल से चलता था। यह व्यक्तिगत यातायात का सबसे ताकतवर और किफायती साधन था

दिन में कितना वक़्त साइकिल चलाये ?

हमें दिनभर में रोजाना करीब आधा घंटा साइकिल जरूर चलानी चाइये जिसे की हमारा पूरा शरीर फिट रह सके। हमने आपको निचे साईकिल चलाने के कुछ फायदे बताये है जिन्हे पढ़कर आप साईकिल चलाने अहमियत जान सकेंगे।

साइकिल चलाने के फायदे क्या है (Cycle chalane ke fayde in hindi)

तो हम आपको बतादे की साईकिल चलाने के बहुत से फायदे है जैसे की :-

  • साईकिल चलाने से आपके शरीर की चर्बी घटेगी जिसका मतलब है की आपका मोटापा और वजन दोनों घटेंगे।
  • एक रिपोर्ट की माने तो साईकिल चलाने से हमारी imune cells एक्टिव रहती है जिसे की हमे बीमार होने खतरा कम होता है।
  • साईकिल चलाने से जोड़ो के दर्द में आराम मिलता है।
  • साईकिल चलाने से शरीर की हड्डिया मजबूत होती है।
  • साईकिल चलाने से शरीर का लचीलापन बढ़ता है।
  • एक रिपोर्ट की माने तो जो लोग साईकिल चलाते है उनका दिमाग औरो के मुकाबले ज्यादा तेज होता है और ब्रेन पाॅवर बढने के चांसेज भी 15 से 20 प्रतिशत तक बढते है।
  • साईकिल चलाने से चिंता और अवसाद को कम करने में मदद मिलती है।
  • और साईकिल खरीदना किसी मोटर साइकिल या फिर किसी कार के जितना महंगा नहीं है और ना ही यहां आपको पेट्रोल की जरूरत है उल्टा साईकिल चलाने से आपका शरीर स्वस्थ रहेगा।

इसीलिए वर्ल्ड बाइसिकल डे आपको साईकिल चलाने के लिए प्रोत्साहित करता है और आप स्वस्थ रहे सके।

विश्व साइकिल दिवस 2022 ~ Video

आज आपने क्या सीखा

तो अब आप जान गए होंगे कि World Bicycle Day कब है, विशव साइकिल दिवस सबसे पहले कब मनाया गया था और साइकिल चलाने के फायदे क्या है ?

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की आप हमसे टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते है।

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद

ये भी पढ़े –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *