WHO Full Form in Hindi | WHO Kya Hai | WHO का मतलब क्या होता है :- तो दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है की WHO क्या है और WHO Full Form in Hindi क्या है। अगर आप भी WHO के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप बिलकुल सही जगह आये है क्यूंकि हम आपको WHO से जुडी सारी महत्वपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में देने वाले है।
आजकल लोग अपने शरीर की समस्याओं को लेकर काफी परेशान है, जिसके कारण उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। कुछ लोग की तो वो बीमारी से सही हो जाते है और कुछ लोग सही नहीं हो पाते है। इन्ही समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार की तरफ से कई संस्थाओं का निर्माण किया जाता है, जिनमे से एक डब्लूएचओ (WHO) संस्था है। तो चलिए बिना देरी किये जानते है WHO के बारे में और जानकारी।

WHO का फुल फॉर्म क्या है (WHO FULL Form in Hindi)
तो दोस्तों अगर आप जानना चाहते है की WHO का फुल फॉर्म क्या है – तो आपको बतादू की WHO FULL Form in Hindi होती है विश्व स्वास्थ्य संगठन और इंग्लिश में WHO का मतलब यानि WHO Full Form in English होती है World Health Organisation.
विश्व स्वास्थ्य संगठन क्या है (WHO Kya Hai)
आपने एक कहावत तो सुनी ही होगी की स्वास्थ्य ही इंसान का सबसे बड़ा धन है, अगर स्वास्थ्य ही किसी इंसान का खराब हो तो कितना भी पैसा कमाया हो वो सब बेकार लगता है। गरीब हो या अमीर सब अपना स्वास्थ्य अच्छा रखना चाहते है और बीमारी से दूर रहना चाहते है।
दुनिया में बहुत से ऐसे लोग है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और वे अपने परिवार के पालन पोषण के लिए परिश्रम करते रहते हैं और अपनी सेहत पर ध्यान नहीं रखते है और किसी बीमारी की चपेट में आ जाते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) की स्थापना की गयी।
विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) का मुख्य काम लोगो को अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करना, उत्तम क्वालिटी की दवाईया लोगो तक पहुँचाना, बीमारी से कैसे बचा जा सके और उसका इलाज ढूंढना और अगर दुनिया में कोई नई बीमारी फैलती है तो उसकी पहचान करना और उसका इलाज ढूंढ़ना का काम भी WHO ही करती है।
दुनिया की सबसे बड़ी ब्लड बैंक WHO के पास में है। WHO(विश्व स्वास्थ्य संगठन) के 194 सदस्य देश और दो संबद्ध सदस्य हैं और यह पुरे विश्व में फैला हुआ है। भारत देश भी WHO का मुख्य सदस्य है।
WHO चेचक, हैजा, पोलियो, मलेरिया, डेंगू और टीबी जैसी जानलेवा बीमारियों को पहचान कर उनकी रोकथान और इलाज ढूंढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य निभा चूका है। WHO स्वास्थ्य के उच्चतम संभव स्तर को पाने की दिशा में हर उम्र के सभी लोगों के लिए काम करता हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना कब हुई ?
विश्व स्वास्थ्य संगठन या World Health Organization(WHO) की स्थापना 6 अप्रैल 1948 को हुई थी। WHO दुनिया भर में स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, दुनिया को सुरक्षित रखने और कमजोर लोगों की सेवा करने के लिए काम करता है, आसान शब्दों में कहा जाये तो इसका मुख्य उदेश्य विश्व भर में स्वास्थ्य व्यवस्था को बनाये रखना है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्य
विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी की WHO के बहुत से कार्य है जीने में आपको अब निचे बताने वाला हूँ। विश्व स्वास्थ्य संगठन पिछले 70 साल से भी ज्यादा और 150 से भी अधिक देशो में अपना काम कर रहा है। तो चलिए इसके कार्य के बारे में विस्तार से जानते है।
- WHO पूरी दुनिया भर के लोगो के लिए बेहतर स्वास्थ्य भविष्य बनाने का कार्य करता है।
- WHO के 150 से भी ज्यादा देशो में कार्यालय मौजूद है, जिनकी मदद से ये अपना कार्य करते है।
- स्वच्छता, पोषण, आवास आदि जैसे कार्यो में सुधार करने का काम भी विश्व स्वास्थ्य संगठन का ही है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन दुनिया भर के लोगों के स्वास्थ्य से संबंधित सेवाओं के लिए कार्य करती है।
- यह संक्रमित बीमारी जैसे – एचआईवी AIDS, इंफ्लुएंजा, और कैंसर, हृदय रोग जैसी बीमारियों से सुरक्षित रखने का काम करता है।
- स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में भी विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) सरकार की सहायता करता है।
- अगर दुनिया में कोई नई बीमारी फैलती है तो उस बीमारी की पहचान करना और इलाज ढूंढना का काम भी WHO करती है।
- उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयों और चिकित्सा उत्पादों तक लोगो की पहुंच बढ़ाना का कार्य भी WHO करता है।
- WHO लोगो को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करता है।
- सड़क दुर्गटनाओ को कम करने के लिए सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना।
- बीमारी से कैसे लड़ा और बचा जाए इनके बारे में विश्व को बताना का काम भी WHO संस्था करती है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्यक्ष कौन है ?
तो दोस्तों अगर आप जानना चाहते है की विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्यक्ष कौन है – तो आपको बतादे की र्तमान में World Health Organisation(WHO) के महानिर्देशक डॉक्टर टैड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस है। WHO के अध्यक्ष का चुनाव World Health Assembly द्वारा किया जाता है और इसकी अवधि भी 5 वर्ष की होती है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालय कहाँ है ?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्यक्ष के बारे में जानने के बाद अब यह जानने की बारी आती है की विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालय कहाँ है – तो हम आपको बतादे की WHO का मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा शहर में स्थित है। वर्तमान में विश्व स्वास्थ्य संगठन के उप महानिदेशक जेन एलिसन और भारत की सौम्या स्वामीनाथन है।
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की आप हमसे टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते है।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद
ये भी पढ़े –
- दुनिया के 10 सबसे बड़े जानवर देखकर आप हैरान हो जाओगे ?
- भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है ~ 2022
- दुनिया के सात अजूबे देखकर आप हैरान हो जाओगे ?
- दुनिया में कुल कितने देश है ~ 2022 जानें विस्तार से

I am Arya Tyagi, Owner of the GopiRasoi.com. I am also completed my graduation in Computer Engineering from Meerut (UP). I am passionate about Blogging & Digital Marketing.