शाओमी Redmi 10 सीरीज के नए फ़ोन Redmi 10 2022 को जल्द लॉन्च करने वाली है। यही वजह है की सर्टिफिकेशन के लिए इस फोन को कई वेबसाइटों पर देखा गया है।
टिप्सटर मुकुल शर्मा ने भी अपने एक ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट करके इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस को कंफर्म किया है।
स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आएगा और इसमें ऊपर की तरफ MIUI 12.5 स्किन होगी।
लिस्टिंग में की गई एक जानकारी इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन बताती है जो 2400x1080 पिक्सल का होगा Redmi 10 2022 FHD+ डिस्प्ले के साथ आएगा।
Redmi 10 2022 में कंप्यूटिंग के लिए MediaTek Helio G70 प्रोसेसर होगा। इस चिपसेट को या तो 4GB रैम या 6GB रैम ऑप्शन के साथ जोड़ा जाएगा।
Redmi 10 2022 भी ट्रिपल-लेंस कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा लेंस के साथ-साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो और डेप्थ सेंसर शामिल होगा।
Redmi 10 2022 के अगले साल की पहली तिमाही में किसी समय लॉन्च होने की संभावना है।