PAN Card (पर्मानेंट अकाउंट नंबर) एक जरूरी दस्तावेज है, जिसका इस्तेमाल सभी तरह के फाइनेंसियल लेनदेन में होता है।
कई बार हम असली या नकली पैन कार्ड में अंतर नहीं कर पाते। लेकिन आप स्मार्टफोन के जरिए पता लगा सकता है कि पैन कार्ड असली है या नकली।
दरअसल, पैन कार्ड पर जो QR Code (क्विक रेस्पॉन्स कोड) बना होता है, वह इस काम में आपकी मदद करता है।
चेक करने के लिए आपको आयकर विभाग का एक ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आप ऐप के जरिए पैन कार्ड स्कैन करके इसके असली या नकली होने का पता लगा सकते हैं।
अपने स्मार्टफोन में 'प्ले स्टोर' पर जाएं और 'PAN QR Code Reader' सर्च करें।
STEP :- 1
ऐप डाउनलोड करें, जिसका डिवेलपर NSDL e-Governance Infrastructure Limited है।
STEP :- 2
'पैन क्यूआर कोड रीडर' ऐप डाउनलोड कर लें, तो इसे खोलें। ऐप लोड होने के बाद, आपको कैमरा व्यूफ़ाइंडर पर हरे रंग का प्लस जैसा ग्राफिक दिखाई देगा।
STEP :- 3
'पैन क्यूआर कोड रीडर' ऐप डाउनलोड कर लें, तो इसे खोलें। ऐप लोड होने के बाद, आपको कैमरा व्यूफ़ाइंडर पर हरे रंग का प्लस जैसा ग्राफिक दिखाई देगा।
STEP :- 4
अपने कैमरे में उस पैन कार्ड का QR कोड दिखाएं, जिसे चेक करना चाहते हैं। जैसे ही कैमरा क्यूआर कोड को डिटेक्ट कर लेगा, आपको फोन में बीप की आवाज और वाइब्रेशन महसूस होगा।
STEP :- 5
इसके बाद पैन कार्ड की डिटेल्स दिखाई देगी। चेक करें कि ऐप में दिखाया गया विवरण कार्ड से मेल खाता है। अगर यह थोड़ा भी अलग है तो पैन कार्ड ओरिजनल नहीं है।
STEP :- 6
इसके बाद पैन कार्ड की डिटेल्स दिखाई देगी। चेक करें कि ऐप में दिखाया गया विवरण कार्ड से मेल खाता है। अगर यह थोड़ा भी अलग है तो पैन कार्ड ओरिजनल नहीं है।