Photo का Size कैसे कम करें Online | Photo Ko Compress Kaise Kare

Photo ko compress kaise kare | Photo ka size kaise kam kare mobile se | Photo ka size kaise kam kare online | फोटो की साइज कैसे कम करें :- तो दोस्तों आज में आपको बताऊंगा की किसी भी Photo का Size कैसे कम करे या Photo को Resize कैसे करे ऑनलाइन। अगर आप मोबाइल से किसी फोटो को खींचते है या फिर स्क्रीनशॉट लेते है तो उस इमेज का साइज काफी ज्यादा होता है लेकिन आज हम आपको बताने वाले है की इमेज का साइज कैसे कम करे।

आपको कई बार ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए जैसे की बैंक में खाता खुलवाने में, PAN कार्ड, वोटर कार्ड या फिर नौकरी के आवेदन के लिए फोटो की साइज को कम करना पड़ता है।

ऐसे में आपको किसी फोटो की साइज को कम करने के लिए या तो किसी कंप्यूटर शॉप पर जाना होगा जहा पर आपके पैसे और समय दोनों लगेंगे और इस काम को आप आसानी से मोबाइल में ऐप या वेबसाइट की मदद से भी आसानी से कर सकते है।

तो चलिए आज हम आपको बताते है बिना देरी किये की आप Photo के Size को MB से KB में कैसे करे ? तो आर्टिकल को पूरा और ध्यान से पढ़े।

Photo Ko Compress Kaise Kare

Photo का Size कैसे कम करें (Photo ko compress kaise kare)

तो दोस्तो आज का जमाना इंटरनेट का है और आप अब किसी भी फोटो को कंप्रेस सेकड़ो या मिनटों में आसानी से कम कर सकते है जी हां ये काम करना ज्यादा मुश्किल नहीं है। लेकिन ध्यान रहे की जब आप किसी इमेज को कंप्रेस यानी उसका साइज कम करते है तो उसकी क्वालिटी पर भी असर पड़ेगा। तो आप फोटो को कंप्रेस अपनी जरूरत की हिसाब और फोटो की क्वालिटी को देखते हुए करे।

क्यूंकि अगर आप फोटो को ज्यादा कंप्रेस कर देते है तो उसकी क्वालिटी बेकार हो जाएगी और वो किसी उपयोग का नहीं रह जायेगा।

अब मान लीजिए की आपके पास कोई फोटो है जिसका साइज 2-4 MB है और आपको इस इमेज का साइज 50 KB चाइये तो आप कैसे करेंगे यही हम आपको बताने वाले है दो तरीको से पहला है किसी वेबसाइट की मदद से और दूसरा है किसी ऐप की मदद से तो चलिए जान लेते है।

Website से Photo का Size कम करें (Photo ka size kaise kam kare online)

अब में आपको बताने वाला हु की आप आसानी से वेबसाइट की मदद लेकर फोटो को कंप्रेस यानि की उसका साइज कैसे कम कर सकते है। यहां में आपको चार वेबसाइट के नाम बताऊंगा जिनकी मदद से आप आसानी से अपना काम कर पाएंगे ताकि अगर आपको एक वेबसाइट से फोटो को कंप्रेस करने में कुछ प्रॉब्लम आये तो आप दूसरी वेबसाइट की मदद से करले।

आप फोटो के साइज को कम करने के लिए हमारे निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करिये।

Step 1 :- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र(गूगल) खोल लेना है।

Step 2 :- ब्राउज़र खोलने के बाद आपको image compress online सर्च कर लेना है और अब आप सर्च रिजल्ट में आयी किसी भी वेबसाइट से इमेज का साइज कम कर सकते है।

Step 3 :- लेकिन आपको सर्च रिजल्ट में आयी compressnow.com वेबसाइट को ओपन कर लेना है।

Photo Ko Compress Kaise Kare

Step 4 :- वेबसाइट ओपन करने के बाद आपको सामने दिख रहे अपलोड बटन पर क्लिक कर लेना है और आप जिस फोटो का साइज कम करना चाहते है उसे सेलेक्ट करिये।

Photo Ko Compress Kaise Kare

Step 5 :- इमेज को अपलोड करने के बाद अब आप आसानी से compress level को अपने हिसाब से कम और ज्यादा कर सकते है यानी की आप खुद इमेज के साइज को कम और ज्यादा कर सकते है लेकिन हम आपको सलाह देना चाहते है की इमेज का साइज कम से कम 60 KB रहने दे।

Photo Ko Compress Kaise Kare

Step 6 :- अब आप फोटो का कितना साइज रखना चाहते है निश्चित करने के बाद कंप्रेस पर क्लिक करे। अब आपकी फोटो कम साइज का हो चूका है और डाउनलोड होने के लिए तैयार है।

Photo Ko Compress Kaise Kare

Step 7 :- अब सिर्फ आपको डाउनलोड बटन पर क्लिक करना है और आपका कम साइज का फोटो डाउनलोड हो जायेगा।

Photo Ko Compress Kaise Kare

Photo की Size कम करने के लिए कुछ और वेबसाइट

अगर आपको हमने जो स्टेप ऊपर बताये है उनसे फोटो का साइज कम करने में कुछ प्रॉब्लम आती है तो आप इन वेबसाइट का भी इस्तेमाल कर सकते है।

tinyjpg.com
tinypng.com
compressjpeg.com
imagecompressor.com
compressimae.toolur.com

मोबाइल से Photo का Size कैसे कम करे (Photo ka size kaise kam kare mobile se)

अब हम आपको बताने वाले है की आप अपने मोबाइल से किसी भी Photo का Size कैसे कम कर सकते है वो भी कुछ सेकंड या मिनट में। हम आपको कुछ और ऐप के नाम भी बताएंगे ताकि अगर आपको हमारी बताई गयी ऐप में Photo का Size कम करने में कुछ प्रॉब्लम होती है तो आप दूसरी apps की मदद ले सके।

आपको बतादे की जो ऐप हम आपको बताने वाले है उसका नाम QReduce Lite | Compress image size in KB and MB है।

Step 1:- फोटो की साइज कम करने के लिए सबसे पहले प्ले स्टोर से QReduce Lite ऐप को सर्च करे और ऐप को इंस्टाल करें।

QReduceLite

Step 2:- इसे ओपन करने पर यह कुछ परमिशन मांगेगा जिसे आपको Allow कर देना है।

Photo ka size kaise kam kare mobile se

Step 3:- अब आपको इसके होमपेज में आपको Choose Photo का ऑप्शन दिखाई देगा।

Photo ka size kaise kam kare mobile se

Step 4:- जिसपर क्लिक करके आपको अपनी मोबाइल गैलरी में जाकर उस फोटो को सेलेक्ट करना है जिस भी फोटो का आपको साइज कम करना चाहते हैं।

Photo ka size kaise kam kare mobile se

Step 5:- इसके बाद आप जितनी भी KB में फोटो चाहते हैं उतना एंटर करके Start पर क्लिक करें।

Photo ka size kaise kam kare mobile se

Photo की Size कम करने वाले Apps (Photo ka size km krne wala app)

अगर आपको हमने जो स्टेप ऊपर बताये है उनसे फोटो का साइज कम करने में कुछ प्रॉब्लम आती है तो आप इन apps का भी इस्तेमाल कर सकते है।

Photo & Picture Resizer
Image Compressor
Image Size Reducer
Compress Image Size in kb & mb
Photo Compress & Resize

अगर आपको अपने किसी भी Photo की साइज को बिना किसी App या Website की मदद से कम करना हैं। तो इसका एक और तरीका हैं की आप Photo को Crop कर लें।

आपको जिस Photo की Size को कम करना हैं, उस के चारो तरफ से थोड़ा-थोड़ा Crop करके फोटो को सेव कर लें। इससे आपके Photo की Size काफी हद तक कम हो जाएगी।

FAQs

JPEG क्या होता है ?

JPEG का मतलब Joint Photographic Experts Group, यही वह समूह है जिसने JPEG मानक (Standard) बनाया है | जब आप किसी इमेज को JPEG के रूप में सेव करते हैं, तो इमेज का कुछ डेटा खो जाएगा और फ़ाइल के आकार को कम करने के लिए हमेशा के लिए हटा दिया जाएगा। इस विधि को “lossy compression” कहा जाता है।

जीआईएफ क्या होता है ?

GIF का full form है Graphics Interchange Format | यह सिर्फ 256 रंगों के साथ 8 bit तक ही सीमित है| इसका आकार भी काफी कम रहता है और यह फॉर्मेट इन्टरनेट पर बहुत मशहूर है | चूँकि इसमें कुल रंग नहीं होते हैं इसलिए इसकी गुणवत्ता JPEG से कम होती है पर किसी एक रंग के लिए यह JPEG से बेहतर है |

पीएनजी क्या होता है ?

PNG का full form है Portable Network Graphics इस मानक को हम GIF का एक बेहतर रूप मान सकते हैं | पीएनजी को वेब के लिए ही बनाया गया है, इसमें भी 256 रंग रखे जा सकते हैं पर इन रंगों की जानकारी यह बेहतर ढंग से संयोजित रखता है | पीएनजी एक प्रकार का lossless फॉर्मेट है जिसमे कम्प्रेशन के बाद भी उतना quality loss नहीं होता |

इमेज कम्प्रेशन क्या होता है ?

Image compression या resizing एक प्रकार की फोटो optimization तकनीक है जिसमे गुणवत्ता को कम किए बिना ही फोटो की साइज कम की जाती है। Photo compression की मदद से हम कई MB साइज़ वाली फोटो को भी KB में बदल सकते हैं |

आज आपने क्या सीखा

तो अब आप जान गए होंगे कि Photo ka size kam kaise karen वेबसाइट की मदद से और ऐप की मदद से बिना किसी कंप्यूटर शॉप पर जाके।

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की आप हमसे टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते है।

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद

ये भी पढ़े –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *