Mother’s day kab manaya jata hai | Mother’s day kab hai | मदर्स डे कब है | Mother’s day kyu manaya jata hai :- क्या आप जानते है की मदर्स डे क्यों मनाया जाता है, मदर्स डे का महत्व क्या है, मदर्स डे सबसे पहले किसने और कब मनाया था। अगर आप नहीं जानते और जानना चाहते है तो आप बिलकुल सही आर्टिकल पढ़ रहे है। क्यूंकि मदर्स डे से जुडी सारी जानकारी हम आपको देने वाले है।
कहते है की भगवान हर जगह नहीं हो सकता है इसलिए उसने माँ को बनाया। इस दिन लोग अपनी मां के लिए कुछ स्पेशल करते हैं उन्हें उनके प्यार का अहसास करवाया जाता है। कहा जाता है इस दुनिया का सबसे खूबसूरत शब्द ‘मां’ है। इस शब्द के उच्चारण से हमें प्यार और ऊर्जा की अनुभूति होती है। हम सबके जीवन में मां का विशेष स्थान होता है।
इसकी शुरुआत को लेकर विशेषज्ञों में मतभेद है, जिसके चलते यह कई देशों में अलग-अलग तारीखों को मनाया जाता है। हालांकि, भारत में इसे अमेरिका की तर्ज पर मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। तो चलिए बिना देरी किये मदर्स डे के बारे में जानते है।

मदर्स डे कब मनाया जाता है (Mother’s Day kab manaya jata hai)
आपको बतादे की मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। मदर्स डे को मदरिंग संडे के नाम से भी जाना जाता है। इसे दुनिया के सभी हिस्सों में स्तिथ देशों में अलग अलग दिनों में मनाया जाता है, देखा जाये तो इसे आमतौर पर मार्च या मई के महीनों में ही मनाया जाता है।
यह दिन न्यूजीलैंड, भारत, चीन, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और यूरोपीय देशों जैसे अधिकांश देशों में मनाया जाता है। लेकिन एक अपवाद है कि यह कुछ अरब देशों और कुछ यूरोपीय देशों में मार्च के महीने में मनाया जाता है।
2022 में मदर्स डे को भारत में 8 May को मनाया जायेगा। मदर्स डे माँ के सम्मान में मनाया जाता है। मातृत्व, मातृ बंधन व् परिवार में माँ के महत्त्व को सेलिब्रेट करता है। इस मदर्स डे की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं।
मदर्स डे क्यों मनाया जाता है (Mother’s Day kyu manaya jata hai)
मदर्स डे की शुरुआत 20 वीं शताब्दी में एक अमेरिकी व्यक्ति एना जार्विस ने की थी, जो संयोग से कभी मां नहीं बन पाई। उनका जन्म 1864 में हुआ था, वह 12 साल की थी, जब ऐना की मां का निधन हो गया तो उसके दो सालों बाद, ऐना और उनकी दोस्तों ने एक अभियान चलाया।
उन्होंने मदर्स डे की राष्ट्रीय छुट्टी के लिए लोगों का समर्थन हासिल किया। उन्होंने देखा था कि आमतौर पर बच्चे अपनी मां के योगदान को भुला देते हैं। वह चाहती थीं कि जब मां जिंदा हो तो बच्चे उनका सम्मान करें और उनके योगदानों की सराहना करें। उनको उम्मीद थी कि जब इस दिन को मदर्स डे के तौर पर मनाया जाएगा तो मां और पूरे परिवार का आपस में संबंध मजबूत होगा।
8 मई, 1914 को संयुक्त राज्य अमेरिका की संसद ने मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे घोषित किया। अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति वूड्रो विल्सन ने इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश भी घोषित किया।
इस दिन के इतिहास को लोग अलग-अलग इवेंट से जोड़ते हैं। कुछ लोगों का मानना है यह तब से मनाया जा रहा है जब माताओं ने युद्ध में हिस्सा लिया था। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि इसका वास्तविक इतिहास क्या है।
इसलिए, मातृत्व को सलाम करने के लिए, समाज में माताओं के प्रभाव को बढ़ाने के लिए, बच्चों को मातृत्व बंधन बढ़ाने आदि के लिए मातृ दिवस मनाया जाता है।
मदर्स डे पर फिजूलखर्ची के खिलाफ थीं ऐना
1920 से हॉलमार्क कार्ड्स व् दूसरी कंपनी इस स्पेशल दिन के लिए ग्रीटिंग कार्ड्स मार्किट में लाने लगी थी। अन्ना को लगता था ये कंपनियां इस दिन के महत्त्व को गलत तरीके से लोगों के सामने रख रही है, और उनका मानना था कि इस दिन का महत्व भावना से जुड़ा हुआ है ना कि किसी धंधे से. अन्ना इसके बाद इस दिन का बहिष्कार करने लगी और उन सभी कंपनियों के खिलाफ केस कर दिए. वे लोगों से अपील करती थी कि अपनी माँ को हाथ से बने हुए कार्ड व् गिफ्ट दो न कि बाजार से लेकर.
ऐना मदर्स डे के बाजारीकरण के खिलाफ थीं। मदर्स डे के मौके पर फिजूलखर्ची जैसे मां को महंगा गिफ्ट देना और अन्य खर्च को वह गलत मानती थीं। उनका मानना था कि मां को इस मौके पर फूल दिया जाना चाहिए। बाद में ऐना मदर्स डे को मुनाफाखोरी और कमाई का जरिया बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाने लगी थीं। अपने अंतिम दिनों में उन्होंने मदर्स डे को कैलेंडर से हटवाने की मुहिम चलाई।
मदर्स डे की थीम (Mother’s Day Theme 2021)
मामूली सी बात है की मदर्स डे हर साल मनाया जाता है और हर साल इसके लिए एक अलग विषय रखा जाता है यानि की हर साल अलग थीम होती है। यहाँ पिछले कुछ सालों में मनाये गये मदर्स डे के विषयों के बारे में जानकारी देंगे। तो चलिए आपको बताते है बना देरी किये –
क्र. म. (S.no.) | साल (Year) | विषय (Themes) |
1. | 1998 | ‘मातृत्व ख़ुशी’ |
2. | 1999 | ‘पवित्र सौन्दर्य’ |
3. | 2000 | ‘घर का दिल’ |
4. | 2001 | ‘अच्छे काम के लिए सलाम’ |
5. | 2002 | ‘काम के लिए हाथ और भगवान के लिए दिल’ |
6. | 2003 | ‘फ्रॉम फार ओवर द रुबीस’ |
7. | 2004 | ‘क्लासिक ईसाई महिलाएं’ |
8. | 2005 | ‘अच्छी यादें’ |
9. | 2006 | ‘प्यार का कैमिया’ |
10. | 2007 | ‘बोस एंड बटन्स’ |
11. | 2008 | ‘नेस्ट को आशीर्वाद दें’ |
12. | 2009 | ‘पवित्रता का सौन्दर्य’ |
13. | 2010 | ‘सभी राजाओं की बेटी’ |
14. | 2011 | ‘योग्य माँ’ |
15. | 2012 | ‘माँ का स्पर्श’ |
16. | 2013 | ‘माँ के घुटने’ |
17. | 2014 | ‘माँ का प्यार’ |
18. | 2015 | ‘माँ का दिल’ |
19. | 2016 | ‘माँ का हाथ’ |
20. | 2017 | ‘हर माँ जानती है’ |
21. | 2018 | – |
22. | 2019 | – |
23. | 2021 | – |
24. | 2022 | – |
मातृ दिवस का महत्व (Mother’s Day Importance)
मां ममता का सागर होती है, जिनके दिल में अपने बच्चे के लिए अगाध प्रेम होता है। इस मातृत्व प्रेम का वर्णन केवल शब्दों में नहीं किया जा सकता है। मां निःस्वार्थ भाव से बच्चों की सेवा करती हैं। इस सेवा और स्नेह में कभी कोई कमी नहीं आती है। ऐसे में ‘मदर्स डे’ के दिन लोग अपनी मां को गिफ्ट देकर, साथ में समय बिताकर, उनके कामों में हाथ बंटाकर उन्हें सम्मान देने की कोशिश करते हैं।
मातृ दिवस माता को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। एक मां का आँचल अपनी संतान के लिए कभी छोटा नहीं पड़ता। माँ का प्रेम अपनी संतान के लिए इतना गहरा और अटूट होता है कि माँ अपने बच्चे की खुशी के लिए सारी दुनिया से लड़ लेती है। एक मां का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है, एक मां बिना ये दुनियां अधूरी है।
मातृ दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य मां के प्रति सम्मान और प्रेम को प्रदर्शित करना है भी है।
मदर्स डे कैसे मनाया जाता है (Mother’s Day kaise manaya jata hai)
मदर्स डे के अवसर पर, हम में से कई पहले से ही उपहार, ग्रीटिंग कार्ड, केक, फूल तैयार कर लेते है। और कुछ माताओं को अपने प्यार और स्नेह को व्यक्त करने के लिए बाहर ले जाने के लिए एक विशेष योजना बनाते है। हम में से अधिकांश हर साल अपनी माताओं को यह बताने के लिए एक ही पैटर्न का पालन करते हैं कि वह हम में से हर किसी के लिए कितनी खास है और हमारे लिए वो कितनी जरूरी है ।
ब्रिटेन, चीन, भारत, अमेरिका, मैक्सिको, डेनमार्क, इटली, फिनलैंड, तुर्की, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान और बेल्जियम जैसे कई देशों में मदर्स डे पूरे उत्साह और अपनी विशेष माता के साथ समय बिताने की खुशी के साथ मनाया जाता है, उपहार आदि देकर।
वह हमारे जीवन का एक महान व्यक्ति है जिसके बिना हम एक साधारण जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। वह एक है जो हमारे जीवन को अपने प्यार के साथ इतना सरल और आसान बनाती है।
माँ एक ऐसा सरल और एकल शब्द है जिसे हम परिभाषित नहीं कर सकते हैं और पूरा ब्रह्मांड इसमें बसता है। वह एक ऐसा व्यक्ति है जो कभी भी बच्चों से कुछ वापस नहीं चाहती है।वह केवल अपने बच्चों को एक जिम्मेदार और अच्छा इंसान बनाना चाहती है। हमारी माताएँ हमारे लिए प्रेरक और मार्गदर्शक बल हैं जो हमें हमेशा आगे बढ़ने और किसी भी समस्या को दूर करने में मदद करती हैं।
इस दिन को कई स्कूलों में बड़े स्तर पर मनाया जाता हैं। शिक्षकों द्वारा विद्यालयों में इस दिन का एक भव्य उत्सव बच्चों के सामने मनाने के लिए आयोजित किया जाता है। ताकि वे माँ के महत्व को समझें।
इस दिन प्रत्येक छात्रों द्वारा कविता पाठ, लेखन, भाषण वर्णन, नाचना, गाना और बातचीत इत्यादि के माध्यम से अपनी माँ का सम्मान किया जाता है। शिक्षकों द्वारा कक्षाओं में अपने बच्चों को कुछ दिखाने के लिए एवं उन्हें खुश करने के लिए माँओं को भी शामिल किया जाता है। वे आम तौर पर बच्चों का मनोरंजन करने के लिए डांस एवं गाना भी गाती हैं।
इस दिन लोग अपनी माँ का सम्मान विभन्न तरीकों से करते हैं कुछ लोग उन्हें गहने भी ऑफर करते हैं या कुछ बच्चे अपनी माँ के लिए सुबह-सुबह नाश्ते की तैयारी कर उन्हें उनके बिस्तर में ही सरप्राइज देते हैं। कुछ लोग अपनी माँ को बाहर घुमाने ले कर जाते हैं। उनके साथ डिनर करते हैं फिल्म दिखाते हैं
ईसाई धर्म के लोग इसे अपने तरीके से मनाते हैं। वे इस दिन अपनी माँ के सम्मान में चर्चों में भगवान से विशेष प्रार्थना करते हैं। इस दिन बच्चे अपने माँ को बिलकुल परेशान नहीं करते हैं। बच्चों को अपने परिवार के साथ आनंद लेने और उनके साथ बहुत मजा करने का पूर्ण अवसर प्रदान करने के लिए कुछ देशों में मदर्स डे के दिन छुट्टी होती है। यह माँओं को सभी घरेलू कामों और जिम्मेदारियों से दूर रखने का एक विशेष दिन होता है।
Mother’s day kab manaya jata hai ~ Video
आज आपने क्या सीखा
तो दोस्तों आप जान चुके होंगे की मदर्स डे क्यों मनाया जाता है, Mother’s day kab hai, मदर्स डे कब मनाया जाता है और मदर्स डे सबसे पहले किसने और कब मनाया। तो दोस्तों शायद आपको मदर्स डे के बारे में अब सब कुछ पता चल गया होगा।
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद
FAQs
आधिकारिक मातृ दिवस की छुट्टी 1900 में अन्ना रीव्स जार्विस की बेटी अन्ना जार्विस के प्रयासों के परिणामस्वरूप पैदा हुई। अपनी माँ की 1905 की मृत्यु के बाद, अन्ना जार्विस ने अपने बच्चों के लिए बलिदान माताओं के सम्मान के तरीके के रूप में मदर्स डे की कल्पना की
2021 में मदर्स डे 9 मई को मनाया जायेगा।
बिस्तर में नाश्ता। अपने दिन की शुरुआत बिस्तर पर नाश्ते की पेशकश करके करें। …
उनको फूल दो। …
अपनी माँ को एक दिन की छुट्टी दें।
एक आश्चर्य पार्टी दे।
साथ में एक दिन बिताएं।
एक सुंदर उपहार के साथ उन्हें आश्चर्यकरे ।
Read Also :
- विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है ?
- परशुराम जयंती क्यों और कब मनाई जाती है ?
- अभिभावक दिवस क्यों, कब और कैसे मनाया जाता है?
- विशव साइकिल दिवस कब मनाया जाता है ?

I am Arya Tyagi, Owner of the GopiRasoi.com. I am also completed my graduation in Computer Engineering from Meerut (UP). I am passionate about Blogging & Digital Marketing.