Instagram Account Permanently Delete Kaise Kare | Instagram Account Deactivate Kaise Kare :- दोस्तों अगर आप जानना चाहते है की कैसे आप अपने Instagram Account को Permanently डिलीट कर सकते है तो आप बिलकुल सही जगह आये है क्यूंकि आज हम आपको इस बारे में सारी जानकारी विस्तार से देने वाले है।
इंस्टाग्राम एक सबसे बड़े और सबसे अच्छे सोशल मीडिया प्लेटफार्म में से एक है। इंस्टाग्राम की शुरुवात 6 अक्टूबर 2010 को हुई और यह एप्लीकेशन लोगो के बिच काफी कम समय में काफी ज्यादा पॉपुलर हो गया और इसी को देखते हुए फेसबुक कंपनी ने इंस्टाग्राम को साल 2012 में खरीद लिया।
सोशल मीडिया जैसे की फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सप्प आदि। इन सभी को आप अच्छे से जानते होंगे और शायद हो न हो आप इनका इस्तेमाल भी जरूर करते होंगे। लेकिन सोशल मीडिया यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसका हद से ज्यादा उपयोग करना भी हानिकारक होता है। आज हम इन सब के नहीं बल्कि सिर्फ इंस्टाग्राम के बारे में बात करेंगे। आजकल हर कोई इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर रहा है और कभी-कभी किसी कारण के चलते हमे अपना इंस्टाग्राम अकाउंट को Permanently Delete या Deactivate करना पड़ता है। अब आप सोचोगे की Permanently Delete या Deactivate दोनों अगल अलग होते है क्या ……… तो आपको बतादू की हां ये दोनों अलग-अलग होते है। तो चलिए आपको समझाते है की कैसे यह दोनों अलग होते है।
अगर हम Instagram Account को Deactivate करते हैं तो इंस्टाग्राम से आपका पूरा Account Hide हो जाता है मतलब आपका अकाउंट छिप जाता है, आपका अकाउंट होता तो है लेकिन उसे कोई भी देख नहीं सकता। ऐसे में अगर आपकी किसी वीडियो, इमेज या अकाउंट इंस्टा पर कोई भी सर्च करता हैं तो उसे नहीं दिखाई देगा। जब तक आप इसे फिर से Login करके एक्टिवेट नहीं करते हैं। लेकिन Diactivate करने के कुछ घंटो तक आप इसमें लॉगिन नहीं कर सकते।
इसी तरह अगर आप अपना अकाउंट Permanent Delete कर देते है तो वो पूरी तरह से डिलीट हो जाता है। जिसका मतलब है की आप उसे दोबारा नहीं खोल सकते। इसलिए किसी भी Account को Permanently डिलीट करने से पहले उस अकाउंट से जरुरी डाटा को डाउनलोड कर लें और Permanently Delete करने से पहले एक बार सोच जरूर ले। तो चलिए अगर आपने अपने अकाउंट को Permanently Delete करने का अब सोच ही लिया है तो में आपको उसे डिलीट करने का तरीका भी बतादू।

Instagram Account Permanently Kaise Kare
तो दोस्तों अगर आप जानना चाहते है की Instagram Account Permanently Delete Kaise Kare – तो आपको बतादे की इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट करना बहुत ही आसान काम है लेकिन इसे सही से करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से और पूरा अंत तक पढ़ना होगा।
ध्यान रहे की Instagram की नई पॉलिसी के अनुसार अब आप 30 दिनों के अंदर हमेशा के लिए डिलीट किए हुए अकाउंट यानि Permanently Delete Account को भी वापस चालू कर सकते हो।
तो चलिए जानते है की कैसे हम आसानी से इंस्टाग्राम अकाउंट को Permanently डिलीट कर सकते है।
- Step 1 :- दोस्तों Instagram Account को Permanently Delete करने के लिए सबसे पहले आपको Instagram Account Delete Page लिंक पर क्लिक करे।
- Step 2 :- ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करने के बाद, अब आप जिस भी अकाउंट को Delete करना चाहते हैं उस Account से Login कर लें।
- Step 3 :- इसके बाद आपको Why are you deleting your account के निचे एक खाली बॉक्स दिखाई देगा जिसपर की आपको क्लिक करके अकाउंट को डिलीट करने का कारण चुनना होगा।

- Step 4 :- इतना करते ही आगे के ऑप्शन में आपसे आपके Account का पासवर्ड माँगा जायेगा। पासवर्ड डालने के बाद Permanently Delete My Account के Red Button पर क्लिक करें।

- Step 5 :- इतना करने के बाद अब आपके सामने एक पॉप-अप आएगा जिसमे Confirm करने के लिए आपको OK पर क्लिक करना होगा। इतना करते ही आपका Account इंस्टाग्राम से Permanently डिलीट हो जायेगा और कोई भी आपके अकाउंट को इंस्टाग्राम पर नहीं देख पायेगा।
Instagram Account Deactivate Kaise Kare
तो दोस्तों ऊपर अभी हमने बताया की कैसे आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को Permanently Delete यानि हमेशा के लिए डिलीट कर सकते है। लेकिन अगर आप अपने अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट नहीं करना चाहते और सिर्फ कुछ ही टाइम के लिए बंद करना चाहते है तो ये तरीका सिर्फ आपके लिए है क्यूंकि अब हम आपको बताने वाले है की कैसे आप अपने Instagram Account को Deactivate कर सकते है। चलिए शुरू करते है बिना किसी देरी किये।
- Step 1 :- सबसे पहले आपको इंस्टाग्राम को अपने मोबाइल के ब्राउज़र या कंप्यूटर में खोल लेना है। याद रहे की यह प्रोसेस Instagram App में नहीं होगा।
- Step 2 :- अब ब्राउज़र में अपने उस अकाउंट को लॉगिन करले जिसे की आप Deactivate करना चाहते है।
- Step 3 :- अकाउंट लॉगिन होने के बाद अब आपको अपनी Profile पर चले जाना है।

- Step 4 :- प्रोफाइल में जाने के बाद अब आपको Edit Profile का ऑप्शन दिखाई देगा जिसपर की आपको क्लिक करना है।
- Step 5 :- इतना करने के बाद अब आप Edit Profile सेक्शन में पहुंच जायेंगे और अब आपको थोड़ा निचे स्क्रॉल करना है। अब सबसे निचे जाये और Temporarily disable my account के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- Step 6 :- इतना करते ही आपको आगे के ऑप्शन में अकाउंट Disable करने का कारण पूछा जायेगा जिसे चुनने के बाद अपना Password डालें और Temporarily Disable Account पर क्लिक करें।

- Step 7 :- इसके बाद आपको एक पॉप-अप दिखाई देगा जिसमे आपको Yes के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इतना करते ही आपका Account डिसेबल हो जायेगा।
बस इतना करते ही आपका इंस्टाग्राम अकाउंट Deactivate हो जायेगा और अब अगर आपको इसे कुछ समय बाद वापिस से चलना हो यानि Enable करना हो तो इंस्टाग्राम पर जा कर log in करके इसको फिरसे चला पाएंगे और आपके अकाउंट पर उपलब्ध सारा डाटा फिर से दिखने लग जायेगा।
Instagram Account Permanently Kaise Kare ~ Video
आज आपने क्या सीखा
तो दोस्तों अब आप समँझ गए होंगे की Instagram Account Permanently Kaise Kare और आपके इससे जुड़े सभी सवाल के जवाब मिल चुके होंगे। लेकिन अगर आपके मन में कोई अभी भी सवाल रह गया है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की आप हमसे टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते है।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद
ये भी पढ़े –
- Instagram का Password कैसे Change करें ~ Best Method
- Instagram Username कैसे Change करें 2022 ~ सिर्फ 2 मिनट में
- Instagram पर Active Status और Last Seen कैसे Hide करें ~ 2 मिनट में
- Instagram Private Account की Photo, Videos और Post कैसे देखें ?
- Instagram Plus क्या है और कैसे डाउनलोड करें ?

I am Arya Tyagi, Owner of the GopiRasoi.com. I am also completed my graduation in Computer Engineering from Meerut (UP). I am passionate about Blogging & Digital Marketing.