हाइड्रोजन की खोज किसने की और कब हुई | Hydrogen Ki Khoj Kisne Ki

Hydrogen Ki Khoj Kisne Ki | हाइड्रोजन की खोज किसने की और कब हुई | Hydrogen Ka Avishkar Kisne Kiya :- नमस्कार दोस्तों आज हम आपको बताने वाले है की Hydrogen Ki Khoj Kisne Ki और इससे जुडी सारी जानकारी भी हम आपको इस आर्टिकल में देने वाले है। तो चलिए दोस्तों शुरू करते है बिना किसी देरी के।

हाइड्रोजन एक रासायनिक तत्व है। यह Periodic Table का सबसे पहला तत्व है जो सबसे हल्का भी है। ब्रह्मांड में (पृथ्वी पर नहीं) यह सबसे ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। तारों तथा सूर्य का अधिकांश द्रव्यमान हाइड्रोजन से बना है। इसके एक परमाणु में एक प्रोट्रॉन, एक इलेक्ट्रॉन होता है। इस प्रकार यह सबसे सरल परमाणु भी है।

ये तो सब अलग बात है लेकिन क्या आपको पता है की आखिर हाइड्रोजन की खोज किसने की और कब की। अगर आपको इसके बारे में नहीं पता तो आप हमारे इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ते रहिये।

Hydrogen Ki Khoj Kisne Ki

हाइड्रोजन क्या है (Hydrogen Kya Hai)

तो चलिए सबसे पहले जानते है की Hydrogen Kya Hai – तो जैसे की हमने आपको ऊपर भी बताया की हाइड्रोजन एक रासायनिक तत्व है जिसे H से प्रदर्शित किया जाता है और इसका परमाणु क्रमांक 1 होता है। यह Periodic table का सबसे पहला तत्व है जो सबसे हल्का भी है। ब्रह्मांड में (पृथ्वी पर नहीं) यह सबसे ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। तारों तथा सूर्य का अधिकांश द्रव्यमान हाइड्रोजन से बना है। इसके एक परमाणु में एक प्रोट्रॉन, एक इलेक्ट्रॉन होता है। इस प्रकार यह सबसे सरल परमाणु भी है।

आपको बतादे की चिकित्सा में, हाइड्रोजन का उपयोग रोगों के इलाज के लिए किया जाता है। जब हाइड्रोजन को ईंधन के रूप में ऑक्सीजन के साथ जलाया जाता है, तो पानी बनता है। प्रत्येक हाइड्रोजन अणु दो हाइड्रोजन परमाणुओं से बना होता है।

तो चलिए दोस्तों आशा करते है की आप Hydrogen के बारे में बेसिक चीज़े जान गए होंगे। अब आगे चलिए हम बात करते है की हाइड्रोजन की खोज किसने की और कब की।

हाइड्रोजन की खोज किसने की (Hydrogen Ki Khoj Kisne Ki)

तो चलिए दोस्तों अब हम आपके सवाल Hydrogen Ki Khoj Kisne Ki का जवाब देते है वो भी विस्तार से। तो आपको बतादे की हाइड्रोजन की खोज का श्रेय हेनरी कैवेंडिस को दिया जाता है। हेनरी कैवेंडिस ने ही सबसे पहले सन 1766 में हाइड्रोजन की खोज की थी। हेनरी ने जस्ता धातु के साथ Hydrochloric Acid (HCL) की अभिक्रिया से हाइड्रोजन की खोज की थी।

अगर बात करे हेनरी कैवेंडिस के बारे में तो आपको बतादे की हेनरी कैवेंडिस का जन्म 10 अक्टूम्बर 1731 को France के Nice शहर में हुआ था और अपनी 35 वर्ष की आयु में इन्होने हाइड्रोजन गैस की खोज की थी और उसका नाम इन्होने ज्वलनशील वायु (inflammable air) रखा। सन 1781 में हेनरी को पता चला की यह गैस जलने पर ऑक्सीजन के साथ मिलकर जल का निर्माण करती है।

कैवेंडिश से पहले लगभग 89 वर्ष पहले वैज्ञानिक रॉबर्ट बॉयल ने लोहे के बुरादों और घुलनशील अम्लों (dilute acids) के बीच होने वाली रासायनिक अभिक्रिया से उत्पन्न हाइड्रोजन गैस के विषय में अपनी पुस्तक में वर्णन किया था। लेकिन रोबर्ट इस गैस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सके।

उसके बाद साल 1783 में फ्रांस के दो वैज्ञानिकों एंटोनी लेवोज़ियर और पियेर सिमों लाप्लास ने एक साथ मिलकर कैवेंडिश के प्रयोग को दोहराया और पुनः पाया कि हाइड्रोजन को जलाने पर पानी उत्पन्न होता है।

इस गैस के इस गुण से प्रभावित होकर लेवोज़ियर ने इसका वर्तमान नाम ‘हाइड्रोजन’ रखा था। यह नाम दो ग्रीक शब्दों hydro (पानी) + genes से मिलकर बना है। जिसका अर्थ होता है जल का उत्पादक।

हाइड्रोजन कैसे बनती है

हाइड्रोजन को प्रयोगशाला में लौह तत्व के साथ सल्फ्यूरिक अम्ल(Sulfuric acid) की अभिक्रिया करवाकर प्राप्त कर सकते है। हाइड्रोजन को जलाने पर पानी का निर्माण होता है। कम मात्रा में हाइड्रोजन परॉक्साइड बनता है। पानी से हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को अलग करके भी हाइड्रोजन प्राप्त किया जा सकता है।

हाइड्रोजन का उपयोग क्या है (Use of Hydrogen in Hindi)

तो चलिए दोस्तों अब हम जान लेते है की आखिर हाइड्रोजन का उपयोग क्या है :-

  • हैबर विधि से अमोनिया के निर्माण में हाइड्रोजन का उपयोग किया जाता है।
  • वनस्पति वसा के निर्माण के लिए असंतृप्त वनस्पति तेलों का हाइड्रोजनीकरण।
  • इसका उपयोग कई कार्बनिक कंपाउंड के निर्माण में किया जाता है, उदाहरण के लिए, मेथनॉल।
  • हाइड्रोजन क्लोराइड एक बहुत ही उपयोगी रसायन है और हाइड्रोजन से तैयार किया जाता है।
  • कई अंतरिक्ष अनुसंधान गतिविधियों में हाइड्रोजन का उपयोग रॉकेट ईंधन के रूप में किया जाता है।
  • गैसोलीन के उत्पादन में भी हाइड्रोजन का इस्तेमाल किया जाता है।
  • Hydrochloric Acid के उत्पादन में।
  • वेल्डिंग में भी हाइड्रोजन गैस का उपयोग किया जाता है।

हाइड्रोजन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some interesting facts related to hydrogen in Hindi)

तो चलिए दोस्तों अब हम आपको हाइड्रोजन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताने वाले है।

  • जीवों के वजन का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा पानी, प्रोटीन और वसा के रूप केवल हाइड्रोजन ही होता है।
  • हाइड्रोजन एकलौता ऐसा परमाणु है जिसके लिए श्रोडिंगर समीकरण का सटीक समाधान है।
  • किसी भी तरल की तुलना में तरल-हाइड्रोजन का घनत्व सबसे कम होता है।
  • ठोस क्रिस्टलीय हाइड्रोजन का घनत्व किसी भी क्रिस्टलीय ठोस से सबसे कम होता है।
  • हाइड्रोजन के यौगिकों को सामान्यतः हाइड्राइड (Hydride) कहते है।
  • ब्रह्माण्ड में हाइड्रोजन सबसे ज्यादा मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है।
  • हाइड्रोजन धनात्मक और ऋणात्मक दोनों तरह के आयन का निर्माण करता है।
  • हाइड्रोजन में यह प्रक्रिया बहुत तेजी से व आसानी से होती है।
  • महाविस्फोट व Big Bang के समय जिन तीन तत्वों का निर्माण हुआ था उसमें से हाइड्रोजन भी एक था, अन्य दो तत्व थे – हीलियम और लिथियम।
  • पृथ्वी की पपड़ी में, यदि द्रव्यमान द्वारा गणना की जाती है, तो हाइड्रोजन कुल द्रव्यमान का केवल 1% है, और यदि परमाणु प्रतिशत द्वारा गणना की जाती है, तो यह 17% है।
  • 1975 की शुरुआत में, लोगों ने ट्यूमर के हाइड्रोजन उपचार पर शोध शुरू किया। बाद में 2001 में, फ्रांसीसी विद्वानों ने लिवर परजीवी संक्रमण के इलाज के लिए उच्च दबाव वाले हाइड्रोजन का उपयोग किया।

आज आपने क्या सीखा

तो दोस्तों अब आप समँझ गए होंगे की Hydrogen Ka Avishkar Kisne Kiya और आपके Pen से जुड़े सभी सवाल के जवाब मिल चुके होंगे। लेकिन अगर आपके मन में कोई अभी भी सवाल रह गया है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की आप हमसे टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते है।

Join us on Telegram

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद

ये भी पढ़े –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *