हेलीकाप्टर का आविष्कार किसने किया | Helicopter ka avishkar kisne kiya

Helicopter ka aavishkar kisne kiya tha | हेलीकॉप्टर का आविष्कार किसने किया | Helicopter ka avishkar kisne kiya | Helicopter ki khoj kisne ki thi :- दोस्तों आज हम जानेंगे कि Helicopter Ka Avishkar Kisne Kiya? और हेलीकॉप्टर का अविष्कार कब और कहाँ हुआ ? हेलीकॉप्टर से जुडी सारी जानकारी आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे।

हेलीकॉप्टर का अविष्कार दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा अविष्कार था क्यूंकि हेलीकॉप्टर की मदद से हम आसमान में सफर कर सकते है। शायद आप में से भी बहुत से लोगो ने भी हेलीकॉप्टर में सफर किया होगा क्यूंकि हेलीकॉप्टर में सफर करना अब ज्यादा महंगा नहीं है यह अब आम बात हो गयी है।

हेलीकॉप्टर को देख के आपके मन में भी यह सवाल आया होगा की हेलीकॉप्टर का अविष्कार किसने किया क्यूंकि इस दुनिया में हर चीज़ की खोज या अविष्कार के पीछे किसी की बहुत सारी महनत छुपी होती है।

हेलीकॉप्टर के अविष्कार से जुड़े सवाल कई बार competitive exams में भी पूछे जाता है और इसकी सही जानकारी न होने के कारण एग्जाम में पीछे रह जाते है। इसलिए हमने सोचा की आज आप सबको हेलीकॉप्टर से जुडी जानकारी दे दी जाये। तो चलिए बिना देरी किये शुरू करते है।

Helicopter ka avishkar kisne kiya

आज से करीब 100 साल पहले किसने सोचा होगा की हवा में उड़ना भी मुमकिन है। लेकिन आज वह सोच एक हकीकत का रूप ले चुकी है। आज इंसान एक देश से दूसरे देश आसमान के जरिये ही जाना पसंद करता है। आजकल बहुत से ऐसे अभिनेता है जिनके पास अपना खुद का हेलीकॉप्टर है।

अगर आप भी चाहे तो हेलीकॉप्टर खरीद सकते है लेकिन उसके लिए आपको कम से कम 1 करोड़ का खर्चा करना होगा। लेकिन अगर आपके पास इतना पैसा खर्च करने को नहीं है तो आप कैब की तरह हेलीकॉप्टर की भी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते है। पर आपको बतादे की यह सेवा अभी न्यू यॉर्क शहर तक ही मौजूद है।

हेलीकॉप्टर का आविष्कार किसने किया था (Helicopter ka aavishkar kisne kiya tha)

आपको बताते चले की हेलीकॉप्टर का अविष्कार इगोर सिकोर्स्की(Igor Sikorsky) द्वारा 14 सितम्बर 1939 में हुआ था। इगोर सिकोर्स्की द्वारा बनाया गया हेलीकॉप्टर दुनिया का पहला रोटर वाला प्रायोगिक हेलीकॉप्टर था जिसे की अमेरिका के स्ट्रेटफ़ोर्ड में उड़ाकर दिखाया गया था। इस हेलीकाप्टर का नाम VS-300 रखा गया था। हालाँकि VS-300 नाम का यह हेलीकॉप्टर मात्र कुछ मिनटों के लिए उड़ा इस सब के कुछ महीनो बाद इगोर सिकोर्स्की ने हेलीकॉप्टर में कुछ सुधार किये जिसके बाद 13 मई 1940 को इसकी कई सार्वजनिक उड़ाने भरी गयी।

जैसा आपको पता चल गया होगा की हेलीकाप्टर का आविष्कार इगोर सिकोर्स्की द्वारा 1939 में हुआ था। पर कुछ लोगो का मानना यह भी है की इगोर सिकोर्स्की ने साल 1910 से ही हेलीकॉप्टर पर काम करना शुरू कर दिया था। आपको यह भी बतादे की इगोर सिकोर्स्की एक अमेरिकन रशियन और विमान विशेष्यग थे।

VS-300 के बाद उन्होंने VS-300 को आधार बनाकर Sikorsky R-4 पर काम शुरू कर दिया। Sikorsky R-4 पहला ऐसा हेलीकॉप्टर बना जिसे की बड़े पैमाने पर भी बनाया गया। इस हेलीकाप्टर में दो व्यक्ति आसानी से बैठ सकते थे।

Sikorsky R-4 ही पहला ऐसा हेलीकाप्टर था जिसे अमेरिका वायु सेना ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस्तेमाल किया था। उस दौरान सिकोर्स्की ने अमेरिका वायु सेना के लिए काफी हेलीकाप्टर बनाये जिसमे R-4, R-5, R-6 आदि थे। द्वितीय विश्व युद्ध के अंत तक सिकोर्स्की ने लगभग 400 हेलीकाप्टर अमेरिका वायु सेना की मदद के लिए तैयार किये थे। इन हेलीकाप्टर को युद्ध के दौरान लोगो की खोज और बचाव करने के लिए प्रयोग में लाया गया।

वर्तमान के हेलीकॉप्टर का आविष्कार कब हुआ (Modern helicopter ka avishkar kab hua)

ऐसा नहीं है की इससे पहले कभी हेलीकाप्टर बनाने का प्रयास नहीं किया। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार आज से करीब 400 ईसा पूर्व हेलीकॉप्टर का अविष्कार हुआ था। लेकिन उस समय हेलीकाप्टर एक मात्र खिलौना था जिसे चीनी बच्चों ने बांस से तैयार किया हुआ था। खिलोने के रूप में दिखने वाला यह हेलीकाप्टर भी उड़ान भरने में पूरी तरह सक्षम था। इसी खिलौने से प्रेरित हो कर आगे चलकर वैज्ञानिकों के दिमाग में हेलीकाप्टर बनाने का ख्याल आया।

सिकोर्स्की से पहले फ्रांस के दो भाइयों Jacques और Louis Breguet ने साल 1907 में Gyroplane No.1 नाम का एक हेलीकॉप्टर बनाया था। इस मशीन ने 2 फिट की उंचाई तक करीब 1 मिनिट तक उड़ान भरी थी लेकिन यह संतुलित नहीं था। लेकिन यह मानव द्वारा बनाया गया पहला हेलीकाप्टर है जिसने पायलट के साथ अपनी पहली उड़ान भरी।

उसी वर्ष Paul Cornu नामक एक और आविष्कारक ने भी हेलीकाप्टर तैयार किया जिसका नाम कोर्नु हेलीकाप्टर था। 13 नवंबर 1907 में कोर्नु हेलीकाप्टर ने 1 फीट जितनी उड़ान हवा में 20 सेकंड तक भरी। हालांकि यह हेलीकाप्टर Gyroplane No. 1 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई लेकिन इसने बिना किसी मदद के हवा में 20 सेकंड तक खुद को नियंत्रण में रखा।

अगर भारत की बात करे तो यहाँ Helicopter काफी समय बाद आया था। उस समय भारत की कोई भी कंपनी हेलीकॉप्टरों का निर्माण नहीं करती थी। आज के समय भी हमारी सरकार और ज्यादातर सक्षम भारतीय लोग हेलीकॉप्टर को अमेरिका, रूस और फ्रांस जैसे विकसित देशों से इम्पोर्ट करते हैं। वैसे तो हेलीकॉप्टर का आविष्कार यातयात और आपदा में बचाव कार्यों के लिए किया गया था लेकिन अब इसका इस्तेमाल सेना में अटैक Helicopter के तौर पर भी किया जा रहा है।

Helicopter ka avishkar kisne kiya ~ Video

आज आपने क्या सीखा

तो अब आप जान गए होंगे कि Helicopter Ka Avishkar Kisne Kiya? और कब हुआ और कैसे हुआ। आज हमने हेलीकाप्टर का आविष्कार किसने किया इसके अलावा बहुत से दिलचस्प बातों को भी जाना जो शायद ही किसी को पता हो. आजकल हेलीकाप्टर वायु सेना, परिवहन, यात्रा आदि के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े।

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद

FAQs

हेलीकॉप्टर में कितने यात्री यात्रा कर सकते हैं?

पायलट के साथ 1 व्यक्ति। पीछे की ओर दो सीटें पीछे की ओर हैं। पीछे की तीन सीटें आगे की ओर है।

क्या हेलीकॉप्टर की सवारी करने के लिए वजन सीमा है?

वजन की सीमा टूर ऑपरेटर द्वारा निर्धारित की जाती है, लेकिन यह आमतौर पर लगभग 299 पाउंड है। इसलिए, एक सामान्य नियम के रूप में, जो यात्री इससे अधिक वजन करते हैं, उन्हें अपने हेलिकॉप्टर पर चढ़ने से पहले एक वजन अधिभार का भुगतान करना होगा।

हेलीकॉप्टर का आविष्कार किसने किया ?

हेलीकॉप्टर का अविष्कार इगोर सिकोर्स्की (Igor Sikorsky) द्वारा 14 सितम्बर 1939 में हुआ था।

एक हेलीकॉप्टर की लागत कितनी है?

मशीन के आकार और प्रकार के आधार पर हेलीकॉप्टरों की कीमत $ 1.2 मिलियन से $ 15 मिलियन के बीच होती है।

2020 में कितने हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुए?

प्रारंभिक आंकड़ों से पता चलता है कि 2020 में पहले की तुलना में 2020 में 94 कुल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं हुईं, जबकि एक साल पहले यह 121 दुर्घटनाएं थीं। 2019 में 24 घातक दुर्घटनाओं की तुलना में 2020 में 19 घातक दुर्घटनाएं हुईं। घातक दुर्घटनाओं में 35% से अधिक की कमी आई है

Read Also :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *