Father’s day kyu manaya jata hai | फादर्स डे कब है 2022 | फादर्स डे कब मनाया जाता है | Fathers de kab manaya jata hai | Fathers de kab aata hai :- क्या आप जानते है की फादर्स डे क्यों मनाया जाता है, फादर्स डे का महत्व क्या है, फादर्स डे सबसे पहले किसने और कब मनाया था। अगर आप नहीं जानते और जानना चाहते है तो आप बिलकुल सही आर्टिकल पढ़ रहे है। क्यूंकि फादर्स डे से जुडी सारी जानकारी हम आपको देने वाले है।
फादर्स डे एक ऐसा अवसर है जो आपके पिताजी को विशेष महसूस कराने और पूरे परिवार के लिए उनके योगदान का एहसान मानने और उन्हें सम्मानित करने का अवसर लेकर आता है और हमें हमारे जीवन में पिता का महत्व समझाता है।
कहते है की पिता से अच्छा मार्गदर्शक कोई कोई और नहीं होता। हर बच्चा अपने पिता से ही सारे गुण सीखता है, जो उसे जीवन भर परिस्थितियों के अनुसार ढलने के काम आते हैं। उनके पास सदैव हमें देने के लिए ज्ञान का अमूल्य भंडार होता है, जो कभी खत्म नहीं होता। तो चलिए बिना देरी किये जानते है फादर्स डे के बारे में।

भारत में हर जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। यह दिन आमतौर पर केवल हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, अहमदाबाद, नई दिल्ली, कानपुर, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे और अन्य बड़े शहरों में मनाया जाता है। इस दिन को पहली बार 1908 में संयुक्त राज्य अमेरिका में मनाया गया और धीरे-धीरे इस दिन लोकप्रियता हासिल मिली, भारतीय महानगरों ने बहुत बाद में इस घटना को मान्यता दी। भारत में, यह दिन आमतौर पर बच्चों द्वारा अपने पिता को ग्रीटिंग कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, शर्ट, कॉफी मग या किताबें जैसे उपहार देने के साथ मनाया जाता है।
Table of Contents
फादर्स डे क्या है (Father’s day kyu manaya jata hai)
फादर्स डे अपने पिता को स्पेशल महसूस कराने का दिन होता है। इस दिन को Male parenting के रूप में भी जाना जाता है।इसमें कोई शक नहीं कि माताएँ महत्वपूर्ण हैं पिता भी परिवार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इस दिन बच्चे अपने पिता के प्रति अपने आदर को तरह तरह के माध्यम से दर्शाते हैं। फादर्स डे अंतर्राष्ट्रीय तौर पर मनाया जाने वाला दिवस है, अतः यह दिवस इसी दिन पूरे विश्व में मनाया जाता है। फादर्स डे प्रतिवर्ष जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है।
फादर्स डे कब मनाया जाता है (Fathers day kab manaya jata hai)
आपको बतादे की Father’s Day कब मनाया जाता है ? – फादर्स डे हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। यानी की इस साल 2022 में फादर्स डे 19 जून को मनाया जायेगा।
वैसे तो कोई भी दिन काफी नहीं है हमें अपने पिता के लिए अपना प्यार दिखाने को पर यह दिन दुनिया भर में पिता के लिए मनाया जाता है| इसलिए हर साल की तरह इस साल भी हम अपने पिता के लिए यह दिन मनाएंगे और उनके लिए कुछ ख़ास करेंगे।
Year | Date | Day |
---|---|---|
2021 | June 20 | Sunday |
2022 | June 19 | Sunday |
2023 | June 18 | Sunday |
2024 | June 16 | Sunday |
फादर्स डे कब शुरू हुआ (फादर्स डे कब है 2022)
फादर्स डे की उत्पत्ति यानी की इसकी स्थापना कब और कैसे हुई कुछ स्पष्ट नहीं है। लेकिन इससे जुड़ी दो कहानियाँ बताई जाती हैं :-
पहली कहानी के अनुसार, कहा जाता है की इस दिवस के मनाने का पहला आईडिया Sonora Smart Dodd के दिमाग़ में आया। 1910 में, मदर्स डे चर्च सेवा के दौरान, वाशिंगटन की सोनोरा स्मार्ट डोड (Sonora Smart Dodd) ने सुझाव दिया कि पिता को भी माँ की तरह ही समान रूप से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह बात इसलिए कही क्योंकि जब वह 16 साल की थी तब उनकी मां का देहांत हो गया था और पिता ने उनको और उनके 5 भाई-बहनों की देखभाल की थी और पाल पोसकर बड़ा किया था।
सोनोरा ने यह दिवस जून के पहले रविवार को मनाने की योजना बनायी, क्योंकि यह दिवस इनके पिता के जन्मदिवस के क़रीब था। इस तरह से यह दिवस पहली बार 19 जून 1910 को वाशिंगटन के स्पोकेन में मनाया गया। वर्ष 1966 में प्रेसिडेंट लिंडन जॉनसन ने जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे का आयोजन किया। इसके उपरान्त वर्ष 1972 में प्रेसिंडेंट रिचर्ड निक्सन ने फादर्स डे को औपचारिक छुट्टी का दिन घोषित किया।
इसलिए कुछ इतिहासकार 19 जून 1910 को फादर्स डे मनाने की तारीख को आधिकारिक मानते हैं। आपको बतादे की इस दिन बच्चें अपने पिता को गिफ्ट्स देते थे, केक बनाते थे और अगर दूर रहते थे तो मिलने जाते थे।
दूसरी कहानी के अनुसार, कहा जाता है की ग्रेस गोल्डन क्लेटन (Grace Golden Clayton) उन बच्चों के लिए फादर्स डे की स्थापना करना चाहते थे, जिन्होंने एक विस्फोट (mine explosion) में अपने पिता को खो दिया था। इस दुर्घटना के कारण कस्बे के लगभग 360 पुरुषों ने अपनी जान गवाई थी।
वह चाहती थी कि बच्चों को अपने पिता के सम्मान और याद रखने के लिए एक दिन होना चाहिए। यह 1908 में हुआ और तब तक फादर्स डे की स्थापना नहीं हुई थी। लेकिन हाँ हम कह सकते हैं कि फादर्स डे मनाने की अवधारणा का पता यहाँ से लगाया जा सकता है। उसके बाद, सोनार स्मार्ट डोड के प्रस्ताव के बाद फादर्स डे की स्थापना हुई और एक अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
फादर्स डे का महत्व (Fathers Day Importance)
स दिन सभी बच्चे अपने पिता के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए या तो औपचारिक छुट्टी लेते हैं, अथवा सरकार की तरफ से स्वयं छुट्टी घोषित की जाती है। इस दिन बच्चे सारा दिन अपने पिता के साथ गुजारते हैं, जिससे उनके बीच आई दूरियां कम हो जाती है। इस दिन बच्चे चाहे विदेश में भी होते हैं, तो इस दिन के बहाने अपने घर वापस आ जाते है।
पिता बच्चों के जीवन में अनुशासन बनाने, नैतिकता देने और हर बिंदु पर मार्गदर्शन प्रदान करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। पिता पूरे दिन संघर्ष करते हैं और अपने बच्चों का जीवन बनाते हैं, वे सभी चीजें प्रदान करते हैं जो बच्चे मांगते हैं लेकिन कभी नहीं दिखाते कि वे अपने बच्चों के लिए पूरे दिन क्या करते हैं।
इस दिन का बहुत अधिक महत्व है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इसलिए, अपने पिता के लिए समय निकालें और उन्हें विशेष महसूस कराएं और हां उन्हें शुभकामनाएं देना न भूलें।
फादर्स डे कैसे मनाया जाता है ?
जिस तरह हम माँ के सम्मान के लिए मदर्स डे मानते है, उसी तरह पिता के प्यार को सम्मान देने के लिए फादर्स डे मनाया जाता है।
फादर्स डे मनाने के तरह तरह के तरीक़े आजकल लोग इस्तेमाल करते हैं, जोकि हमने आपको निचे दी गयी लिस्ट में बताये है :-
- इस दिन आप अपने पिता को सुन्दर फादर्स डे का कार्ड देकर उनका मान बढ़ा सकते हैं। आप फादर्स डे पर कार्ड अपने आप भी बना सकते है और दुकान से खरीद कर भी दे सकते है।
- आप इस दिन खुद शायरी और कविताये लिखकर अपने पिता को सुना सकते है जिससे आपके पिता खुश हो जायेंगे।
- आप अपने जमा किये अथवा कमाए पैसे की सहायता से अपने पिता को गिफ्ट दे सकते हैं।
- आप चाहें तो अपने पिता के लिए छोटी सी सरप्राइज पार्टी भी रख सकते हैं।
- इस दिन आप अपने पिता को उनके पसंदीदा स्थान पर कही बहार घूमने के लिए ले जा सकते है।
- और इस दिन आप अपने पिता के साथ उनका मनपसंदीदा गेम खेल सकते है
आज आपने क्या सीखा
तो दोस्तों आप जान चुके होंगे की मदर्स डे क्यों मनाया जाता है, Fathers day kab hai, फादर्स डे कब मनाया जाता है और फादर्स डे सबसे पहले किसने और कब मनाया। तो दोस्तों शायद आपको फादर्स डे के बारे में अब सब कुछ पता चल गया होगा।
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की आप हमसे टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते है।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद
ये भी पढ़े –
- Mother Day मदर्स डे क्यों मनाया जाता है ?
- International Picnic Day क्यों मनाया जाता है ?
- World Elder Abuse Awareness Day क्यों मनाया जाता है ?
- Iced Tea Day क्यों मनाया जाता है और कब मनाया जाता है ?

I am Arya Tyagi, Owner of the GopiRasoi.com. I am also completed my graduation in Computer Engineering from Meerut (UP). I am passionate about Blogging & Digital Marketing.