Engineers Day in Hindi | Engineers Day Kab Hai or Kyu Manaya Jata Hai | मोक्षमुंडम विश्वेश्वरैया जीवन परिचय :- हर साल 15 सितंबर को ये दिन मनाया जाता है। इसे अभियंता दिवस भी कहते हैं। ये दिन देश के इंजीनियरों के प्रति सम्मान और उनके कार्य की सराहना के लिए मनाया जाता है। 15 सितंबर को ही इंजीनियर्स डे मनाए जाने की वजह यह है कि, भारत सबेस महान इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया (M Visvesvaraya) का जन्म दिवस है। एम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर भारत में इंजीनियर्स दिवस (Engineers Day) मनाया जाता है।
देश के बड़े बड़े वैज्ञानिक, इंजिनियर ने देश के विकास के लिए अनेकों अनुसन्धान किये। आपको बतादे की जैसे डॉक्टर को सम्मान देने के लिए डॉक्टर्स डे मनाया जाता है, टीचरों को सम्मान देने के लिए टीचर डे मनाया जाता है, बच्चों को सम्मान देने के लिए बाल दिवस मनाया जाता है, माता को सम्मान देने के लिए मदर्स डे मनाया जाता है, उसी तरह इंजिनियरों को भी एक दिन विशेष सम्मान दिया जाता है। जिसके बारे में हम आपको निचे विस्तार से बताने वाले है।

इंजीनियर्स डे कब मनाया जाता है (Engineers Day kab manaya jata hai)
तो आपको बतादे की इंजीनियर्स डे हर साल भारत में 15 सितम्बर को मनाया जाता है। इसी दिन भारत के महान् अभियंता (इंजिनीयर) और ‘भारत रत्न‘ प्राप्त मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म दिवस होता है। आज भी मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में बड़े सम्मान के साथ स्मरण किया जाता है।
अभियन्ता दिवस का इतिहास (History of Engineer’s Day)
एम् विश्वेश्वरैया भारत के महान इंजिनियरों में से एक थे, इन्होंने ही आधुनिक भारत की रचना की और भारत को नया रूप दिया। आपको बतादे की साल 2022 में इंजीनियर दिवस पर हम मोक्षगुंडम विश्वेश्या का 160 वा जन्म दिवस समारोह मनाया जाना है, और इस दिन को लेकर कई इंजीनियरिंग कॉलेजों द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रम किए जाने हैं। उनकी दृष्टि और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में समर्पण भारत के लिए कुछ असाधारण योगदान दिया। भारत सरकार द्वारा 1968 ई. में डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जन्म तिथि को ‘अभियंता दिवस’ घोषित किया गया था।
मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया कौन थे (Who was Mokshagundam Visvesvaraya)
सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया, जिन्हें आमतौर पर सर एमवी के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय सिविल इंजीनियर, राजनेता और 1912 से 1919 तक मैसूर के 19वें दीवान थे। उन्होंने एशिया के सबसे अच्छे और तीसरे सबसे पुराने इंजीनियरिंग कॉलेज, कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे से अपनी डिग्री हासिल की।
उन्हें 1955 में भारत का सर्वोच्च सम्मान, भारत रत्न मिला। जनता की भलाई में उनके योगदान के लिए किंग जॉर्ज पंचम द्वारा उन्हें ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य (KCIE) के नाइट कमांडर के रूप में नाइट की उपाधि दी गई थी। उनका जन्मदिन, 15 सितंबर, उनकी याद में भारत, श्रीलंका और तंजानिया में इंजीनियर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। वह मैसूर शहर के उत्तर-पश्चिम उपनगर में कृष्णा राजा सागर बांध के मुख्य अभियंता थे, और उन्होंने हैदराबाद शहर के लिए बाढ़ सुरक्षा प्रणाली के मुख्य अभियंताओं में से एक के रूप में भी काम किया।
इंजीनियर दिवस पर, राष्ट्र समाज विश्वेश्वरैया जी को उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि देता है। 1861 में कर्नाटक में जन्मे विश्वेश्वरैया ने मैसूर विश्वविद्यालय से कला स्नातक (बीए) की पढ़ाई की और फिर पुणे में विज्ञान कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरों में से एक बन गए।
विश्वेश्वरैया ने बॉम्बे सरकार के लोक निर्माण विभाग में एक सहायक अभियंता के रूप में अपना करियर शुरू किया और मैसूर, हैदराबाद, ओडिशा और महाराष्ट्र में कई तकनीकी परियोजनाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें 1912 में मैसूर के दीवान के रूप में नियुक्त किया गया था और एक मुख्य अभियंता के रूप में, उन्होंने शहर में प्रसिद्ध कृष्ण राजा सागर बांध का निर्माण किया था।
उन्होंने बैंकिंग, शिक्षा, वाणिज्य, कृषि, सिंचाई और औद्योगीकरण के क्षेत्र में बड़े सुधार किए और भारत में आर्थिक नियोजन के एक प्रसिद्ध अग्रदूत भी थे।
जीवन परिचय बिंदु | विश्वेश्वरैया जीवन परिचय |
पूरा नाम | मोक्षमुंडम विश्वेश्वरैया |
जन्म | 15 सितम्बर, 1960 |
जन्म स्थान | मुद्देनाहल्ली गाँव, कोलर जिला, कर्नाटका |
माता-पिता | वेंकचाम्मा – श्रीनिवास शास्त्री |
मृत्यु | 14 अप्रैल 1962 |
एम. विश्वेश्वरैया जीपुरस्कार और सम्मान
भारत सरकार ने औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक परियोजनाओं में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 1955 में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को सर्वोच्च संभव नागरिक सम्मान – भारत रत्न से सम्मानित किया। उन्हें तत्कालीन किंग जॉर्ज वीवी द्वारा ब्रिटिश नाइटहुड से भी सम्मानित किया गया था, जिसने उनके नाम के आगे ‘सर’ रखा था।
एम. विश्वेश्वरैया जी की मृत्यु (Mokshagundam Visvesvaraya Death)
अगर आप जानना चाहते है की एम. विश्वेश्वरैया जी की मृत्यु कब हुई तो आपको बतादे की एम. विश्वेश्वरैया जी की मृत्यु 14 अप्रैल 1962 को को हुई थी।
दुनिया के अन्य क्षेत्र में इंजिनियर डे (Engineers Day in World)
अब हम आपको बतादे की कब कब भारत देश की ही तरह और देशो में किस दिन इंजीनियर डे मनाया जाता है।
देश | तारीख |
अर्जेंटीना | 16 जून |
बांग्लादेश | 7 मई |
बेल्जियम | 20 मार्च |
कोलंबिया | 17 अगस्त |
आइसलैंड | 10 अप्रैल |
ईरान | 24 फ़रवरी |
इटली | 15 जून |
मैक्सिको | 1 जुलाई |
पेरू | 8 जून |
रोमानिया | 14 सितम्बर |
तुर्की | 5 दिसम्बर |
भारत में इंजीनियरिंग के 10 शीर्ष कॉलेज (Top 10 Engineering Colleges in India)
अगर आप इंजीनियरिंग कर रहे है या करना चाहते है तो आपको भारत के सबसे बढ़िया 10 इंजीनियरिंग कॉलेजेस के बारे में जानकारी होनी चाहिए। भारत में इंजीनियरिंग के शीर्ष 10 कॉलेजो के नाम और उनके स्थान नीचे दिए गये है:-
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी: (IIT), खड़गपुर
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी: (IIT), न्यू दिल्ली
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मद्रास: (IITM), चेन्नई
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी: (IIT), कानपूर
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस: (IISC), बैंगलोर
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी: (IIT), रूरकी
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी: (IIT), मुम्बई
- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी: (LPU), जालंधर
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी: (BHU IIT), वाराणसी
- अलायन्स यूनिवर्सिटी: (AU), बैंगलोर
Engineer’s Day Quotes (इंजीनियर्स डे अनमोल वचन)
- सफल इंजिनियर के अपेक्षा असफल इंजिनियर ज्यादा पैसा कमाते हैं, क्योंकि बिज़नस में उनका दिमाग अच्छा चलता हैं।
- किताबों के ज्ञान और अच्छे नंबर लाने से कोई इंजिनियर नहीं बनता, उसे अपनी काबिलियत साबित करनी पड़ती हैं।
- एक अच्छा इंजिनियर वही हैं जो किताबी ज्ञान को वास्तविक रूप दे पाये।
- जो Ctrl + C और Ctrl + V का सही इस्तेमाल जानता हैं वही एक अच्छा इंजिनियर बन सकता हैं।
- देखने में तो इंजिनियर का जीवन बहुत आसान लगता हैं लेकिन इनका हर दिन मुश्किलों और जोखिमों से भरा हुआ होता हैं।
- सभी लोग सोचते है कि इंजीनियरिंग करना बहुत आसान है जैसे कि पार्क में टहलना, लेकिन केवल एक इंजिनियर ही जानता है कि यह पार्क नीं जुरासिक पार्क हैं।
- ज्यादातर असल इंजिनियर एक सफ़ल बिज़नस मैन बनते हैं।
- जो सेशनल मार्क्स की परवाह नहीं करते अंत में वही अच्छे इंजिनियर बनते हैं।
- जो चल कर उपर जाता हैं और गिरता हुआ निचे आता हैं लेकिन फिर मुस्कुराता हुआ दौड़कर उपर जाता हैं असल में वही शिखर पर अपना घर बनाता हैं।
- ज्यादातर इंजिनियर बड़ी सफ़लता प्राप्त करने के लिए बड़ा रिस्क लेते हैं।
Engineer’s Day Shayari (इंजीनियर्स डे शायरी)
अब हम आपको इंजीनियर्स डे से जुडी कुछ शायरी बताने वाले है जिन्हे आप अपने इंजीनियर्स मित्रो को शेयर और सुना सकते है।
- अगर तुमने अपने Bio में engineer लिख रखा है
तो तुम्हे Relationship Status – Single लिखने की कोई जरूरत नहीं !
- अगर तुमने अपने Bio में engineer लिख रखा है
तो तुम्हे Relationship Status – Single लिखने की कोई जरूरत नहीं !
- जो ऊंचाई पर जाने से नहीं डरता
जो गिरने से नहीं डरता
जो एग्जाम से नहीं डरता
वही असल इंजिनियर हैं होता
- इंजीनियर वो है साहब –
जिसे पढ़ाई के समय बड़े ख्वाब दिखाएं जाए,
बाद में उससे Excel, Word पर काम करवाया जाए.
हैप्पी इंजीनियर्स डे
- जो फ़ैल होने पर हँसता हैं
जो रात में जागता दिन में सोता हैं
उल्लू नही हैं यारो
आज के टाइम में इंजिनियर कहलाता हैं
- दिल में बेक़रारी और ख़्वाबों में हसीनाएं,
पहले समेस्टर में ही दो बैकलॉग आएं,
फिर अपनी मस्ती में मुस्कुराएं
फिर वहीं असली इंजीनियर कहलाए
हैप्पी इंजीनियर्स डे
आज आपने क्या सीखा
तो अब आप जान गए होंगे कि Engineer’s Day क्यों मनाया जाता है, निबंध और कविता | इंजीनियर्स डे (अभियंता दिवस) 2022 [मोक्षमुंडम विश्वेश्वरैया जीवन परिचय]
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की आप हमसे टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते है।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद
ये भी पढ़े –
- International Day of Charity क्यों और कब मनाया जाता है?
- विश्व आदिवासी दिवस क्यों और कब मनाया जाता है ?
- World Lion Day क्यों और कब मनाया जाता है ?
- World Coconut Day क्यों और कब मनाया जाता है?
