Earth day kab manaya jata hai | पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है | Prithvi divas kab manaya jata hai, earth day kyu manaya jata hai | पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है :- आज दुनियाभर में Earth Day मनाया जा रहा है। पृथ्वी पर रहने वाले जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों को बचाने और दुनियाभर में पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए 22 अप्रैल को Earth Day मनाया जाता है। सन् 1970 से प्रारम्भ हुए इस दिवस को आज पूरी दुनिया के 192 से अधिक देशों के 1 अरब से अधिक लोग मनाते हैं। वर्ष 2020 में इसके 50 वर्ष पूरे हो चुके हैं। बता दें कि पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन (Gaylord Nelson) ने पर्यावरण की शिक्षा के प्रसार के लिए की थी।

पृथ्वी दिवस की स्थापना किसने थी (Earth day kab manaya jata hai)
दुनियाभर में 22 अप्रैल को अर्थ डे मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस की स्थापना अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन (Gaylord Nelson) ने पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में 1969 में गायलोर्ड नेल्सन को बड़े पैमाने पर तेल गिरने के बाद, बिजली सयंत्र, प्रदुशित अपशिष्ट पदार्थों, जहरीली धुआं, जंगल की हानि और वन्यजीवों के विलुप्त होने के खिलाफ़ पर्यावरण पर ध्यान के लिए इस दिवस को मनाने का विचार आया, जिससे वह बहुत आहत हुए। इसके बाद ही उन्होंने पर्यावरण सरंक्षण को लेकर इसकी शुरुआत करने का फैसला किया। सन् 1970 से प्रारम्भ हुए इस दिवस को आज पूरी दुनिया के 195 से अधिक देश मनाते हैं. इन्हें फादर ऑफ़ अर्थ डे कहा जाता है.
पृथ्वी दिवस की गतिविधियों में पूरी दुनिया में लगभग 1 अरब से अधिक लोग हर साल भाग लेते हैं। इस प्रकार इतनी बड़ी संख्या के साथ यह पूरी दुनिया का सबसे बड़ा नागरिक आन्दोलन है। 22 अप्रैल 1970 को आयोजित सबसे पहले पृथ्वी दिवस में लगभग 20 मिलियन अमेरिकी लोगों ने हिस्सा लिया था। खास बात यह है कि इस आयोजन में भाग लेने के लिए हर समाज, वर्ग और क्षेत्र से लोग सामने आए थे। इस प्रकार यह आन्दोलन आधुनिक समय के सबसे बड़े पर्यावरण आन्दोलन में बदल गया था।
पृथ्वी दिवस शब्द किसने दिया था (Earth day kyu manaya jata hai)
नेल्सन के अनुसार पृथ्वी दिवस के नाम को कई लोगो द्वारा सुझाया गया इसके साथ ही उनके दो दोस्त जिनमे से एक जुलियन कोएनिग थे, जोकि न्यू यॉर्क विज्ञापन में कार्यकारी थे. साथ ही वह नेल्सन की संगठित समिति के भी सदस्य थे उन्होंने भी सुझाव दिया. संयोगवश 22 अप्रैल को जिस दिन को पृथ्वी दिवस के लिए चुना गया, वह दिन नेल्सन का जन्म दिन भी था, उन्होंने कहा कि “अर्थ डे” “बर्थ डे” के साथ ताल मिलाता है, इसलिए उन्होंने 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाने का सुझाव दिया था। इसके नाम को नेल्सन ने पर्यावरण शिक्षा पत्र कहा लेकिन राष्ट्रीय समन्वयक डेनिस हेज ने इसे मीडिया के सामने पृथ्वी दिवस के रूप में संबोधित किया, जो कि व्यावहारिक रूप से इस्तेमाल होने लगा.
इसके अलावा इस माह में विश्व में स्कूलों की छुट्टियाँ भी होतीं हैं जिससे लोग आन्दोलन में भाग लेने ले लिए फ्री होते हैं और विश्व के देशों में तापमान भी अनुकूल रहता है.
आज भी पर्यावरण-प्रेमी नदियों में फैक्ट्री का गंदा पानी डालने वाली कंपनियों को रोकने ,जहरीला कूड़ा इधर उधर फेकने पर रोक लगाने और जंगलों को काटने वाली वाली आर्थिक गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
पृथ्वी दिवस की थीम (Earth Day Theme 2022)
अंतराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले हर कार्यक्रम की हर वर्ष की एक अलग थीम होती है जिसके द्वारा उस वर्ष उस विशेष मुद्दे पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया जाता है. ठीक इसी प्रकार से विश्व स्तर पर मनाए जाने वाले पृथ्वी दिवस की भी एक अलग थीम है होती है, पिछले कुछ वर्षो में आयोजित पृथ्वी दिवस की थीम निम्न थी-
वर्ष | थीम |
2010 | जलवायु परिवर्तन पर एक वैश्विक जनमत संग्रह |
2011 | हवा को साफ करो |
2012 | पृथ्वी को संवारना |
2013 | जलवायु परिवर्तन का सामना |
2014 | ग्रीन सिटिस |
2015 | अब नेतृत्व करने की हमारी बारी |
2016 | पृथ्वी के लिए पेड़ |
2017 | पर्यावरण और जलवायु साक्षारता |
2018 | प्लास्टिक प्रदूषण का समापन |
2019 | प्रोटेक्ट अवर स्पाइसेस |
2020 | climate action |
2021 | Restore the earth |
2022 | Invest In Our Planet |
पर्यावरण को नष्ट वाले कारण (Environmental causes)
- पॉलीथीन पृथ्वी के लिए सबसे घातक है, फिर भी हम इसका जोरो-शोरो से इस्तेमाल कर रहे हैं। पृथ्वी दिवस 2018 की थीम भी इसी “प्लास्टिक को ख़त्म करने” पर आधारित थी। जबकि वर्ष 2019 के पृथ्वी दिवस की थीम “Protect Our Species” थी। पृथ्वी दिवस 2020 के लिए थीम थी “climate action”.
- पेड़ को काटना और नदियों, तालाबों को गंदा करना हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बना हुआ है।
- विश्व का मानव संसाधन पर्यावरण जैसे मुद्दों के प्रति कम जागरूक है।
- प्रथ्वी के प्रति मानव की शोषण धारित प्रवृत्ति का होना।
- वन और पर्यावरण सुरक्षा कानूनों का शिथिल होना।
पृथ्वी दिवस को कैसे मनाए (How To Celebrate Earth Day)
अगर आप भी आने वाले 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाना और विषय पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग देना चाहते है तो निम्न गतिविधियों को अपनाकर इसे मना सकतें है –
- आप बेहद ही छोटे स्तर पर कुछ पेड़ लगाकर अपने आस पास के वातावरण को सुंदर बनाने के साथ साथ, पक्षियों को आवास और भोजन प्रदान कर सकते है। इसी के साथ साथ इसके द्वारा मिट्टी के होने वाले कटाव को रोकने में भी मदत मिलेगी और यह पृथ्वी दिवस मनाने का एक बेहद ही सरल और कारगर तरीका साबित होगा.
- आप अपने यहाँ एक रिसाइक्लिंग पार्टी भी ओर्गेनाइस कर सकते है जिसमें आप अपने फ्रेंडस को वेस्ट मटेरियल पर रिसाइक्लिंग की प्रोसैस के द्वारा एक नया आइटम बनाकर लाने के लिए भी कह सकते है और सबसे बेहतर आइटम को इनाम देकर उन्हे प्रोत्साहित भी कर सकते है.
- आप कुछ लोगों का समूह बनाकर किसी पार्क, बीच, नदी का किनारा या किसी लोकल एरिया को साफ करने का अभियान भी चला सकते है.
- अगर आप किसी संस्था से जुड़े हुये है और कुछ बड़े स्तर पर इस दिन का आयोजन करना चाहते है तो आप अपने शहर में एक ऐसे रिसाइक्लिंग प्रोग्राम की शुरुआत कर सकतें है जिसकी सुविधा आपके शहर में पहले से मौजूद नहीं है.
- आप विभिन्न स्तर पर विभिन्न सरकारी दफ़्तरों को जो कि इस मुद्दे को लेकर जागरूक नहीं है उन्हे टार्गेट करते हुये एक लेटर राइटिंग केंपेनिग चला सकते है.
धरती को बचाने के उपाय (Ways to save the earth)
आज पूरी दुनिया में पृथ्वी दिवस 2022 (World Earth Day 2022) मनाया जा रहा है. इस दिन लोग जीव-जंतुओं को पृथ्वी पर उनके हिस्से का स्थान और अधिकार देने का संकल्प लेते हैं. लेकनि संकल्प लेने से ही काम नहीं चलेगा. आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे तरीके जिनसे आप पृथ्वी को बचा सकते हैं. यह तरीके हैं तो बहुत छोटे, लेकिन वो कहते हैं न ‘बूंद-बूंद से सागर बनता है’ |
जल संरक्षण
धरती को बचाने में जल संरक्षण बेहद अहम भूमिका निभाता है. पानी की बरबादी हमारे भूमंडल के बिगड़ते हालात के लिए जिम्मेदार है. लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी बचाना चाहिए. धरती के नीचे से पानी निकाल कर सिंचाई करने से अच्छा है कि नहरों का इस्तेमाल किया जाए. ताकि भू-गर्भ जल की कमी न हो.
कम से कम केमिकल का इस्तेमाल
लोगों को कम से कम केमिकल का इस्तेमाल घरों में करना चाहिए. नहाने, कपड़े धोने, बर्तन धोने, हाथ धोने में इस्तेमाल किए जाने वाला केमिकल नाली के रास्ते बड़े नालों से होता हुआ नदियों में मिलेगा. जिससे नदियां प्रदूषित होंगी.
बिजली का कम इस्तेमाल
पृथ्वी को बचाने के लिए बिजली का कम इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है. आज के समय में बिजली बनाने में कोयला और प्राकृतिक गैसों का सर्वाधिक इस्तेमाल होता है. इन पदार्थों को ज्यादा से ज्यादा जलाने से पर्यावरण प्रदूषण होता है. परमाणु संयंत्रों से बिजली बनती है जो पर्यावरण के लिए और खतरनाक होता है. इसलिए घर को गर्म करने या पानी गर्म करने में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करें. घर छोड़ते वक्त सभी उपकरण बंद कर दें. अगर जरूरी न हो तो कपड़े ड्रायर में न सुखाएं.
वायु प्रदूषण को कम करना
पूरी दुनिया में आज बढ़ती वाहनों की संख्या और हवाई जहाजों की मांग से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है. वाहनों और हवाई जहाजों से निकलने वाला धुआं प्रदूषण का प्रमुख कारण बन रहा है. अगर ज्यादा दूर न जाना हो तो सायकिल का इस्तेमाल करना चाहिए. अगर सायकिल न चला सकें तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें.
कचरा प्रबंधन
कचरे का प्रबंधन धरती को बचाने में एक अहम भूमिका निभाता है. कोशिक करें कि घरों में जो कचरा निकले वह गलने वाला हो. गीले और सूखे कचरे को अलग अलग फेंके. पॉलीथिन बैग का कम इस्तेमाल करें. अगर सामान खरीदने बाजार जाएं तो घर से ही बैग लेकर जाएं.
Prithvi divas kab manaya jata hai ~ Video
आज आपने क्या सीखा
तो अब आप जान गए होंगे कि पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है और कब मनाया जाता है , पृथ्वी दिवस की थीम और पर्यावरण को नष्ट वाले कारण क्या है और साथ ही पृथ्वी दिवस से जुडी सारी जानकारी।
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की आप हमसे टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते है।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद
FAQs
पृथ्वी दिवस 2021 के लिए Educational Resources and Climate Webinars । छात्र पर्यावरण (environment and conservation) और संरक्षण के बारे में जान सकते हैं और इन संसाधनों और शैक्षिक अवसरों के साथ पृथ्वी सप्ताह 2021 का जश्न मना सकते हैं। पृथ्वी दिवस 2021 की Earth Day 2021 is Restore the Earth.
1. Reduce, reuse, and recycle. Cut down on what you throw away. …
2. Volunteer. Volunteer for cleanups in your community. …
3. Educate. …
4. Conserve water. …
5. Choose sustainable. …
6. Shop wisely. …
7. Use long-lasting light bulbs. …
8. Plant a tree.
1970 के वसंत में, सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन(Senator Gaylord Nelson) ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय एजेंडे पर मजबूर करने के लिए पृथ्वी दिवस बनाया।
पृथ्वी सप्ताह आमतौर पर 16 अप्रैल से पृथ्वी दिवस, 22 अप्रैल तक चलता है।
ये भी पढ़े –
- विश्व रेडक्रास दिवस क्यों मनाया जाता है ?
- मदर्स डे क्यों मनाया जाता है ?
- पृथ्वी दिवस-कब और क्यों मनाया जाता है?
- Parents Day क्यों, कब और कैसे मनाया जाता है?

I am Arya Tyagi, Owner of the GopiRasoi.com. I am also completed my graduation in Computer Engineering from Meerut (UP). I am passionate about Blogging & Digital Marketing.