Bharat Ki Sabse Pehli Film Konsi Thi | भारत की सबसे पहली फिल्म कौनसी थी | Bharat Ki Pehli 3D Film, Bharat Ki Pehli Colour Film :- तो दोस्तों आज इस आर्टिकल में आपको बताने वाला हूँ की भारत की सबसे पहली फिल्म कोनसी थी और इससे जुडी काफी जानकारी भी आपको देने वाला हूँ। फिल्म प्रोडक्शन के आधार पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री में से एक है क्यूंकि यहा काफी सारी भाषाओ में फिल्मे बनाई जाती है और देखी जाती है।
आज भारत में फिल्म इंडस्ट्री तकनीक से लेस हो चुकी है और हमे अच्छी क्वालिटी की फिल्मे देखने को मिलती है लेकिन पहले भारत की फिल्म इंडस्ट्री के हालात ऐसे नहीं थे बल्कि इससे बिलकुल अलग थे। पहले के समय में हमे अब की तरह रंगीन नहीं बल्कि ब्लैक एंड वाइट और कुछ समय तक तो बिना आवाज़ की ही मूवीज देखने को मिली।
भारत के सिनेमा जगत को लगभग 105 साल हो चुके हैं और भारत की पहली फिल्म आज से 105 साल से भी ज्यादा, 3 मई 1913 को रिलीज़ की गयी थी। इस फिल्म का नाम रखा गया था राजा हरिश्चंद्र। तो चलिए बिना देरी किये शुरू करते है और जानते है भारत की सबसे पहली फिल्म से जुडी कुछ महत्वपुर्ण जानकारी।

Table of Contents
भारत की सबसे पहली फिल्म कौन सी थी (Bharat Ki Sabse Pehli Film)
अगर आप जानना चाहते है की भारत की सबसे पहली फिल्म कौन सी थी – तो आपको बतादे की भारत की सबसे पहली फिल्म Raja Harishchandra (राजा हरिशचन्द्र) थी जिसे की 1913 में दादा साहेब फाल्के द्वारा बनाया गया था लेकिन अगर आप यह सोच रहे है की भारत की सबसे पहली फिल्म राजा हरिशचन्द्र बिलकुल ऐसी थी जैसे की वर्तमान की फिल्मे है तो ऐसा बिलकुल नहीं है।
आपको बतादे की वर्तमान में जो फिल्म हम देखते है वह रंगीन और अच्छी क्वालिटी की होती है लेकिन पहले फिल्म प्रोडक्शन की तकनीक इतनी विकसित नहीं हुई थी। हालात ऐसे थे कि पहली फिल्म यानि की राजा हरिशचन्द्र ब्लैक एंड व्हाइट स्क्रीन और साइलेंट बनी थी जिसका मतलब है की इस फिल्म में कोई भी आवाज़ नहीं थी।
इस फिल्म को बनाने का श्रेय दादा साहब फाल्के को दिया जाता है और आपको बतादे की दादा साहेब फाल्के के फिल्मनिर्मिती के प्रयास तथा पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र के निर्माण पर मराठी में एक फिचर फिल्म ‘हरिश्चंद्राची फॅक्टरी’ 2009 में बनी, जिसे देश विदेश में सराहा गया।
भारत की सबसे पहली फिल्म किसने बनाई ?
जैसे की हमने आपको ऊपर भी बताया की भारत की सबसे पहली फिल्म राजा हरिशचन्द्र को दादा साहेब फाल्के द्वारा बनाया गया था। लेकिन अगर आप जानना चाहते है की दादा साहेब फाल्के कौन है तो आपको बतादे की दादा साहेब फाल्के का पूरा नाम Dhundiraj Govind Phalke था। इनका जन्म 30 अप्रैल 1870 में त्रिम्बक में हुआ था और 16 फरवरी 1944 को इनकी मृत्यु हो गयी थी।
दादा साहब फालके, सर जे. जे. स्कूल ऑफ आर्ट से प्रशिक्षित सृजनशील कलाकार थे। वह मंच के अनुभवी अभिनेता थे, शौकिया जादूगर थे और उन्होंने कला भवन बड़ौदा से फोटोग्राफी का एक पाठ्यक्रम भी किया था। उन्होंने फोटो केमिकल प्रिंटिंग की प्रक्रिया में भी प्रयोग किये थे। प्रिंटिंग के जिस कारोबार में वह लगे हुए थे, 1910 में उनके एक साझेदार ने उससे अपना आर्थिक सहयोग वापस ले लिया। उस समय इनकी उम्र 40 वर्ष की थी कारोबार में हुई हानि से उनका स्वभाव चिड़िचड़ा हो गया था।
इसके बाद उन्होंने क्रिसमस के अवसर पर ‘ईसामसीह’ पर बनी एक फिल्म देखी। फिल्म देखने के दौरान ही फालके ने निर्णय कर लिया कि उनकी जिंदगी का मकसद फिल्मकार बनना है। उन्हें लगा कि रामायण और महाभारत जैसे पौराणिक महाकाव्यों से फिल्मों के लिए अच्छी कहानियां मिलेंगी। उनके पास सभी तरह का हुनर था और उस हुनर की मदद से उन्होंने 1913 में असंभव कार्य को संभव कर दिखाया और भारत की सबसे पहली फिल्म राजा हरिशचन्द्र को बनाया।
दादा साहब फालके जी ने अपने जीवनकाल में 95 फीचर फिल्म और 27 शार्ट मूवी बनाई थी और भारतीय सिनेमा में इनके बेमिसाल योगदान के लिए इन्हे भारतीय सिनेमा का पिता (Father of Indian Cinema) भी कहां जाता है।
भारत की दूसरी फिल्म कौन सी थी (Bharat Ki Dusri Film)
आलमआरा 1931 में बनी भारत की दूसरी फिल्म और भारत की पहली बोलती फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशक अर्देशिर ईरानी हैं। ईरानी ने सिनेमा में ध्वनि के महत्व को समझते हुये, आलमआरा को और कई समकालीन सवाक फिल्मों से पहले पूरा किया। आलम आरा का प्रथम प्रदर्शन मुंबई (तब बंबई) के मैजेस्टिक सिनेमा में 14 मार्च 1931 को हुआ था। यह पहली भारतीय सवाक इतनी लोकप्रिय हुई कि “पुलिस को भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए सहायता बुलानी पड़ी थी”। भारत की पहली बोलती फिल्म की नायिका Zubeida(जुबैदा) थी।
भारत की पहली रंगीन फिल्म कौन सी थी (Bharat Ki Sabse Pehli Rangeen Film)
किसान कन्या भारत की पहली रंगीन फिल्म थी। उस दौर में जब फिल्मे मनोरंजन का एक मात्र साधन थी और ब्लैक एंड वाइट फिल्मे भी चाव से देखि जाती थी जिसके बाद किसान कन्या सीनेमा घरो में आई और इस बेजान सी लगती इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में रंग डाल कर एक अजूबा कर दिखाया।
Ardeshir Irani द्वारा प्रोडूस एवं Moti B. Gidvani द्वारा डायरेक्ट फिल्म किसान कन्या 1937 में आई। फिल्म में कलर डालने का विचार Ardeshir Irani जी के दिमाग में ही आया था। ये वही इन्सान थे जिन्होंने पहली बोलती हुई फिल्म Alam Ara(1931) बनाई थी।
भारत की पहली 3D फिल्म कौन सी थी (Bharat Ki Sabse Pehli 3D Film)
माई डियर कुट्टीचथन 1984 की भारतीय मलयालम भाषा की फंतासी फिल्म है, जिसका निर्देशन जिजो पुन्नूस ने किया है और नवोदय स्टूडियो के तहत उनके पिता नवोदय अप्पाचन द्वारा निर्मित है। यह 3डी प्रारूप में फिल्माई जाने वाली पहली भारतीय फिल्म थी। रघुनाथ पलेरी की पटकथा के साथ, कहानी एक रहस्यमय स्वदेशी भारतीय भूत के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे “कुट्टीचथन” कहा जाता है, जो एक दुष्ट जादूगर के जादू में है, हालांकि यह तीन बच्चों द्वारा जारी किया जाता है और फिर उनसे दोस्ती करता है। यह अभिनेता जगदीश और ज़ैनुद्दीन की पहली फिल्म थी।
Frequently Asked Questions
भारत की सबसे पहली फिल्म Raja Harishchandra (राजा हरिशचन्द्र) थी जिसे की 1913 में दादा साहेब फाल्के द्वारा बनाया गया था.
भारत की सबसे पहली फिल्म राजा हरिशचन्द्र को दादा साहेब फाल्के द्वारा बनाया गया था।
आलमआरा 1931 में बनी भारत की दूसरी फिल्म और भारत की पहली बोलती फिल्म है।
किसान कन्या भारत की पहली रंगीन फिल्म थी।
माई डियर कुट्टीचथन 1984 की भारतीय मलयालम भाषा की फंतासी फिल्म है, जिसका निर्देशन जिजो पुन्नूस ने किया है और नवोदय स्टूडियो के तहत उनके पिता नवोदय अप्पाचन द्वारा निर्मित है। यह 3डी प्रारूप में फिल्माई जाने वाली पहली भारतीय फिल्म थी।
आज आपने क्या सीखा
तो अब आप जान गए होंगे कि Bharat Ki Sabse Pehli Film Konsi Thi और इसे बनाने वाले दादा साहेब फाल्के कौन थे, साथ ही हमने आपको यह भी बताया की भारत की पहली रंगीन फिल्म, भारत की पहली बोलने वाली फिल्म और भारत की पहली 3D फिल्म कोनसी थी।
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की आप हमसे टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते है।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद
ये भी पढ़े –
- दुनिया के 10 सबसे बड़े जानवर देखकर आप हैरान हो जाओगे ?
- भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है ~ 2022
- दुनिया के सात अजूबे देखकर आप हैरान हो जाओगे ?
- दुनिया में कुल कितने देश है ~ 2022 जानें विस्तार से

Prabhav Rastogi is the Author & Co-Founder of the GopiRasoi.com. He has also completed his graduation in Computer Engineering from Meerut(UP). He is passionate about Blogging & Digital Marketing.