भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है ~ 2022

Bharat Ka Sabse Amir Rajya | भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है | Bharat ka sabse amir rajya 2022 :- दोस्तों इस पोस्ट में हम भारत के सबसे अमीर राज्य के बारे में चर्चा करने वाले हैं तो अगर आप नहीं जानते और जानना चाहते है तो आप बिलकुल सही जगह आये है क्यूंकि हम आपको यहां विस्तार से बताने वाले है की भारत का सबसे अमीर राज्य कोनसा है।

भारत देश जनसंख्या के आधार पर चीन के बाद दूसरे नंबर पर आता है और क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का 7वा सबसे बड़ा देश है। आपको बता दे कि भारत में कुल 28 राज्य है और इन सभी राज्यों में से हम आपको सबसे अमीर 10 राज्य की लिस्ट देने वाले है।

इस पोस्ट में हम भारत की GDP के अनुसार अमीर राज्यों की चर्चा और लिस्ट तैयार करने वाले हैं क्योकि किसी भी राज्य की अमीरी गरीबी का आंकलन उस राज्य में होने वाले घरेलु उत्पादों के या जीडीपी के आधार पर ही तय किया जाता हैं। तो चलिए बिना देरी किये आपको सभी जानकारी विस्तार से बताते है।

Bharat Ka Sabse Amir Rajya

भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है (Bharat Ka Sabse Amir Rajya)

आपको बतादे की भारत का सबसे अमीर राज्य महाराष्ट्र है और महाराष्ट्र की जीडीपी 32.24 लाख है जोकि और राज्य की तुलना में अधिक है। अब हम आपको निचे टेबल की मदद से भारत के सबसे अमीर राज्य की लिस्ट और सभी राज्य के बारे में विस्तार से बताने वाले है।

No.राज्य का नामराज्य की जीडीपी (Trillion INR, lakh crore ₹)राजधानी/CapitalData year
1.Maharashtra₹32.24 lakh crore (US$450 billion)Mumbai2020–21
2.Tamil Nadu₹20.91 lakh crore (US$290 billion)Chennai2020–21
3.Gujarat₹18.85 lakh crore (US$260 billion)Gandhinagar2020–21
4.Karnataka₹18.05 lakh crore (US$250 billion)Bengaluru2020–21
5.Uttar Pradesh₹17.91 lakh crore (US$250 billion)Lucknow2020–21
6.West Bengal₹14.70 lakh crore (US$210 billion)Kolkata2020–21
7.Rajasthan₹11.33 lakh crore (US$160 billion)Jaipur2020–21
8.Telangana₹11.08 lakh crore (US$160 billion)Hyderabad2020–21
9.Andhra Pradesh₹10.81 lakh crore (US$150 billion)Vishakhapatnam, Hyderabad, Amaravati2019–20
10.Kerala₹c lakh crore (US$140 billion)Thiruvananthapuram2020–21

1. Maharashtra

Maharashtra, Bharat Ka Sabse Amir Rajya

महाराष्ट्र भारत का सबसे अमीर राज्य है और महाराष्ट्र भारत में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और साथ ही दुनिया में तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश उपखंड है। महाराष्ट्र की साल 2020-21 की जीडीपी 32.24 लाख करोड़ रूपए हैं। महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई है और आप सभी मुंबई को तो जानते ही होंगे।

मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी कहा जाता है और मुंबई में ही सबसे अधिक करोड़पति और अरबपति रहते हैं। इसके अलावा मुम्बई के मुख्य उद्योगों में बॉलीवुड इंडस्ट्री का नाम भी शामिल है। महाराष्ट्र में दूसरे राज्यों की तुलना में ज्यादा आर्थिक केंद्र और Industries हैं और इसी कारण इस राज्य में पैसो की आवक ज्यादा हैं इसीलिए सबसे अमीर राज्यों की लिस्ट में सबसे ऊपर महाराष्ट्र का नाम आता है। महाराष्ट्र 307,713 किमी (118,809 वर्ग मील) में फैला भारत में क्षेत्रफल के हिसाब से तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।

2. Tamil Nadu

Tamil Nadu, Bharat Ka Sabse Amir Rajya

तमिलनाडु का स्थान सबसे अमीर राज्यों की गिनती में दूसरे स्थान पर आता है। यह महाराष्ट्र के बाद दूसरा सबसे अमीर राज्य है। तमिलनाडु की साल 2020-21 की जीडीपी ₹20.91 लाख करोड़ रूपए हैं। तमिलनाडु कि राजधानी चेन्नई है जो भारत के आईटी सेक्टर में सबसे बड़ा योगदान निभाता है। चेन्नई शहर की ऑटोमोबाइल तमिलनाडु का अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा योगदान है। दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु द्रविड़ शैली के हिंदू मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है

यह ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स में सभी भारतीय राज्यों में 11वें स्थान पर है। तमिलनाडु भारत में सबसे अधिक शहरीकृत राज्य है, और सबसे अधिक औद्योगिक राज्यों में से एक है, राज्य के जीडीपी में विनिर्माण क्षेत्र का एक तिहाई से अधिक योगदान है। तमिलनाडु क्षेत्रफल के हिसाब से दसवां सबसे बड़ा भारतीय राज्य है और जनसंख्या के हिसाब से छठा सबसे बड़ा राज्य है।

3. Gujarat

Gujarat, Bharat Ka Sabse Amir Rajya

गुजरात राज्य देश का तीसरा सबसे अमीर राज्य है, जहां की जीडीपी 18.85 लाख करोड़ रुपए है और आपको बतादे की गुजरात की राजधानी गांधीनगर है जिसे सबसे स्वच्छ और ग्रीन सिटी भी माना जाता है। गुजरात के विभिन्न हिस्सों में कई पवित्र धर्म स्थल है और इसी के साथ यह भारत का पहला ऐसा राज्य है जो पूरी दुनिया में हीरे और रत्न के व्यापार के लिए जाना जाता है।

गुजरात के विकास का प्रमुख स्त्रोत उधोग व कृषि है, जिसमे कपास, तम्बाकू, मूँगफली, बादाम आदि का अच्छा उत्पादक और कपड़ा, तेल, साबुन जैसी चीजों का कच्चा माल काफी मात्रा में तैयार करता है।

गुजरात ने भारत देश को बहुत से महान सपूतों को जन्म दिया है जिनमे से आर्य समाज के संथापक महर्षि दयानंद सरस्वती और महात्मा गाँधी प्रसिद्द है और आज भी भारत के टॉप बिजनेसमैन गुजरात से तलूक रखते हैं। भारत का सबसे अमीर आदमी भी गुजरात का रहने वाला हैं।

4. Karnataka

Karnataka

कर्नाटक भारत में चौथा सबसे अमीर राज्य है। कर्नाटक की साल 2020-21 की जीडीपी ₹18.05 लाख करोड़ रूपए हैं। कर्नाटक भारत का सबसे बड़ा आईटी हब है और यह एक ऐसा राज्य है, जिसे देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों में से एक माना जाता है। कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर हैं जिसे आधुनिक भारत का सिलिकॉन सिटी बोला जाता हैं और ऐसे कई कारण है जो इसे एक अमीर राज्य बनाने में मदद करते है जैसे की इस राज्य में सबसे अधिक साक्षरता दर है और इसी के साथ यह टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी बहुत आगे हैं। यहां कई बड़ी बड़ी कंपनियों के हैड ऑफिस हैं जैसे इंफोसिस, विप्रो, HAL, आदि और भी हैं।

भारत के प्रमुख प्राइवेट बैंक में सात बैंक कर्नाटक राज्य से ही बिलोंग करते हैं जैसे की Canara bank, indusland bank, syndicate bank, vijay bank, Karnataka bank आदि।

5. Uttar Pradesh

Uttar Pradesh

उत्तरप्रदेश को देश के पांचवे सबसे अमीर राज्य का दर्जा मिला हुआ है और यहां की साल 2020-21 की जीडीपी ₹17.91 लाख करोड़ रूपए हैं। पिछले दशकभर में यहां उद्योगों और खासकर IT इंडस्ट्री में बूम आया, तभी तो इसे उत्तर भारत का IT हब भी कहते हैं। उत्तर प्रदेश को भारत के कृषि प्रधान राज्य के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह भारत के अनाज के उत्पादन के लिए करीब 18.9% योगदान देता है और इसे हिंदी हार्टलैंड भी कहा जाता है।

उत्तर प्रदेश में आज के समय में 20 करोड़ से भी ज्यादा लोग निवास करते हैं। इसके अलावा अगर विधानसभा की बात करें तो सबसे ज्यादा सीट उत्तर प्रदेश के पास है। क्षेत्र के अनुसार उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है और लखनऊ इसकी राजधानी है। जनसंख्या के मामले में, उत्तर प्रदेश भारत में सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है और इसकी वजह से भी उसको अमीर बनाने में मदद मिलती है और दिल्ली से सटा होने का भी फायदा इस राज्य को मिलता है।

कबीरदास, तुलसीदास, सुदास आदि जैसे प्राचीन और मध्ययुगीन काल के उल्लेखनीय लेखकों ने हिंदी साहित्य को बढ़ाने में योगदान दिया है। यह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, दारुल उलूम देवबंद जैसे प्रमुख शैक्षिक संस्थानों का घर है।

यहां कई सारे शिक्षा संस्थान है जैसे – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय आदि शामिल है। यहां के 70 % लोग अपनी जीविका चलाने के लिए कृषि का सहारा लेते हैं। साथ ही, बाकी के बचे लोग इंडस्ट्री के क्षेत्र में अपना परचम लहराते हैं। देश और दुनिया के सातवां अजूबा कहें जाने वाला ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित हैं और इसी के साथ अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भी हो रहा हैं।

6. West Bengal

West Bengal

पश्चिम बंगाल को देश के छटे सबसे अमीर राज्य का दर्जा मिला हुआ है और यहां की साल 2020-21 की जीडीपी ₹14.70 लाख करोड़ रूपए हैं। पश्चिम बंगाल की साक्षरता की बात करें तो इसका साक्षरता भी काफी अच्छी है और अगर पश्चिम बंगाल की भाषा की बात करें तो यहां मुख्य बांग्ला भाषा ज्यादा बोली जाती हैं।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता है और पश्चिम बंगाल भारत के बहुत सारे राज्यों और नेपाल से जुड़ा हुआ है और इसकी सीमाएं हिमालय शुक्ला और बंगाल की खाड़ी तक जाती है। पश्चिम बंगाल कि अर्थव्यवस्था ज्यादातर खेती और मध्यम आय उद्यमों पर आधारित है। पश्चिम बंगाल पूरे देश का कुल 20% चावल तथा 35% आलू का उत्पादन करता है।

बंगाल में काफी लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों की संख्या है, उनमें से कुछ हैं, विक्टोरिया मेमोरियल, ईडन गार्डन, भारतीय संग्रहालय, दार्जिलिंग हिमालयी रेलवे, टाइगर हिल, हावड़ा ब्रिज, कालीघाट काली मंदिर इत्यादि।

7. Rajasthan

Rajasthan

राजस्थान भारत में सबसे अमीर राज्य की लिस्ट में सातवे नंबर पर आता है और राजस्थान की साल 2020-21 की जीडीपी 11.33 लाख करोड़ रूपए हैं। राजस्थान भारत का एक राज्य है और क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान की राजधानी जयपुर है जिसे “पिंक सिटी” के नाम से भी जाना जाता है।

यह एक खनिज संपन्न राज्य है। यहां की अर्थव्यवस्था कृषि, खनन और पर्यटन पर आधारित है। राज्य में सोना, चांदी, बलुआ पत्थर, चूना पत्थर, संगमरमर, रॉक फॉस्फेट, तांबा और लिग्नाइट के खादान हैं। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक राज्य है। राजस्थान अपनी ऐतिहासिक विरासतों की वजह से पर्यटकों के आकर्षण का एक प्रमुख केंद्र है।

यहां का प्रमुख उद्योग सूती वस्त्र, सीमेंट उद्योग, कांच उद्योग, नमक उद्योग इत्यादि शामिल है। यहां की मुख्य फसल कपास, तंबाकू, गन्ना आदि है। इसके अलावा राजस्थान में उद्योग भी धीरे-धीरे प्रगति कर रहे हैं।

8. Telangana

Telangana

तेलंगाना भारत में सबसे अमीर राज्य की लिस्ट में आठवे नंबर पर आता है और तेलंगाना की साल 2020-21 की जीडीपी 11.08 लाख करोड़ रूपए हैं। तेलंगाना भारत के दक्षिण में स्थित है और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद है।

तेलंगाना में कई फसलें जैसे तबाकू, गन्ना, कपास और आम जैसे फसलों का उत्पादन किया जाता है। यहां कई कंपनियां दवाइयां बनाने का काम करती है।तेलंगाना में खनिज पदार्थों के मामले में भी धनी राज्य है। तेलंगाना 2 जून 2014 को आन्ध्र प्रदेश से अलग होकर भारत का 29वाँ राज्य बना था।

यह 2011 की जनगणना के अनुसार 112,077 km2 (43,273 वर्ग मील) और 35,193,978 निवासियों के भौगोलिक क्षेत्र के साथ भारत में ग्यारहवां सबसे बड़ा और बारहवां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है।

9. Andhra Pradesh

Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश को देश के नोवा सबसे अमीर राज्य का दर्जा मिला हुआ है और यहां की साल 2020-21 की जीडीपी ₹10.81 लाख करोड़ रूपए हैं। आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती है और इसके क्षेत्रफल की बात करें तो भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है और जनसंख्या के मामले में आठवां सबसे बड़ा राज्य गिना जाता है। यह राज्य भारत में दक्षिण पूर्वी तट पर बसा हुआ है।

आंध्र प्रदेश को सातवां बड़ा सभी राज्य बनाने में बहुत सारे कारण निर्भर करते हैं। आंध्र प्रदेश क्षेत्रफल और जनसंख्या के मामले में बड़ा होने के कारण सरकार को इसकी आवक में वृद्धि देखने को मिलती है। यहां की मुख्य फसल कपास है। इसकी आधिकारिक और व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा तेलुगू है।

10. Kerala

Kerala

केरल भारत में दसवा सबसे अमीर राज्य है। केरल की साल 2020-21 की जीडीपी ₹9.78 लाख करोड़ रूपए हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था में मुख्य योगदान सर्विस सेक्टर का है और इसी के साथ कई प्रमुख निगमों और विनिर्माण संयंत्रों का मुख्यालय भी केरल में ही है। केरल को भारत का प्रांत भी कहा जाता है और यह एक बहुत सुंदर राज्य है और इसकी वजह से केरल को अलग बनाता है।

केरल में मुख्यत वे हिंदू, मुसलमान और ईसाई धर्म के लोग ज्यादातर निवास करते हैं। केरल देश में प्राकृतिक रबर का 85 प्रतिशत और काली मिर्च का 97 प्रतिशत उत्पादन करता है। राज्य की जीडीपी में पर्यटन का योगदान लगभग 10 फीसदी है। केरल क्षेत्रफल के हिसाब से इक्कीसवां सबसे बड़ा भारतीय राज्य है और यहां मुख्य तत्व मछली पालन का समावेश होता है, इसके अलावा वहां नारियल के पेड़ बहुत अधिक मात्रा में देखने को मिलते हैं। जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद करते हैं।

आज आपने क्या सीखा

तो अब आप जान गए होंगे कि Bharat Ka Sabse Amir Rajya Konsa Hai, भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है की लिस्ट और उनके बारे में जुडी सभी जानकारी को भी मैंने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से बता दी है।

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की आप हमसे टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते है।

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद

ये भी पढ़े –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *