Bharat ka rashtriya khel kya hai | भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है | What is the National Sport of India in Hindi :- भारत में ऐसे बहुत से लोग है जिन्हे नहीं पता की भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है और वे सभी जानने के लिए गूगल का सहारा लेते है और सर्च करते है की Bharat ka rashtriya khel kya hai. आपको बतादे की भारत में जब भी राष्ट्रीय खेल का नाम आता है तो सभी सोचते है की शायद क्रिकेट ही हमारे भारत देश का राष्ट्रीय खेल होगा लेकिन आपको बतादे की क्रिकेट भारत का राष्ट्रीय खेल नहीं है।
भारत में हर खेल को खेला, देखा और पसंद किया जाता है लेकिन क्रिकेट के प्रेमियों की संख्या यहा सातवे आसमान पर है यानी की बहुत ज्यादा है और इसी कारण लोग समझते है की भारत का राष्ट्रीय खेल क्रिकेट है लेकिन हमने आपको ऊपर भी बता दिया है की ऐसा नहीं है बल्कि कहानी बिलकुल इसके उलटी है।
यह इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय खेल है। भारत की भांति ही इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में यह खेल बहुत लोकप्रिय है। इसी तरह अमेरिका का राष्ट्रीय खेल बेसबॉल है, बांग्लादेश का कबड्डी और श्रीलंका का वॉलीबॉल है।
तो भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा हैं इन सभी सवालों का जवाब आपको इस पोस्ट में मिलने वाला हैं। इसलिए इस पोस्ट को अंत तक पूरा ध्यानपूर्वक और विस्तार से पढ़े क्योकि इस पोस्ट में हम बहुत सी रोचक जानकारी आपके साथ साझा करने वाले हैं।

कैसे कोई खेल किसी देश का राष्ट्रीय खेल बनता है ?
आपको बता दे कि किसी खेल को राष्ट्रीय खेल बनाने का निर्णय उस देश की सरकार द्वारा ही लिया जाता है। हालांकि सरकार किसी खेल को राष्ट्रीय खेल घोषित करने के पहले उस खेल के इतिहास को देखती है तथा यह भी देखती है कि उस खेल ने देश का नाम कितना गौरवान्वित किया है।
भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है (Bharat Ka Rashtriya Khel Kya hai)
तो अगर बात करे की भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है – तो हम आपको बतादे की भारत का कोई भी राष्ट्रीय खेल नहीं है, जी हां आपने बिलकुल सही पढ़ा। आपने अक्सर सरकारी वेबसाइट, किताबो और न्यूज़ पर देखा होगा की भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी बताया जाता है लेकिन ऐसा नहीं है क्यूंकि सरकार के द्वारा अभी तक कोई भी भारत का राष्ट्रीय खेल घोषित नहीं किया गया है और इसका मुख्य कारण यह है की भारत सरकार सब खेलो को बराबर बढ़ावा देना चाहती है।
आपको बतादे की वर्ष 2012 में कई लोगों ने सूचना के अधिकार के तहत यह जानने का प्रयास किया था कि हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल कब घोषित किया गया था, लेकिन सरकार के पास इस बात से जुड़ी कोई जानकारी मौजूद नहीं थी, जिसके बाद भारत सरकार ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि अब तक भारत का कोई भी राष्ट्रीय खेल नहीं है।
खेल मंत्रालय ने इस जवाब में कहा था कि इसके जवाब में खेल मंत्रालय ने बताया है कि, अभी सरकार ने किसी भी खेल को राष्ट्रीय खेल का दर्जा नहीं दिया है। जिसका कारण यह है कि, भारत सरकार सभी खेलो को बराबरी का दर्जा देना चाहती है।
हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल क्यों कहा जाने लगा ?
अगर आपके मन में अब ये सवाल है की आखिर क्यों हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल क्यों कहा जाने लगा तो आपको बतादे की इस खेल ने भारत को काफी गौरान्वित किया और भारत ने 1928 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लिया और पहली बार भाग लेने वाली भारतीय हॉकी टीम ने 1928 से लेकर 1956 तक लगातार 6 ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते थे।
इस समय ही भारत को भारत को हॉकी का जादूगर कहे जाने वाले महान खिलाडी मेजर ध्यानचंद मिले थे। इसी समय को भारतीय हॉकी टीम का स्वर्णिम युग कहा जाता हैं और मेजर ध्यानचंद जी का नाम हॉकी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाता है। आपको बतादे की इन्होंने अपने हॉकी कैरियर में करीब 185 हॉकी मैच खेले है और साल 1956 में भारत सरकार ने इन्हे पद्म भूषण से सम्मानित भी किया।
इसी कारण बाद में हॉकी को बहुत पसंद किया जाने लगा और बहुत से लोग इसे राष्ट्रीय खेल के रूप में जानने लगे लेकिन सरकार ने बाद इस बात को पूरी तरह से स्पष्ट किया हैं की भारत का कोई भी राष्ट्रीय खेल नहीं हैं।
देश और उनके राष्ट्रीय खेल की सूची (List of countries and their national sports)
अब हम आपको कुछ देशो के नाम और उनके राष्ट्रीय खेल क्या है के बारे में जानकारी देने वाले है :-
देश का नाम | राष्ट्रीय खेल |
---|---|
भारत | हॉकी (सरकार द्वारा मान्य नहीं ) |
संयुक्त राज्य अमेरिका | बेसबॉल |
स्पेन | मानव युद्ध, सांड-युद्ध |
इंग्लैण्ड | क्रिकेट |
रूस | सतरंज और फुटबॉल |
जापान | जूडो |
कनाडा | आइस हॉकी |
ऑस्ट्रेलिया | क्रिकेट |
चीन | टेबल टेनिस |
मालशिया | बैडमिन्टन |
एंटीगुआ और बारबुडा | क्रिकेट |
अफगानिस्तान | बुजकशी |
पाकिस्तान | फील्ड हॉकी |
ब्राजील | फुटबॉल |
इंडोनेशिया | बैडमिन्टन |
भूटान | तीरंदाजी |
फ़्रांस | फुटबॉल |
बुल्गारिया | भरोतोलन |
चिली | चिली रोडिओ |
बरमुडा | क्रिकेट |
बारबाडोस | क्रिकेट |
बांग्लादेश | वॉलीबॉल |
अर्जेंटीना | पाटो |
एस्तोनिया | बास्केटबॉल |
न्यूजीलैण्ड | रग्बी यूनियन |
नॉर्वे | क्रास कंट्री स्काईंग |
श्रीलंका | बॉलीबाल |
नेपाल | वॉलीबॉल |
दक्षिण कोरिया | ताईकवांडो |
फिलीपींस | अर्निस |
कोलबिंया | तेजो |
उरुग्वे | फुटबॉल |
जॉर्जिया | रग्बी यूनियन |
आइसलैंड | हैंडबॉल |
गयाना या गुयाना | क्रिकेट या वाटर पोलो |
ग्रेनाडा | क्रिकेट |
लाटविया | बास्केटबॉल |
लिथुआनिया | बास्केटबॉल |
मेडागास्कर | रग्बी यूनियन |
मॉरिशस | फुटबाल |
मंगोलिया | तीरंदाजी, मंगोलियन रेसलिंग |
स्कॉटलैंड | आइस हॉकी |
टर्की | आयल रेसलिंग |
वेल्स | रग्बी यूनियन |
बेनेजुएला | बेसबॉल |
आज आपने क्या सीखा
तो अब आप जान गए होंगे कि Bharat ka rashtriya khel kya hai, हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल क्यों कहा जाने लगा और इससे जुडी सभी जानकारी को भी मैंने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से बता दी है।
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की आप हमसे टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते है।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद
ये भी पढ़े –
- भारत का प्रधानमंत्री कौन है ~ 2022
- भारत की राष्ट्रभाषा क्या है और कौनसी होनी चाहिए ~ 2022
- भारत की सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है ?
- भारत का सबसे गरीब राज्य कौन सा है ~ 2022
- भारत की सबसे पहली फिल्म कौनसी थी ?

I am Arya Tyagi, Owner of the GopiRasoi.com. I am also completed my graduation in Computer Engineering from Meerut (UP). I am passionate about Blogging & Digital Marketing.