भारत का प्रधानमंत्री कौन है | Bharat Ka Pradhan Mantri Kaun Hai | Who is the prime minister of India | Pahle Pradhan Mantri Kaun Hai :- तो दोस्तों आज में आपको इस आर्टिकल में बताने वाला हूँ की भारत का प्रधानमंत्री कौन है। अगर आपको इस बारे में जानकारी नहीं है और आप जानना चाहते है तो आप बिलकुल सही जगह आये है क्यूंकि हम आपके साथ भारत के प्रधानमंत्री कौन है और उनसे जुडी कुछ और जानकारी भी हम आपके साथ शेयर करने वाले है।
भारत जब आजाद हुआ था तब से ही हमारे देश में प्रधानमंत्री पद के चुनाव हर 5 साल में होते हैं और हमारे देश के प्रधानमंत्री के पद पर अलग-अलग लोग विराजमान होते है, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा।
आज हम आपको इस आर्टिकल में बहुत सी जानकारी देने वाले है जैसे की भारत का प्रधानमंत्री कौन है, भारत देश में आज तक कितने प्रधानमंत्री हुए हैं तथा उनका कार्यकाल कितने समय का था, सभी जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

भारत का प्रधानमंत्री कौन है ( Bharat Ka Pradhan Mantri Kaun Hai )
आपको बतादे की भारत के वर्तमान समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है , इनका पूरा नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी है। मोदी जी 26 मई 2014 से लेकर वर्तमान समय यानी की अब तक प्रधानमंत्री के पद पर पदस्थ है।
नरेंद्र दामोदर दास मोदी जोकी पूरी दुनिया में नरेंद्र मोदी के नाम से जाने जाते है, इन्होने साल 2014 और 2019 में लोक सभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी और राजनितिक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) से भारत देश के 15 वे प्रधानमंत्री बने।
सन 2014 के आम चुनाव में बीजेपी ने जीत ऐतिहासिक जीत दर्ज की और पूर्ण बहुमत के आधार पर 534 में से 282 सीटें अपने नाम की। और इस तरह से नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री के रूप में एक नया चेहरा बन गये।
इसके बाद फिर दूसरी बार 2019 लोकसभा चुनाव में मोदी जी का परचम फिर छाया रहा और नरेन्द्र मोदी जी की पूर्ण बहुमत के साथ 303 सीट प्राप्त कर अभूतपूर्व जीत प्राप्त की। भारत के इतिहास में पहली बार है कि किसी नेता ने लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ इतनी बड़ी जीत हासिल की।
नरेंद्र मोदी जी का निजी जीवन
तो चलिए अब हम आपको मोदी जी के निजी जीवन के बारे में कुछ बाते बतादे। इसी के साथ हमने निचे नरेंद्र मोदी जी के राजनितिक जीवन के शुरू से लेकर अब तक का सफर बताया है, जिसे की आप जरूर पढ़े। तो चलिए शुरू करते है।
- नरेंद्र मोदी जी का जन्म 17 सितम्बर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था।
- मोदी जी का परिवार मोध – घांची – तेली समुदाय से है, जोकि भारत सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी से संबंध रखता है।
- मोदी जी के पिता का नाम स्वर्गीय श्री दामोदर दास मूलचंद मोदी है और उनकी माता का नाम हीरा बेन है।
- मोदी जी के भाईओ का नाम सोमा मोदी, अमृत मोदी, प्रहलाद मोदी, पंकज मोदी है और मोदी जी की बहन का नाम वसंती बेन हसमुख लाल मोदी।
- नरेंद्र मोदी जी अपने माता-पिता की तीसरी संतान हैं।
- नरेन्द्र मोदी जी का विवाह घांची समुदाय की परम्पराओं के अनुसार 18 साल की उम्र में सन 1968 में जशोदा बेन चिमनलाल के साथ हुआ।
- मोदी जी के कोई भी बच्चे नहीं है क्यूंकि शादी के कुछ दिन बाद ही अलग हो गए थे।
- नरेंद्र मोदी जी ने भागवताचार्य नारायानाचार्य विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की।
- नरेंद्र मोदी जी के पिता स्टेशन पर चाय बेचने का काम करते थे और वह भी अपने पिता की मदद करते थे।
- मोदी जी बचपन से ही साधु संतो से बहुत प्रभावित थे और इन्होने 2 साल तक सन्यासी बनकर साधु संतो के साथ जीवन गुजारा है।
नरेंद्र मोदी जी का राजनैतिक जीवन
आशा करता हूँ की आपको नरेंद्र मोदी जी के निजी जीवन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी ऊपर पता चल गयी होगी लेकिन अब हम आपको नरेंद्र मोदी जी के राजनैतिक जीवन के बारे में बताने जा रहे है।
- आपको बतादे की मोदी जी अपनी पढाई पूरी करने के बाद बचपन से ही RSS से जुड़ गए थे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) में फुलटाइम प्रचारक के रूप में काम किया।
- आरएसएस में जुड़ने के बाद साल 1975 – 77 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के द्वारा आपातकाल लगा दिया गया जिसमे की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में प्रतिबंध लगा दिया गया था। आपातकाल के कारण मोदी मोदी जी को गिरफ़्तारी से बचने के लिए भेस बदल कर रहना पड़ा।
- इसके बाद मोदी जी ने आपातकाल और सरकार का अलग अलग तरीको से काफी विरोध किया। अब मोदी जी राजनीती में शामिल हो गए और उन्हें आरएसएस में लेखन का काम सौंपा गया था।
- साल 1985 में मोदी जी ने बीजेपी में शामिल होने का सोचा और 1987 में मोदी जी बीजेपी में पूरी तरह से शामिल हो गए।
- बीजेपी पार्टी में शामिल होने के बाद अब मोदी जी के पद में इजाफा होता गया और वो आगे बढ़ते गए।
- इसके बाद नरेंद्र मोदी जी ने पहली बार सन 2001 में विधान सभा चुनाव लड़ा, और राजकोट में 2 में से एक सीट जीती। जिसके बाद वे गुजरात के मुख्यमंत्री बन गए।
- नरेंद्र मोदी जी गुजरात के 4 बार मुख्यमंत्री बने।
- चौथी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के एक साल बाद जून में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बना दिया गया और वे इस तरह से सन 2014 में होने वाले आम चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में दिखाई दिए।
- इस चुनाव के दौरान मोदी जी ने पूरे देश में लगभग 437 चुनावी रैलियां की और सन 2014 के आम चुनाव में बीजेपी की जीत एक ऐतिहासिक जीत बन गई थी।
- प्रधानमंत्री पद के लिए जीत हासिल करने के बाद 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की और इस तरह से वे देश के 14 वें प्रधानमंत्री नियुक्त हो गये।
- 2019 लोकसभा चुनाव में मोदी जी का परचम फिर छाया रहा और वे दोबारा भारत के प्रधानमंत्री बने।
- अब मोदी जी एक लोकप्रिय नेता है जिन्हे बहुत ज्यादा लोगो द्वारा पसंद किया जाता है और नरेंद्र मोदी जी के सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छे फोल्लोवेर्स है।
पूरा नाम (Full Name) | नरेंद्र दामोदरदास मोदी |
अन्य नाम (Other Name) | मोदी जी, नमो |
पेशा (Profession) | राजनेता |
राजनीतिक पार्टी (Political Party) | भारतीय जनता पार्टी |
जन्म तिथि (Birth Date) | 17 सितंबर, 1950 |
उम्र (Age) | 68 साल |
जन्म स्थान (Birth Place) | वडनगर, बॉम्बे स्टेट (वर्तमान में गुजरात), भारत |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
गृहनगर (Hometown) | वडनगर, गुजरात, भारत |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
जाति (Caste) | मोध घांची (ओबीसी) |
ब्लड ग्रुप (Blood Group) | A+ |
पता (Address) | 7 रेस कोर्स रोड, नई दिल्ली |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | विवाहित |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) | पोलिटिकल साइंस में बीए एवं एमए |
भारत के प्रधानमंत्री के रूप में वेतन (Salary) | 1 लाख 60 हजार रूपये प्रति माह और साथ ही अन्य भत्ता |
नेट वर्थ (Net Worth) | 2.28 करोड़ रूपये |
कार संग्रह (Car Collection) | इनके नाम पर कोई कार रजिस्टर नहीं है |
भारत का प्रथम प्रधानमंत्री कौन है (Bharat Ke Pahle Pradhanmantri Kaun the)
तो दोस्तों अगर आप जानना चाहते है की भारत के सबसे पहले प्रधानमंत्री कौन थे – तो आपको बतादे की भारत के स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु (Jawahar Lal Nehru) थे, इनका जन्म भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के इलाहाबाद (वर्तमान के प्रयागराज) शहर में हुआ था। पंडित जवाहरलाल नेहरु 1930 और 40 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे।
इनका राजनैतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी था और इन्होने 15 अगस्त 1947 यानि की आजादी से लेकर सन 1964 तक प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला था। इनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू और माता का नाम स्वरूपरानी था।
भारत के सभी प्रधानमंत्री के नाम
अब हम आपको भारत के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों की लिस्ट देने वाले है। इस लिस्ट में आपको साल 1950 से मौजूदा समय तक के सभी प्रधानमंत्रियों के नाम, वे किस साल में प्रधानमंत्री चुने गए, कब तक रहे और वे किस पार्टी से तलूक रखते थे जैसी महत्वपूर्ण जानकारी हम आपके साथ निचे टेबल के माध्यम से शेयर करने वाले है।
क्र.स. | प्रधानमंत्री के नाम | कार्यकाल | राजनैतिक दल |
---|---|---|---|
1. | जवाहर लाल नेहरू | 26 फरवरी 1950 – 27 मई1964 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
2. | गुलज़ारी लाल नन्दा (कार्यवाहक) | 27 मई 1964 – 09 जून1964 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
3. | लाल बहादुर शास्त्री | 09 जून 1964 – 11 जनवरी1966 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
4. | गुलज़ारी लाल नन्दा (कार्यवाहक) | 11 जनवरी 1966 – 24 जनवरी 1966 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
5. | श्रीमती इंदिरा गांधी | 24 जनवरी 1966 – 24 मार्च1977 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
6. | मोरारजी देसाई | 24 मार्च 1977 – 28 जुलाई1979 | जनता पार्टी |
7. | चरण सिंह चौधरी | 28 जुलाई 1979 – 14 जनवरी1980 | जनता पार्टी (सेक्युलर) |
8. | श्रीमती इंदिरा गांधी | 14 जनवरी 1980 – 31 अक्टूबर1984 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
9. | राजीव गांधी | 31 अक्टूबर 1984 – 1 दिसम्बर1989 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
10. | विश्वनाथ प्रताप सिंह | 01 दिसम्बर 1989 – 10 नवम्बर1990 | जनता पार्टी |
11. | चन्द्रशेखर सिंह | 10 नवम्बर 1990 – 21 जून1991 | समाजवादी जनता पार्टी |
12. | पी. वी. नरसिंह राव | 21 जून 1991 – 16 मई1996 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
13. | अटल बिहारी वाजपेयी | 16 मई 1996 – 01 जून1996 | भारतीय जनता पार्टी |
14. | एच. डी. देवगौड़ा | 01 जून 1996 – 21 अप्रैल1997 | जनता दल |
15. | इन्द्र कुमार गुजराल | 21 अप्रैल 1997 – 19 मार्च1998 | जनता दल |
16. | अटल बिहारी वाजपेयी | 19 मार्च 1998 – 22 मई2004 | भारतीय जनता पार्टी |
17. | डॉ. मनमोहन सिंह | 22 मई 2004 – 26 मई2014 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
18. | नरेन्द्र मोदी | 26 मई 2014 – पदस्थ | भारतीय जनता पार्टी |
आज आपने क्या सीखा
तो अब आप जान गए होंगे कि Bharat Ka Pradhan Mantri Kaun Hai (भारत का प्रधानमंत्री कौन है) और साथ ही इससे जुडी कुछ और जानकारी भी आप अच्छे से समँझ गए होंगे।
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानना चाहते है वो आपको मिलगई होगी। हम अपने आर्टिकल में सारि जानकारी देने की कोशिश करते है आसान भाषा में जिससे की आपको किसी दूसरे आर्टिकल को न पढ़ना पड़े। आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की आप हमसे टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते है।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, फॅमिली के साथ शेयर कर सकते है और आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है। और अगर आपको लगता है की हमारे इस आर्टिकल में कुछ रह गया है या गलत है तो आप हमे जरूर कमेंट बॉक्स में बताये। धन्यवाद
ये भी पढ़े –
- दुनिया के 10 सबसे बड़े जानवर देखकर आप हैरान हो जाओगे ?
- भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है ~ 2022
- दुनिया के सात अजूबे देखकर आप हैरान हो जाओगे ?
- दुनिया में कुल कितने देश है ~ 2022 जानें विस्तार से

Prabhav Rastogi is the Author & Co-Founder of the GopiRasoi.com. He has also completed his graduation in Computer Engineering from Meerut(UP). He is passionate about Blogging & Digital Marketing.